रेगिअन इरसल को अपराजित अलेक्सिस निकोलस के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच में कड़ी टक्कर की उम्मीद

Regian Eersel Dmitry Menshikov ONE Fight Night 11 27

शनिवार, 6 अप्रैल को दो-स्पोर्ट्स चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल वापसी करते हुए अपने ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगे।

सूरीनामी सुपरस्टार का सामना ONE Fight Night 21 के मेन इवेंट में अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस से होगा और वो जानते हैं कि अपराजित फ्रैंच स्ट्राइकर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

बाकी दावेदारों की तरह ही निकोलस का ध्यान इरसल के ताज पर है और वो इसे अपने करियर के सबसे बड़े मौके के रूप में देख रहे होंगे।

इस बात को ध्यान में रखते हुए “द इम्मोर्टल” ने onefc.com को बताया:

“वो (ONE) मेरे सामने जिसे भी लेकर आते हैं, उसे मैं एक खतरनाक प्रतिद्वंदी के रूप में देखता हूं क्योंकि वो मुझे हराने का प्रयास करेंगे।

“मेरे प्रतिद्वंदी मुझे हराने और बेल्ट जीतने के लिए सब कुछ करेंगे। किसी के साथ भी आसान फाइट नहीं होती। हर कोई खतरनाक होता है।”

निकोलस ने जनवरी में हुए ONE Friday Fights 47 में मागोमेद मागोमेदोव को हराकर अपने 23-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखा था और इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें ये मैच हासिल हुआ।

इरसल, “बारबोज़ा” के मुकाबले पर करीब से नजर बनाकर रखे हुए थे क्योंकि उन्हें इस बात का अंदेशा था कि इस मैच में उनका संभावित प्रतिद्वंदी सामने आ सकता है।

उन्हें Mahmoudi Gym के प्रतिनिधि ने काफी प्रभावित किया और मानते हैं कि उनके मैच में दोनों अपना दमदार प्रदर्शन करेंगे:

“जब उनकी ONE में पहली फाइट थी तो मैं लाइव देख रहा था। वो चालाक फाइटर हैं। उनके पास अच्छी किक्स और बढ़िया कॉम्बिनेशंस हैं। ये मेरे लिए एक अच्छी फाइट होगी। और मैं एक बार अपने नाम को दांव पर लगाऊंगा। ये अच्छी बात है कि उन्हें ONE में अपनी दूसरी ही फाइट में बेल्ट के लिए मैच मिल रहा है।

“मुझे लगता है कि हम दोनों काफी पॉइंट्स स्कोर करेंगे और कॉम्बिनेशन लगाएंगे। मैं पांच राउंड के मुकाबले के लिए तैयारी कर रहा हूं।”

रेगिअन इरसल का मानना है कि अलेक्सिस निकोलस को उनकी तीव्रता से संघर्ष करना पड़ेगा

पांच बार के ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और तीन बार के ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल को टॉप स्ट्राइकर्स के खिलाफ बड़े मुकाबलों का अच्छा-खासा अनुभव है।

भले ही अलेक्सिस निकोलस ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं, लेकिन उनके रेज्यूमे में इतनी गहराई नहीं है। “द इम्मोर्टल” को लगता है कि कई सारे क्षेत्र हैं, जहां उन्हें बढ़त मिलेगी।

इरसल ने कहा:

“मेरी सबसे बड़ी बढ़त मेरा अनुभव, लगातार आगे बढ़ना और मेरी आक्रामकता है। मुझे लगता है कि उन्हें इसके खिलाफ संघर्ष करना पड़ेगा।

“मैं कहूंगा कि मैं अलग तरह का फाइटर हूं। मैं उन पर बहुत दबाव डालूंगा और उन्हें ये महसूस होगा।”

ONE Friday Fights के बैनर तले निकोलस ने अपने डेब्यू मैच में काफी अच्छा काम किया था और अब उनका सामना सीधे इरसल जैसे चैंपियन से हो रहा है।

अब ये देखना होगा कि युवा स्टार इस अवसर पर अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे या दबाव की वजह से फेल हो जाएंगे। इस बारे में इरसल ने अपनी बात कही:

“मेरा मानना है कि ये दो तरीकों से खत्म हो सकता है क्योंकि फाइटर्स एक जैसे नहीं होते। ये कोई आम फाइट नहीं है। ये दुनिया के सबसे बड़े संगठनों में से एक की वर्ल्ड टाइटल फाइट है, ऐसे में लोगों का ध्यान होगा और काफी सारे इंटरव्यूज़ होंगे। काफी सारे फाइटर्स इन चीजों से तालमेल नहीं बैठा पाते।

“फाइटर को देखने पर आपको ये पता नहीं चलता, लेकिन उसके दिमाग में काफी कुछ चल रहा होता है। अगर आप इसे संभाल पाए तो अच्छा है। अगर नहीं तो मैं इसे समझ जाऊंगा। मैं फाइट के दौरान इसपर ध्यान दूंगा और फाइट से पहले भी। कई बार आपको आंखों में ही दिख जाता है।”

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35