प्राजनचाई ने डी बैला को हराकर ONE Friday Fights 68 में ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया

Prajanchai PK Saenchai Jonathan Di Bella ONE Friday Fights 68 48

28 जून को, प्राजनचाई पीके साइन्चाई ने उस श्रेणी में प्रवेश किया जिसके बारे में केवल कुछ ही फाइटर्स सपने देख सकते हैं।

29 वर्षीय थाई सुपरस्टार ने ONE Friday Fights 68 के मेन इवेंट में एक करीबी मुकाबले में पूर्व डिवीजनल किंग जोनाथन डी बैला  को हराकर रिक्त ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल बेल्ट अपने नाम की, और ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के साथ 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बन गए।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में फाइट की शुरुआत में डी बैला ने अपनी 5 इंच की रीच (पहुंच) से चतुराई से लाभ उठाया और प्राजनचाई को अपने पंचेस और किक्स से निशाना बनाया, जिससे वो दूरी कम करने में असमर्थ रहे।

लगभग दो राउंड तक इटालियन-कैनेडियन स्टार की रणनीति काम करती रही। लेकिन तीसरे राउंड में, प्राजनचाई ने अपने प्रतिद्वंदी के डिफेंस को भेदने का एक रास्ता खोज लिया और पैनी सटीकता के साथ स्ट्रैट लेफ्ट पंचेस और किक्स मारना शुरू कर दिया।

जैसे ही वो शॉट्स उनके जबड़े से टकराए, डी बैला का सिर चकरा गया और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी के दृष्टिकोण में अचानक बदलाव को परखने की कोशिश की।

Prajanchai PK Saenchai Jonathan Di Bella ONE Friday Fights 68 21

चैंपियनशिप राउंड्स तक मुकाबला बराबरी का था, और दोनों फाइटर्स को ये पता था।

प्राजनचाई ने कमर कसी और डी बैला पर मुक्कों से प्रहार कर पूर्व चैंपियन के शरीर और बांहों पर किक्स मारी। डी बैला ने अपनी ओर से, भरपूर कोशिश की और कई बेमिसाल हैंड कॉम्बिनेशंस से जवाबी हमला किया।

ये एक ऐसी उच्चस्तरीय फाइट थी जिसमें विजेता को चुन पाना आसान नहीं था।

Prajanchai PK Saenchai Jonathan Di Bella ONE Friday Fights 68 36

अंत में जजों ने प्राजनचाई को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया, जिससे डी बैला को उनके प्रोफेशनल या एमेच्योर करियर में पहली हार का स्वाद चखना पड़ा।

PK Saenchai के प्रतिनिधि ने न केवल अपने करियर रिकॉर्ड को 343-52 तक सुधारा और 2-स्पोर्ट किंग बन गए; हो सकता है कि उन्होंने एक कड़ी प्रतिद्वंद्विता भी शुरू कर दी हो, जिसमें अगला मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा।

किकबॉक्सिंग में और

Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian