ONE Friday Fights 137: Tawanchai Vs. Liu – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Tawanchai Liu Faceoff 1920X1280 scaled

ONE Championship की 19 दिसंबर को बैंकॉक, थाईलैंड में होने वाले साल के अंतिम इवेंट ONE Friday Fights 137 के लिए वापसी हो रही है।

इस इवेंट में ढेर सारे इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मैचों में उतरेंगे और उनमें से अधिकतर का प्रयास 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीतकर दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में जगह बनाने का होगा।

मेन इवेंट में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई किकबॉक्सिंग में वापसी करते हुए खतरनाक चीनी स्टार लिउ मेंगयैंग से फेदरवेट मुकाबले में टक्कर लेंगे।

इससे पहले कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में पीटीटी अपिचार्ट फार्म से होगा। अन्य मैच में सुआब्लैक टोन प्रान49 की टक्कर पांच बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पाकोर्न पीके साइन्चाई से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगी।

वहीं कार्ड में सैम-ए गैयानघादाओ, जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगुबरी, डेडुआंगलैक टीडेड99, गिंगसंगलैक टोर लकसोंग, सुरियानलैक पोर येनयिंग समेत अन्य दिलचस्प स्टार्स होंगा।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फेदरवेट मॉय थाई
पीटीटी अपिचार्ट फार्म ने रटचासीसैन “लेफ्ट मीटियोराइट” लाओचोकचारोएन को बहुमत निर्णय से हराया
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
लिउ मेंगयैंग ने तवनचाई पीके साइन्चाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 0:52 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
सैम-ए गैयानघादाओ ने जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
पाकोर्न पीके साइन्चाई ने सुआब्लैक टोर प्रान49 को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
मोहम्मद सियासरानी ने “स्मोकिन” जो नाटावट को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:39 मिनट में
फेदरवेट मॉय थाई
योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री ने अलेक्सी बेलिको को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:06 मिनट में
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
“फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान ने थोंगपून पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
गिंगसंगलैक वोर कुमचामनार्न ने सुरियानलैक पोर येनयिंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
शिमोन योशीनारी ने डेडुआंगलैक टीडेड99 को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
डुआंगडॉनोई ने रीगन गोविंग को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:36 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
रयुया ओकुवाकी ने पेट फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन ने असाही शिनागावा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts
rodtak