ONE 166: Qatar में व्लादिमीर कुज़मिन के खिलाफ नोंग-ओ वापसी करेंगे

Nong O Hama Nico Carrillo ONE Friday Fights 46 30 scaled

ONE 166: Qatar में एक और रोमांचक फाइट जोड़ी गई है, जहां बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में थाई दिग्गज नोंग-ओ हामा रूसी सनसनी व्लादिमीर कुज़मिन का सामना करेंगे।

शुक्रवार, 1 मार्च को मध्य-पूर्व के देश कतर के लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में ONE के पहले ब्लॉकबस्टर इवेंट में पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ की टक्कर कुज़मिन से होगी।

आज तक के सबसे महान मॉय थाई प्रतियोगियों में से एक नोंग-ओ ने ONE Championship में लगातार 10 जीत दर्ज की थीं, जिसमें लगातार आठ बार वर्ल्ड टाइटल जीत शामिल रहीं।

37 वर्षीय फाइटर ने मौजूदा 2-स्पोर्ट किंग जोनाथन हैगर्टी से अपनी बेल्ट हारने से पहले उस जीत के सिलसिले के दौरान अपने आखिरी पांच चैलेंजर्स को नॉकआउट किया था। नोंग-ओ को अपने आखिरी मुकाबले में निको कैरिलो से एक और हार का सामना करना पड़ा और वो जानते हैं कि अगर वो टॉप पर एक बार फिर पहुंचना चाहते हैं तो यहां जीत महत्वपूर्ण है।

बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में अभी भी दूसरे स्थान पर मौजूद ये प्रतिष्ठित दिग्गज साबित करने की उम्मीद कर रहे हैं कि उनके पास अभी भी युवा और विशिष्ट स्ट्राइकर्स से लोहा लेने की आवश्यक क्षमता है।

हालांकि, नोंग-ओ को कुज़मिन के खिलाफ एक गंभीर खतरे का सामना करना पड़ेगा, जो एक अथक स्ट्राइकर हैं और जो उनकी फाइट में तेज-तर्रार गति के साथ उतरेंगे। भले ही रूसी एथलीट का ONE में रिकॉर्ड सिर्फ 2-2 का है, ये आंकड़े पूरी कहानी नहीं बताते हैं।

कुज़मिन ने हैगर्टी और Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन मुआंगथाई पीके साइन्चाई दोनों को उनकी सीमा तक धकेल दिया था और बहुमत निर्णय एवं विभाजित निर्णय से मैच हारे थे इसलिए वो निश्चित रूप से टॉप स्ट्राइकर्स का सामना करने में सक्षम हैं।

नोंग-ओ की उच्च रैंकिंग और प्रतिष्ठा को देखते हुए 26 वर्षीय एथलीट 1 मार्च को उनके खिलाफ जीत से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

ये निर्णायक मॉय थाई बाउट कतर में एक धमाकेदार कार्ड का हिस्सा होगी, जिसमें कई वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले शामिल होंगे। मेन इवेंट में मिडलवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए रीमैच में रीनियर डी रिडर और एनातोली मालिकिन आमने-सामने होंगे।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.