जिमी विन्यो को 5 राउंड के कांटेदार मुकाबले में हराकर पेटमोराकोट ने फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंड किया

Petchmorakot Petchyindee Jimmy Vienot ONE157 1920X1280 51 768x512

शुक्रवार, 20 मई को पेटमोराकोट पेटयिंडी और जिमी विन्यो के बीच ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच 5 राउंड तक चला और इस कांटेदार मुकाबले के विजेता को विभाजित निर्णय से जीत मिली है।

ONE 157 के मेन इवेंट में पेटमोराकोट ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया, लेकिन उनके चैलेंजर ने भी खुद को दुनिया के बेस्ट स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में साबित किया।

पहले राउंड में विन्यो ने अच्छी शुरुआत की और पहले मिनट में दोनों ने लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक्स लगाने पर जोर दिया। वहीं “JV01” ने इस दौरान पेटमोराकोट के गेम को परखते हुए दमदार लो किक्स और लीड हुक्स लगाए।

फ्रेंच एथलीट ने भी अपने विरोधी की किक्स को काउंटर करते हुए दिखाया कि उन्हें हरा पाना किसी के लिए इतना आसान नहीं है।

दूसरे राउंड में विन्यो की शानदार लय जारी रही, जहां 5 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने पेटमोराकोट की बॉडी किक्स को पकड़ कर उन्हें मैट पर गिराकर बढ़त बनाई।

Jimmy Vienot catches the kick of Petchmorakot Petchyindee at ONE 157

वहीं डिफेंडिंग चैंपियन ने स्ट्रेट पंच लगाकर जवाबी हमला किया, लेकिन “JV01” की ताकत और शानदार क्लिंच गेम के आगे उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा था।

विन्यो की आंखों में प्रतिबद्धता नजर आ रही थी। उन्होंने थाई एथलीट की एक और किक को पकड़कर स्वीप लगाया, लेकिन इसके बाद Petchyindee टीम के स्टार की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

पेटमोराकोट ने आक्रामक रुख अपनाकर फ्रंट-फुट पर रहने की रणनीति अपनाई, वहीं “JV01” उनकी नी और एल्बोज़ से बचने में सफल हो रहे थे। जब दोनों के बीच आक्रामक फाइटिंग देखने को मिली, उस समय पेटमोराकोट अधिक पंचों को लैंड करवाने में सफल रहे।

Jimmy Vienot receives a hook from Petchmorakot Petchyindee at ONE 157

चैंपियनशिप राउंड्स की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई, जहां विन्यो ने अपने विरोधी की किक को पकड़कर उन्हें नीचे गिरा दिया, मगर कुछ देर बाद स्थिति पूरी तरह बदलने वाली थी।

इस बीच चैलेंजर की एक राइट हाई किक मिस हो गई, जिसके जवाब में उन्हें खतरनाक राइट हुक का प्रभाव झेलना पड़ा। पेटमोराकोट के पंच से विन्यो नीचे जा गिरे और उनके लिए 8-काउंट भी शुरू किया गया, जिससे डिफेंडिंग चैंपियन ने स्कोरकार्ड्स में काफी हद तक वापसी कर ली थी।

विन्यो ने वापसी की कोशिश की, पेटमोराकोट को लो किक से स्वीप करने और कई दमदार पंच लगाने का प्रयास किया। मगर थाई एथलीट ने अपने अनुभव की मदद से धैर्य बनाए रखा और खुद को सुरक्षित भी रखा।

पांचवे राउंड तक कह पाना मुश्किल था कि वर्ल्ड टाइटल किसके हाथ लगेगा इसलिए आखिरी राउंड में दोनों ओर से खतरनाक अटैक होते देखा गया। पेटमोराकोट ने जबरदस्त अंदाज में लेफ्ट हुक लगाया, लेकिन “JV01” ने उन्हें स्वीप करते हुए मैट पर गिरा दिया।

फ्रेंच एथलीट ने जैब और किक्स लगानी जारी रखीं, वहीं Petchyindee टीम के एथलीट ने धैर्य से काम लिया और इसलिए बैकफुट पर चले गए क्योंकि उन्हें लगा कि पिछले राउंड का प्रदर्शन उन्हें जीत दिलाने के लिए काफी था।

Petchmorakot Petchyindee push kicks Jimmy Vienot at ONE 157

इस रणनीति ने फाइट को दिलचस्प बना दिया था और अंत में इस कांटेदार मुकाबले का परिणाम जजों के हाथों में था।

परिणाम ने भी साबित किया कि वाकई में ये मुकाबला करीबी रहा क्योंकि जजों ने पेटमोराकोट को विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया।

इस जीत के साथ थाई एथलीट का करियर रिकॉर्ड 165-35-2 (1 नो कॉन्टेस्ट) का हो गया है और ये ग्लोबल स्टेज पर उनका लगातार तीसरा सफल टाइटल डिफेंस रहा।

एक खास बात ये भी रही कि इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिया।

Petchmorakot Petchyindee wins at ONE 157

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.