ONE: EMPOWER हुआ स्थगित; 28 मई को ONE: FULL BLAST का प्रसारण किया जाएगा

Muay Thai fighters Saemapetch Fairtex and Kulabdam Sor. Jor. Piek Uthai will headline ONE: FULL BLAST on 28 May

ONE: Championship के सबसे पहले विमेंस एथलीट्स के इवेंट के लिए फैंस को थोड़ा और लंबा इंतज़ार करना होगा।

ONE: EMPOWER का प्रसारण पहले शुक्रवार, 28 मई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से होने वाला था। मगर COVID-19 महामारी की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए इवेंट को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है।

ONE: EMPOWER के लिए नई तारीख का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा।

Muay Thai fighter Saemapetch Fairtex goes for the punch

फिर भी फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब 28 मई को पहले से रिकॉर्ड किए जा चुके ONE: FULL BLAST का प्रसारण किया जाएगा।

इस इवेंट को असल में 11 जून को प्रसारित किया जाना था, जिसमें #1 रैंक के मॉय थाई बेंटमवेट कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स और #3 रैंक के कंटेंडर “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई की भिड़ंत होने वाली है।

इससे पहले इनके मुकाबले को अगस्त 2020 में ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट में होना था, लेकिन चोट के कारण सैमापेच को अपना नाम वापस लेना पड़ा। लेकिन अब दोनों ONE: FULL BLAST को हेडलाइन करने के लिए तैयार हैं।

को-मेन इवेंट में भारतीय फ्लाइवेट स्टार कांथाराज “कन्नडिगा” अगासा अपना प्रोमोशनल डेब्यू करेंगे, जहां उनका सामना “द हंटर” शी वेई से होगा। वेई इससे पहले दिसंबर में कंबोडियाई स्टार चान रोथाना के शानदार मोमेंटम को बिगाड़ चुके हैं।

यहां देखिए ONE: FULL BLAST में किसका सामना किस एथलीट से होगा।

Thai megastar Kulabdam Sor. Jor. Piek Uthai punches Bobo Sacko

ONE: FULL BLAST का पूरा बाउट कार्ड

  • सैमापेच फेयरटेक्स vs कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • कांथाराज अगासा vs शी वेई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • सेंटिनो वर्बीक vs माइल्स सिमसन (किकबॉक्सिंग – वेल्टरवेट)
  • अहमद फारेस vs एडवर्ड केली (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • एंथनी डो vs लियांग हुई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट 57.7 किलोग्राम)

ये भी पढ़ें: अर्जन भुल्लर: ‘भारत के युवा रेसलर्स को MMA में आने की प्रेरणा मिलेगी’

न्यूज़ में और

Jihin Radzuan Chihiro Sawada ONE Fight Night 20 6 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja