ONE Friday Fights 58 के अहम बेंटमवेट मॉय थाई मैच में कुलबडम का सामना करेंगे नोंग-ओ

NongO Kulabdam 1200X800

ONE Championship के दो सबसे सम्मानित मॉय थाई सुपरस्टार्स ONE Friday Fights 58 में होने वाले एक अहम बेंटमवेट मॉय थाई मैच में आमने सामने होंगे।

5 अप्रैल को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एशियाई प्राइमटाइम पर होने वाले इवेंट में पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा का सामना नॉकआउट आर्टिस्ट कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई से होगा।

ये दोनों स्ट्राइकर्स अपने करियर के अलग-अलग दौर में हैं।

लगातार 10 जीत हासिल करने और ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को करीब चार साल तक अपने पास रखने के बाद नोंग-ओ की बादशाहत का अंत पिछले साल अप्रैल 2023 में हुआ था, जब जोनाथन हैगर्टी ने उन्हें नॉकआउट कर खिताब अपने नाम किया।

उसके बाद 37 वर्षीय थाई दिग्गज पिछले साल दिसंबर में हुए ONE Friday Fights 46 में वापस आए, लेकिन उन्हें स्कॉटिश सुपरस्टार निको कैरिलो के खिलाफ भी नॉकआउट से हार झेलनी पड़ी।

दो रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर के पास साबित करने के लिए बहुत कुछ होगा, जब वो 5 अप्रैल को अपने थाई विरोधी के खिलाफ उतरेंगे।

अपनी जबरदस्त पंचिंग पावर के लिए मशहूर “लेफ्ट मीटियोराइट” 2019 से ही दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में मुकाबले कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पिछले साल से अच्छी लय हासिल होनी शुरु हुई है।

दो बार के पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन इस मुकाबले में लगातार तीन मैचों में जीत के साथ उतरेंगे और उनकी ये सभी जीत नॉकआउट से आई हैं।

कुलबडम के लिए ये मुकाबला बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन की टॉप-5 रैंकिंग्स में जगह बनाने का बड़ा मौका होगा और वो हैगर्टी की बेल्ट के लिए मैच हासिल करने के करीब पहुंचना चाहेंगे।

नोंग-ओ के लिहाज से बात करें तो “लेफ्ट मीटियोराइट” जैसे प्रतिभाशाली और खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट को हराकर वो डिविजन में अपनी दूसरी रैंकिंग को बरकरार रखकर आलोचकों को करारा जवाब दे सकेंगे।

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25