ONE Championship ने केडन बेल्स और उनके परिवार को पूरा समर्थन दिया

ONE Featherweight World Champion Martin Nguyen stands poised in the ring at ONE: DAWN OF HEROES.

इस हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के एक बच्चे की वीडियो पूरी दुनिया में गलत कारणों की वजह से वायरल हो गई, लेकिन ब्रिसबेन के 9 साल के इस बच्चे के समर्थन में पूरी दुनिया आ गई, जिसमें ONE Championship की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल रहीं।

केडन की मां यराका बेल्स ने अपने डरे-सहमे बच्चे की वीडियो बुधवार को फेसबुक पर पोस्ट की। दरअसल केडन को स्कूल में ड्वार्फिज्म (बौनेपन) की वजह से लगातार बुलिंग (प्रताड़ना) का शिकार होना पड़ा रहा था।

इस दिल तोड़ने देने वाली वीडियो को देखकर ऑस्ट्रेलियाई एथलीट और ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “एक पेरेंट होने के नाते ये वीडियो बहुत दुखदायी है। ये वीडियो हम सभी पेरेंट्स के लिए एक चुनौती है कि बुलिंग बिल्कुल भी सही नहीं है।”

ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने भी इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कई तरीकों से केडन और उनके परिवार की सहायता का वादा किया, जिसमें सिंगापुर आकर Evolve में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सीखने की भी बात शामिल है।

I saw the video of 9 year old Quaden Bayles yesterday and it broke my heart.

Posted by Chatri Sityodtong on Thursday, February 20, 2020

सिटयोटोंग ने कहा, “मैं जानता हूं कि आप असहनीय दर्द से गुजर रहे हैं, मैं इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि आप लोगों पर क्या बीत रही है, लेकिन आप लोगों को बताना चाहता हूं कि भगवान अपने सबसे बहादुर लोगों को ही मुश्किल भरा रास्ता देते हैं, आप भी उन्हीं बहादुरों में से एक हैं।”

“Evolve में बच्चों के लिए कई सारे बेहतरीन प्रोग्राम हैं, अगर आपके पास समय है तो अपने पर्सनल गेस्ट के रूप में आपके परिवार को सिंगापुर आने के लिए आमंत्रित करता हूं।”

इसके अलावा उन्होंने केडन के परिवार को ONE Championship के लाइव इवेंट के लिए भी आमंत्रित किया, जहां वो प्रोमोशन के स्टार्स से मिल सकते हैं, जिन्हें बचपन में बुलिंग का शिकार होना पड़ा, लेकिन आगे चलकर कामयाबी हासिल की।

सिटयोटोंग ने बाद में अपडेट दिया कि उन्होंने परिवार से बातचीत की है और इस ट्रिप को संभव बनाने का काम शुरु हो गया है, इसके अलावा उन्होंने लोगों से प्यार बांटने की बात कही।

I wanted to share an update on our little buddy, Quaden Bayles. I just got off the phone with his amazing mom, Yarraka…

Posted by Chatri Sityodtong on Friday, February 21, 2020

सिटयोटोंग ने कहा, “मैं सभी पेरेंट्स और बच्चों को अपील करना चाहता हूं कि बुलिंग को रोकें। एक दूसरे के प्रति प्यार दिखाएं। दुनिया को इसकी पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है।”

ये भी पढ़ें: आपके बच्चों के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्ट्स

न्यूज़ में और

Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19