ONE Friday Fights 22 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

DUX_0594

एशियाई प्राइमटाइम पर ONE का वीकली इवेंट शुक्रवार, 23 जून को अब तक के सबसे बेहतरीन कार्ड को लेकर आया।

ONE Friday Fights 22 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया गया, जिसमें दो बड़ी वर्ल्ड टाइटल फाइट्स और मॉय थाई व MMA जगत के कई बड़े दिग्गज देखने को मिले।

दुनिया के दो सबसे खतरनाक हेवीवेट MMA फाइटर्स वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट में आमने-सामने हुए, जहां मौजूदा चैंपियन अर्जन भुल्लर को अंतरिम टाइटल विजेता एनातोली मालिकिन से हार का मुंह देखना पड़ा।

वहीं दिग्गज स्ट्राइकर सैम-ए गैयानघादाओ वापसी करते हुए प्राजनचाई पीके साइन्चाई से पिछली हार का हिसाब बराबर करने के लिए रिंग में उतरे, लेकिन ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में वो जीत नहीं सके।

इसके अलावा कार्ड में सुपरलैक कियातमू9सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग, सेकसन ओर क्वानमुआंग, मुआंगथाई पीके साइन्चाई और कई अन्य बड़े नाम देखने को मिले।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
प्राजनचाई पोंगसुफान पीके ने सैम-ए गैयानघादाओ को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:10 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
“द किकिंग मशीन” सुपरलैक ने नबील अनाने को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:03 मिनट में
142 LBS मॉय थाई
सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग ने नेथन बेंडन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो ने मुआंगथाई “एल्बो ज़ोम्बी” पीके साइन्चाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:23 मिनट में
हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ने अर्जन “सिंह” भुल्लर को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:42 मिनट में
फेदरवेट मॉय थाई
सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग ने एडी “सिल्की स्मूथ” अबासोलो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
फारियार अमीनीपोर ने रैम्बोलैक चोर अजालाबून को विभाजित निर्णय से हराया
132 LBS मॉय थाई
कोंगथोरानी सोर सोमाई ने गिंगसंगलैक वोर कुमचामनार्न को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:28 मिनट में
119 LBS मॉय थाई
अकरम “ला पेपिते” हमीदी ने जोमहोद “लेफ्ट स्नाइपर” ऑटो मॉयथाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 0:36 मिनट में
118.8 LBS मॉय थाई
थोंगपून पीके साइन्चाई ने यैंगडम जित्मुआंगनोन को विभाजित निर्णय से हराया
मिडलवेट MMA
शामिल एर्दोगन ने “किंग कोंग वॉरियर” फैन रोंग को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:37 मिनट में

न्यूज़ में और

Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled