ONE Fight Night 27 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

DC 30047 1

ONE Championship साल 2025 की शुरुआत शनिवार, 11 जनवरी को होने वाले एक धमाकेदार यूएस प्राइमटाइम इवेंट के साथ करने के लिए तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Fight Night 27: Tang vs. Abdullaev का आयोजन किया जाएगा, जिसमें MMA, मॉय थाई और सबमिशन ग्रैपलिंग के शानदार मुकाबले शामिल हैं।

मेन इवेंट में ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई का सामना #5 रैंक के कंटेंडर अकबर अब्दुलेव से पांच राउंड के नॉन टाइटल कैचवेट मुकाबले में होगा।

चीन के पहले पुरुष MMA वर्ल्ड चैंपियन और ONE में अपराजित टांग लगातार आठ जीत हासिल कर चुके हैैं। वहीं अब्दुलेव के नाम प्रोफेशनल MMA में 11-0 का रिकॉर्ड और 100 फीसदी फिनिशिंग रेट है।

अन्य फीचर फाइट में #2 रैंक की कंटेंडर डेनिस ज़ाम्बोआंगा का सामना #4 रैंक की एल्योना रसोहायना से ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा। इस मैच की विजेता भविष्य में डिविजनल क्वीन स्टैम्प फेयरटेक्स से वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में भिड़ेगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


156.7 LBS MMA
अकबर “बाकल” अब्दुलेव ने टांग काई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पाँचवें राउंड के 1:21 मिनट में
150.7 LBS मॉय थाई
रटचासीसैन “लेफ्ट मीटियोराइट” लाओचोकचारोएन ने जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
अंतरिम एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा ने एल्योना रसोहायना को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 4:47 मिनट में
160.5 LBS मॉय थाई
ल्यूक “द शेफ” लेसेई ने कोडी जेरोम को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:00 मिनट में
180 LBS सबमिशन ग्रैपलिंग
डान्टे लियोन ने टॉमी लेंगाकर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
सांझार “टोरनेडो” ज़किरोव ने तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
160.7 LBS MMA
एंख-ओर्गिल “द टॉर्मेंटर” बाटरखू ने ऐरन “टॉमी गन” कनार्टे को सबमिशन (किमुरा) से हराया - पहले राउंड के 3:43 मिनट में
एटमवेट MMA
मेंग बो ने चिहीरो सवाडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
दिमित्री “द साइलेंट असासिन” कोवटन ने सुआब्लैक टोर प्रान49 को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800