ONE Friday Fights 105 – सभी फाइट्स के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

5234 scaled

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां धमाकेदार इवेंट में ढेर सारे इंटरनेशनल स्टार्स अपनी छाप छोड़ने के लिए उतरेंगे।

एशिया प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 18 अप्रैल को लाइव प्रसारित होने वाले ONE Friday Fights 105 में 11 शानदार मॉय थाई, MMA, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले देखने को मिलेंगे। इनमें शामिल अधिकतर स्टार्स ONE Championship के मेन रोस्टर का हिस्सा बनने के लिए छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में होने वाली 137-पाउंड मॉय थाई फाइट में कोंगसुक फेयरटेक्स का सामना लमनामूनलैक टीडेड99 से होगा। इन दोनों के बीच फरवरी में टक्कर देखने को मिली थी, जिसमें कोंगसुक विजयी साबित हुए थे।

इसके अतिरिक्त इवेंट में लिउ मेंगयैंग और मोहम्मद सियासरानी के बीच एक जोरदार फेदरवेट किकबॉक्सिंग फाइट होगी। वहीं शो की शुरुआत ब्राजील के रोड्रीगो मैरेलो और संयुक्त राज्य अमेरिका के डैनी सिस्टी के सबमिशन ग्रैपलिंग मैच से होगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


137 LBS मॉय थाई
लमनामूनलैक टीडेड99 ने कोंगसुक सिटसारावटसुएर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
140 LBS मॉय थाई
बुआखियाओ पोर पाओइन ने याकुब पोस्लोव्स्की को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:10 मिनट में
129 LBS मॉय थाई
काओटाएम फेयरटेक्स ने टुआनथोंग पेसैसी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:49 मिनट में
132 LBS मॉय थाई
उबैद “बैड” हुसैन ने खुसेन “ली” सालोमोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
जरदचाई मैक्सजंडी ने पेटवानघिन लुकपयाकराइपाकडी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:01 मिनट में
113 LBS मॉय थाई
फाहलिकिट नायोकजॉयप्राजिन ने नुएंगथोरानी गायबांगकोरलाएम को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:57 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मोहम्मद सियासरानी ने लिउ मेंगयैंग को विभाजित निर्णय से हराया
137 LBS मॉय थाई
शोटा टेज़ुका ने रिज़वान “गोल्डन शिन” नोरस्याहमी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:40 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
काइचोन सोर यिंगचारोएनकार्नचांग ने इसी योनाहा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
इवान “किलर व्हेल” बोंदरचक ने अब्दुलगाझी “गोरेट्स” गज़िएव को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 3:02 मिनट में
बेंटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
डैनी सिस्टी ने रोड्रीगो “डिगिन्यो” मैरेलो को सबमिशन (नी बार) से हराया - पहले राउंड के 3:02 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage