ONE Championship रिकॉर्डतोड़ 72 इवेंट्स के साथ ऐतिहासिक 2026 के लिए तैयार

Christian Lee Alibeg Rasulov ONE 173 22 scaled

ONE Championship अपने इतिहास के सबसे बड़े साल के लिए तैयारी कर रहा है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा 2026 में रिकॉर्डतोड़ 72 इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई सारे नंबर वाले इवेंट्स के अलावा यूएस प्राइमटाइम पर होने वाले एक दर्जन ONE Fight Night इवेंट्स और एशिया प्राइमटाइम पर प्रसारित होने वाले ONE Friday Fights इवेंट सीरीज के करीब 50 शो होंगे।

अभी तक शेड्यूल हो चुके शो का आयोजन एशिया और उत्तर अमेरिका में किया जाएगा, जिसके लिए बैंकॉक, टोक्यो और अमेरिका के आइकॉनिक वेन्यूज़ तय किए जा चुके हैं। ग्लोबल शेड्यूल ये सुनिश्चित करेगा कि फैंस को वर्ल्ड क्लास मार्शल आर्ट्स एक्शन एरीना में लाइव या फिर ब्रॉडकास्ट व स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए देखने को मिले।

प्रमोशन के 2026 इवेंट कैलेंडर के शुरुआती शोज़ की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और इसमें नंबर वाले दो इवेंट्स, ONE Fight Night की पूरी लाइनअप और ONE Friday Fights के पहले क्वार्टर के इवेंट्स शामिल हैं। आप कार्यक्रम की पूरी जानकारी यहां देख सकते हैं।

इसके अतिरिक्त संगठन द्वारा 2026 में नई एथलीट रैंकिंग्स जारी की जाएंगी। इसके जरिए दुनिया भर के फैंस अपने फेवरेट मॉय थाई फाइटर्स, किकबॉक्सर्स और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर्स की उनके डिविजन में रैंकिंग्स से वाकिफ हो पाएंगे।

ONE Championship के 2026 इवेंट कैलेंडर और नई एथलीट रैंकिंग्स से जुड़ी जानकारी के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 30 132 scaled
kadetets
ONE Fight Night 43 – Bantamweight Muay Thai 2 (4)
Nicolas Vigna Dzhabir Dzhabrailov ONE Fight Night 32 25 scaled
Tomyamkoong Bhumjaithai Bejenuta Maximus ONE Friday Fights 149 5 scaled
Kaotaem Fairtex Xavier Gonzalez The Inner Circle April 3 11 scaled
KaotaemFairtex XavierGonzalez 1920X1280 Faceoff
Takeru
eerselrung
nadakasong
Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled