ONE Fight Night 8 में अपनी पहली जीत प्राप्त करने को बेताब हैं निकलस लारसेन और एडी अबासोलो

Jimmy Vienot Niclas Larsen ONE 162

निकलस लारसेन और एडी अबासोलो शनिवार, 25 मार्च को अपने मैच में बहुत कुछ साबित करना चाहेंगे।

ONE Fight Night 8 के फेदरवेट मॉय थाई मुकाबले में उनकी भिड़ंत होगी और उन्हें ONE में अपनी पहली जीत की तलाश है।

लारसेन और अबासोलो को अभी तक टॉप एथलीट्स के खिलाफ हार मिली हैं, लेकिन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में दोबारा अच्छी लय प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यहां जानिए इस बड़े मुकाबले से पूर्व दोनों एथलीट्स ने इस चुनौती को लेकर क्या कहा है।

इस मैच को अपने ONE करियर का अहम पड़ाव मान रहे हैं निकलस लारसेन

लारसेन कभी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटते, इसका मतलब ये है कि उन्हें अपने ONE डेब्यू में बेहद कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा था।

उनकी भिड़ंत अब ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन चुके तवनचाई पीके साइन्चाई से हुई और उससे अगले मैच में पूर्व वर्ल्ड चैलेंजर जिमी विन्यो से सामना हुआ। दुर्भाग्यवश उन्हें अभी तक जीत नसीब नहीं हो पाई है।

“ड्रीमचेज़र” के नाम से मशहूर एथलीट का करियर रिकॉर्ड 61-14 का है। उनके अनुसार वो अभी तक ONE में अपना बेस्ट नहीं दे पाए हैं, लेकिन इस शनिवार अपने प्रदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

लारसेन ने ONEFC.com से कहा:

“मैं 100 प्रतिशत इस फाइट को जीतने वाला हूं। मुझे इस बार जीत नहीं मिली तो ये बेहद चौंकाने वाली बात होगी। मैंने अपनी तैयारी पर बहुत ध्यान दिया है और फाइट को लेकर उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि ये मेरे छाने का समय है। मैं अपनी स्किल्स में किए गए सुधार से सबको अवगत करवाना चाहता हूं क्योंकि मुझे अभी तक ऐसा करने का अवसर नहीं मिला है।”

#5 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर जानते हैं कि अबासोलो की चुनौती से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा।

दोनों एथलीट्स ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ने को बेताब हैं इसलिए लारसेन मानते हैं कि ये मैच एरीना में मौजूद और टीवी पर शो को देख रहे फैंस के लिए मनोरंजक रहने वाला है।

उन्होंने बताया:

“मुझे लगता है कि ये मैच बहुत मनोरंजक रहेगा क्योंकि मैं पिछले दोनों मैचों में अपनी काबिलियत से लोगों को वाकिफ नहीं करा पाया। दूसरी ओर, एडी भी लियाम नोलन के खिलाफ हार के बाद ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे।

“मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देकर एक अच्छी फाइट चाहता हूं। मैं खुद को मिले इस मौके के हर एक लम्हे को इंजॉय करना चाहता हूं।

“मैं चाहता हूं कि इस फाइट के बाद मेरा करियर एक नई राह पर आगे बढ़े।”

एडी अबासोलो ने धमाकेदार मॉय थाई मैच का वादा किया

अपने ONE डेब्यू में ब्रिटिश स्टार लियाम नोलन के खिलाफ हार के बाद अबासोलो ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहली जीत प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

36 वर्षीय स्टार जानते हैं कि उन्हें ONE में लगातार कठिन चुनौतियों का सामना करना होगा। वो लारसेन का सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ एक धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।

अबासोलो ने कहा:

“मैं निकलस लारसेन को फॉलो करता रहा हूं और उनका बड़ा फैन भी हूं। इसलिए उनके खिलाफ ONE Championship सर्कल में फाइट करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।

“ONE में मेरा हर एक प्रतिद्वंदी मुझे कठिन चुनौती दे रहा होगा। उनका रिकॉर्ड 0-2 है, लेकिन उनके पिछले दोनों प्रतिद्वंदी वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स रहे। तवनचाई इस समय वर्ल्ड चैंपियन हैं। इसलिए मुझे उनके रिकॉर्ड से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, वो एक बेहतरीन फाइटर हैं।”

अमेरिकी स्ट्राइकर को “सिल्की स्मूद” नाम से जाना जाता है। वो अभी तक अपने सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर अपने निकनेम पर खरा उतरना चाहते हैं।

उनके प्रतिद्वंदी अबासोलो जानते हैं कि ये चुनौती उनके लिए आसान नहीं होगी इसलिए वो कांटेदार मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं और यही पहलू इस मुकाबले में रोमांच भर रहा होगा।

उन्होंने कहा:

“ये एक कांटेदार मुकाबला होगा। मैं देख पा रहा हूं कि मैच का रुख क्षण भर में बदल सकता है। मेरी नजर में ये फाइट काफी लंबी होगी, जिसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

“मैं क्राउड का दिल जीतने का वादा करता हूं और ये शानदार मॉय थाई मैच होगा।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.