ONE Friday Fights 122 रिजल्ट्स: इमानगज़ालिएव ने पानपयाक को नॉकआउट कर मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीता, सियासरानी की एक और जीत

Asadula Imangazaliev Panpayak Jitmuangnon ONE Friday Fights 122 6 scaled

हफ्ते दर हफ्ते ONE Friday Fights इवेंट सीरीज ने धमाकेदार मैच दिए हैं और इस हफ्ते हुए शो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

29 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए ONE Friday Fights 122 ने एरीना में बैठे और दुनिया भर में देख रहे फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

अगर आपने एक्शन मिस कर दिया है तो यहां जानिए इस शो में क्या-क्या हुआ।

इमानगज़ालिएव ने पानपयाक को धराशाई किया, 1 लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीता

अपराजित रूसी स्टार असादुला इमानगज़ालिएव ने वादा किया था कि वो “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करेंगे और उन्होंने ऐसा ही कर दिखाया।

फ्लाइवेट मॉय थाई मैच की शुरुआत में इमानगज़ालिएव ने संभलकर वार किए। पानपयाक ने अपनी ट्रेडमार्क लेफ्ट किक्स लगाईं, लेकिन उनका रूसी स्ट्राइकर पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।

Team Mehdi Zatout के स्टार पानपयाक को रिंग की रस्सियों की तरफ ले गए और जबरदस्त राइट हाई किक से वार किया। पानपयाक लड़खड़ाते हुए गिरे और रेफरी ने पहले राउंड में 2:07 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

इस जीत के बाद इमानगज़ालिएव का करियर रिकॉर्ड 10-0 और ONE Friday Fights रिकॉर्ड 6-0 हुआ। इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें 1 लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ और वो अब ONE Championship के ग्लोबल रोस्टर का हिस्सा बन गए हैं।

सियासरानी ने तीन राउंड की फाइट में सीगर्ट को पराजित किया

मोहम्मद सियासरानी ने ONE में डेब्यू करने वाले ओस्कर सीगर्ट को फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में हराकर अपने करियर की 26वीं जीत दर्ज की।

सियासरानी ने मैच की शुरुआत में सीगर्ट पर हुक्स से वार किया, बदले में पोलिश फाइटर ने किक्स और नी अटैक से जवाब दिया। मैच के दौरान सीगर्ट ने सियासरानी पर राइट हैंड्स लगाए, लेकिन उन्होंने आसानी से वार सहे।

तीसरे राउंड में दोनों तरफ से वार-पलटवार देखने को मिला और लेकिन अंत में जजों ने सियासरानी को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया।

ONE Friday Fights 122 के नतीजे

  • असादुला इमानगज़ालिएव ने पानपयाक जित्मुआंगनोन को पहले राउंड में 2:07 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • नमसुरिन चोर केटविना ने सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट को बहुमत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 117 पाउंड)
  • कोंगक्लाई सोर सोमाई ने फरारी फेयरटेक्स को तीसरे राउंड में 2:06 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • टोंगलैमपून एफए ग्रुप ने कोहटाओ पेटसोमनक को बहुमत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 122 पाउंड)
  • इसानुए टोर टान्हारोएन ने फोकस पीके वोर अपिन्या को दूसरे राउंड में 1:02 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – 129 पाउंड)
  • काइचोन सोर यिंगचारोएनकार्नचांग ने सुआजैन सोर इसाराचोट को दूसरे राउंड में 1:34 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – 123 पाउंड)
  • मोहम्मद सियासरानी ने ऑस्कर सीगर्ट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • नडाका योशीनारी ने हमादा अज़मानी को तीसरे राउंड में 0:15 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • रिकीटो ने झेंग झाओबिन को विभाजित निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • बाटोचिर बटसाइखान ने हार्लिसन नुनेज़ को तीसरे राउंड में 1:17 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (MMA – बेंटमवेट)
  • एर्देनेबायर सोलमोन ने काटसुआकी एओयागी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (MMA – बेंटमवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty