ONE: NO SURRENDER के स्टार्स इवेंट के लिए हैं पूरी तरह से तैयार

Muay Thai fighter Petchdam Petchyindee Academy is ready for his fight

ONE: NO SURRENDER में हिस्सा लेने वाले स्टार्स थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हैं, जहां ONE Championship के इवेंट्स की वापसी होने जा रही है। इवेंट के लिए स्टार्स पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं।

प्रोमोशन के नए स्ट्राइकिंग सुपरस्टार “द किलर किड” सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग ने अपने होटल के कमरे की फोटो फैंस के साथ शेयर की। दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में डेब्यू करने जा रहे स्टार का सामना हमवतन थाई साथी सुपरबोन के साथ ट्रायलॉजी (तीसरी) बाउट में होगा। इससे पहले दोनों का सामना दो बार हो चुका है और स्कोर 1-1 है। इस मुकाबले को जीतने वाले स्टार को जल्द वर्ल्ड टाइटल मैच भी मिल सकता है।

जैसा-जैसे सप्ताह आगे बढ़ता रहा, बाकी कई सारे एथलीट्स ने सोशल मीडिया पर अपनी तैयारियों को सोशल मीडिया पर साझा किया।

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के दावेदार पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी ने अपनी फिजिक सोशल मीडिया पर दिखाई। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, “रिंग में मुकाबला करने से पहले, कांटे (तराजू) के साथ मुकाबला करना पड़ता है।”

वहीं, “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स ने वजन करने के बाद की फोटो शेयर की। उनका सामना ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी से होगा।

https://www.instagram.com/p/CDQb1OasE1_/

एक्शन शुरु होने में बस थोड़ा सा ही समय रह गया है, और एथलीट्स के साथ-साथ फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

न्यूज़ में और

A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one