ONE Friday Fights 141 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
इस साल अभी तक तीन ONE Friday Fights इवेंट्स का आयोजन करने के बाद ONE Championship अगले संस्करण के लिए पूरी तरह से तैयार है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 6 फरवरी को एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 141 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के उभरते हुए स्टार्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।
मेन इवेंट में थाई नॉकआउट आर्टिस्ट सामिंगडम एनएफ लुकसुआन अपनी लगातार चौथी जीत हासिल करते हुए मेन रोस्टर का हिस्सा बनने का प्रयास करेंगे। मगर उन्हें कोमावट एफए ग्रुप जैसे स्टार से कड़ी चुनौती मिलेगी, जो कि दोबारा जीत के रथ पर सवार होने के लिए उत्सुक हैं।
को-मेन इवेंट के बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा, जब 18 वर्षीय स्ट्राइकर डेचावालिट सिल्कमॉयथाई का सामना ONE फ्लाइवेट म्यांमार MMA टूर्नामेंट चैंपियन सॉ मिन मिन से होगा।
इसके अतिरिक्त युवा सनसनी जोहान गज़ाली, पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर डेनियल पुएर्तस और चिली की स्टार फ्रांसिस्का “मिस स्कारफेस” वेरा वापसी करती दिखेंगी।
आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।
Take ONE Championship wherever you go! Sign up now to gain access to latest news, unlock special offers and get first access to the best seats to our live events.
By submitting this form, you are agreeing to our collection, use and disclosure of your information under our Privacy Policy. You may unsubscribe from these communications at any time.