जेरेमी मिआडो ने डेनियल विलियम्स से टॉप-5 स्ट्रॉवेट रैंकिंग वापस हासिल करने की योजना बनाई

Lito Adiwang Jeremy Miado ONE X 1920X1280 27 768x512

जेरेमी मिआडो फिर से ONE Championship की ऑफिशियल स्ट्रॉवेट रैंकिंग में अपनी जगह वापस पाना चाहते हैं और अगले शुक्रवार, 21 अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को उनके पास ऐसा करने का सही मौका होगा।

“द जैगुआर” ने “मिनी टी” डेनियल विलियम्स से अपना #5वां स्थान हारकर गवां दिया था, लेकिन दोनों स्ट्राइकर अब ONE Fight Night 3: Lineker vs. Andrade में होने वाले एक अहम MMA मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

सर्कल में दोनों एथलीट लगातार तीन प्रभावशाली मुकाबले जीतकर विजय रथ पर सवार हैं। हालांकि, विलियम्स ने अपने व्यस्त वर्ष 2022 में इन सभी जीतों को हासिल किया है।

मिआडो का मानना है कि इस बदलाव का मुख्य कारण उनकी गति थी। अब जब उनके पास मलेशिया के कुआलालम्पुर स्थित अक्षीयता एरिना में अपने चिर-प्रतिद्वंदी के आमने-सामने होने का मौका होगा तो वो किसी भी कीमत पर उनकी बढ़ते हुए कद को रोकने का प्रयास करेंगे।

फिलिपीनो एथलीट ने कहा:

“मुझे लगता है कि हम कह सकते हैं कि वो मुझसे ज्यादा इस खेल में सक्रिय हैं। शायद इसीलिए उन्होंने रैंकिंग में उन्हें मुझसे ऊपर रखने का फैसला किया, लेकिन ये मेरे लिए कोई समस्या नहीं है क्योंकि अब मैं उनका सामना करने जा रहा हूं। अब मेरी योजना उनकी रैंकिंग सीधे उनसे हासिल करने की है।”

विलियम्स पूर्व WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिन्होंने अप्रैल 2021 में मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ रोमांचक मॉय थाई मुकाबले से ONE में अपने सफर की शुरुआत की थी।

“मुझे लगता है कि हम कह सकते हैं कि वो मुझसे ज्यादा ऐक्टिव हैं। शायद इसीलिए उन्होंने रैंकिंग में उन्हें मुझसे ऊपर रखने का फैसला किया, लेकिन ये मेरे लिए कोई समस्या नहीं है क्योंकि अब मैं उनका सामना करने जा रहा हूं। अब मेरी योजना उनकी रैंकिंग सीधे उनसे हासिल करने की है।”

इसके तुरंत बाद उन्होंने MMA में बदलाव किया और प्रभावशाली तीन जीत हासिल की थीं।

मिआडो को निश्चित रूप से पता है कि “मिनी टी” स्ट्राइकिंग दिग्गजों के साथ मुकाबला कर सकते हैं, लेकिन इस सभी तरह की विद्याओं वाले गेम में उन्हें अपना पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है।

“द जैगुआर” ने कहा:

“मुझे लगता है कि जब केवल स्ट्राइकिंग की बात आती है तो उनका सामना शानदार विरोधियों से होता है। अगर हम मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की बात करें तो मेरा मानना है कि मैं उनसे अधिक अनुभवी हूं और इसमें मेरा पलड़ा ही भारी है।”

जेरेमी मिआडो को साथी स्ट्राइकर डेनियल विलियम्स के साथ धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद

जेरेमी मिआडो और डेनियल विलियम्स दोनों ही उच्च स्तर वाले शानदार स्ट्राइकर्स हैं, लेकिन फिलिपीन के एथलीट को लगता है कि मॉय थाई स्टाइलिस्ट पर उनका पलड़ा भारी रहेगा।

“द जैगुआर” को पता है कि शुरुआत में उनके पास स्ट्रॉवेट डिविजन में किसी को भी परेशान करने के लिए बॉक्सिंग स्किल्स हैं।

ऐसे में उनके व्यापक MMA बैंकग्राउंड को देखते हुए अगर जीत के बेहतर तरीकों की बात की जाए तो वो केवल खड़े रहकर एक-दूसरे पर वार करने के अलावा और भी रास्ते खोजेंगे।

29 वर्षीय एथलीट ने कहा:

“मेरा मानना है कि इस मुकाबले में मुझे विलियम्स के खिलाफ अपनी पहुंच का फायदा मिलने वाला है। मुझे लगता है कि यही कारगर तरीका है क्योंकि मेरे हाथ भी उनसे तेज चलते हैं और रीच व स्पीड का ये तालमेल कुछ ऐसा है, जिसको मैं अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकता हूं। मुझे गलत मत समझिएगा, उनके हाथों में ताकत है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे हाथ उनसे तेज चलते हैं।”

“अगर मुझे टेकडाउन का मौका मिलता है तो ये मेरे लिए फायदेमंद साबित होगा और मैं उन्हें नीचे गिरा दूंगा। अगर मुझे लगता है कि मैं स्ट्राइकिंग में आगे आकर सहज महसूस करता हूं तो फिर मैं उन्हें नीचे क्यों गिराऊंगा? मुझे लगता है कि ये इस बात पर निर्भर करेगी कि मैच किस गति के साथ आगे बढ़ता है।”

बाकी अन्य चीजों की अपेक्षा मिआडो को इस बात की ज्यादा उम्मीद है कि दोनों ही एथलीट्स के बीच बेहतरीन स्टाइल के साथ एक रोमांचक जरूर मुकाबला होगा। यानी जब तक ये मुकाबला चलेगा, तब तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा।

और अपने प्रतिद्वंदी की तरह ही फिलीपीनो एथलीट को भरोसा है कि वो अंत तक टिके रहने वाले फाइटर साबित होंगे।

“द जैगुआर” ने कहा:

“ये एक बहुत अच्छा मुकाबला होगा। बेहतर होगा कि आप इसे मिस ना करें। ये दो एथलीटों के बीच ऐसा मुकाबला होगा, जो लंबे समय से एक-दूसरे के खिलाफ हाथ आजमाने को तैयार हैं। मैं फिनिश की उम्मीद कर रहा हूं। मैं इस मुकाबले को या नॉकआउट या तकनीकी नॉकआउट के जरिए खत्म करना चाहूंगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.