ONE Fight Night 17: Kryklia Vs. Roberts – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

RomanKryklia AlexRoberts OFN17Faceoffs 1920X1280 scaled

9 दिसंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Fight Night 17: Kryklia vs. Roberts के साथ वापसी हुई।

ONE Championship में पहली बार सिर्फ मॉय थाई ही मैच कार्ड में शामिल रहे। मेन इवेंट में ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ का सपना 2-स्पोर्ट चैंपियन बनते हुए पहला ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हासिल करने का था और उन्होंने उस सपने को पूरा किया।

उनका सामना हाल ही में WBC हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर एलेक्स रॉबर्ट्स से हुआ, जो अपना प्रोमोशनल डेब्यू करते हुए 6 फुट 7 इंच लंबे यूक्रेनियाई सुपरस्टार का सामना कर रहे थे।

इसके अलावा कार्ड में थाई पावरहाउस “स्मोकिन” जो नाटावट, अमेरिकी स्ट्राइकर ल्यूक लेसेई, 17 वर्षीय अमेरिकी-मलेशियाई सनसनी जोहान गज़ाली और सैमापेच फेयरटेक्स शामिल रहे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
रोमन क्रीकलिआ ने एलेक्स “द वाइकिंग” रॉबर्ट्स को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:25 मिनट में
फेदरवेट मॉय थाई
“स्मोकिन” जो नाटावट ने ल्यूक “द शेफ” लेसेई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
कैचवेट (150 LBS) मॉय थाई
मोहम्मद “द ईगल” यूनेस रबाह ने सैमापेच फेयरटेक्स को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:29 मिनट में
लाइटवेट मॉय थाई
दिमित्री मेन्शिकोव ने मोहचिने “द असासिन” चाफी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:59 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
जैकब स्मिथ ने वॉल्टर “आयरन हैंड्स” गोंसाल्वेस को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:54 मिनट में
141 LBS मॉय थाई
जोहान “जोजो” गज़ाली ने एडगर तबारेस को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:36 मिनट में
139.7 LBS मॉय थाई
डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच ने गुयेन “नंबर 1” ट्रान ड्युए नट को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:35 मिनट में
कैचवेट (120 LBS) मॉय थाई
थोंगपून पीके साइन्चाई और एलिस “एल जेफे” बद्र बारबोज़ा के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ

न्यूज़ में और

Jihin Radzuan Chihiro Sawada ONE Fight Night 20 6 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja