शानदार डेब्यू के बाद ल्यूक लेसेई अब एडी अबासोलो के खिलाफ और भी बड़ी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक

Jo Nattawut Luke Lessei ONE Fight Night 17 81 scaled

ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo में ल्यूक “द शेफ” लेसेई अपने हमवतन अमेरिकी स्ट्राइकर एडी “सिल्की स्मूथ” अबासोलो के साथ अपने बहुप्रतीक्षित फेदरवेट मॉय थाई मुकाबले में कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं।

अपने पिछले मुकाबले में दोनों एथलीट्स को टॉप थाई सुपरस्टार्स से मिली हार के बाद शनिवार को अमेरिकी प्राइमटाइम पर प्रसारित होने वाले इस शो में दोनों के पास जीत की पटरी पर वापसी करने का मौका होगा।

पिछले जून में अबासोलो #2 रैंक के कंटेंडर सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग के साथ एक यादगार तीन राउंड के घमासान में शामिल हुए।

और दिसंबर में लेसेई ने #3 रैंक के “स्मोकिन’” जो नाटावट के खिलाफ ‘फाइट ऑफ द ईयर’ के दावेदारों में से एक मैच लड़ा, जहां उन्होंने अविश्वसनीय दृढ़ता और सहनशीलता का परिचय देते हुए डिविजन में पांचवीं रैंकिंग अर्जित की।

अपने मुकाबले हारने के बावजूद दोनों अमेरिकी एथलीट्स ने फैंस को प्रभावित किया और अंतर्राष्ट्रीय मॉय थाई समुदाय से भरपूर सम्मान प्राप्त किया।

“द शेफ” ने onefc.com को बताया कि वो अबासोलो के साथ स्पष्ट समानताओं को देख पा रहे हैं:

“दो अमेरिकी नंबर एक अमेरिकी बनने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ही रैंक वाले थाई फाइटर्स के खिलाफ मुकाबले के बाद आ रहे हैं। मेरा मतलब है, ये एक तरह से अमेरिका का सर्वश्रेष्ठ चुनने जैसा है। आप सचमुच नहीं जानते कि इस फाइट में क्या हो सकता है।”

अपने डेब्यू में नाटावट का डटकर सामना कर लेसेई ने ये साबित कर दिया है कि वो दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स का सामना कर सकते हैं। वो अपने प्रदर्शन से खुश तो हैं लेकिन वो आगे “आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” की कला में अपनी कुशलता को उजागर करना चाहते हैं:

“मुझे नहीं पता कि (अबासोलो) क्या सोच रहे हैं, लेकिन मुझे पता है कि मैं जी-जान से जीतना चाहता हूं और मुझे पता है कि मैं लय को भी बदलना चाहता हूं क्योंकि मैं खुद को केवल एक दमदार और सहनशील व्यक्ति के रूप में नहीं जाना जाना चाहता हूं।

“मैंने ऐसे नहीं सीखा है। मैंने शुद्ध तकनीक, शुद्ध नॉकआउट, कुशल सेट-अप सीखा है और मैं एक निर्माता हूं। मुझे मॉय थाई को तकनीकी और पारंपरिक दोनों बनाना पसंद है।”

27 वर्षीय स्टार नए और पुराने प्रशंसकों दोनों को ये दिखाने के लिए उत्साहित हैं कि उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में जगह कैसे बनाई है:

“उन्होंने पहले ही देख लिया था कि मुझमें (अपनी आखिरी फाइट में) दम है। मुझे एक तरह से लोगों के चैंपियन की ऊर्जा मिल गई है।

“तो अब मैं नए फैंस को दिखाना चाहता हूं कि मैं वर्षों से क्या कर रहा हूं और मैं उन प्रशंसकों को दिखाना चाहता हूं कि इस दौरान मेरे साथ जो लोग खड़े रहे हैं, वे मुझसे प्यार क्यों करते हैं। ‘द शेफ’ के मूव्स के लिए, मेरे सेमिनार और इंस्टाग्राम में दिखाई गई चीजों के लिए। मैं यही दिखाने आया हूं।”

लेसेई का कहना है कि उनका ‘साहस और धैर्य’ अबासोलो को नॉकआउट कर देगा

ल्यूक लेसेई और एडी अबासोलो दोनों अपनी अपरंपरागत और दिखने में आकर्षक शैलियों के लिए जाने जाते हैं जो गति, अनुकूलन शीलता और रचनात्मकता पर जोर देते हैं।

लेकिन “द शेफ” के अनुसार, जो चीज उन्हें कैलिफोर्नियाई एथलीट से अलग करती है, वो उनके छोटे शहर आइवा में उनका बैकग्राउंड है:

“मुझे एक कामकाजी आदमी की मानसिकता मिली है। मैंने अपने पूरे जीवन में अपने हाथों से काम किया है – निर्माण, अलग अलग चीजों का निर्माण, मिडवेस्ट से, श्रमिक वर्ग, ठंड में, हथौड़ों का उपयोग करते हुए।

“हम दोनों स्मूथ (सहज) हैं। मैं पहले से ही स्मूथ हूं। मेरे पास तकनीक है। मैं आजीवन मार्शल आर्टिस्ट रहा हूं। लेकिन किसके पास थोड़ा अधिक साहस है? अब हर किसी के पास धैर्य है, लेकिन मुझे लगता है कि एडी के खिलाफ मेरे पास थोड़ा अधिक साहस और धैर्य है।”

पिछली बार जो नाटावट के साथ हुए जबरदस्त मैच के विपरीत लेसेई को ONE Fight Night 19 में उच्च-आईक्यू (सूझ-बूझ) वाले तकनीकी फाइटर्स के बीच टकराव की उम्मीद है:

“मुझे लगता है कि ये हम दोनों के बीच शतरंज का मैच होगा। लेकिन मुझे लगता है कि मेरी शक्ति और मेरी मिडवेस्ट के कामकाजी व्यक्ति की मानसिकता मुझे जिता देगी।”

अपनी शक्ति और अटूट दिमाग से आश्वस्त लेसेई, “सिल्की स्मूथ” के खिलाफ फिनिश की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा:

“मुझे लगता है कि अभी जो मेरी मानसिकता है और जिस तरह का ट्रेनिंग कैंप जा रहा है, मुझे लगता है कि मैं तीन राउंड से पहले एडी को बाहर कर दूंगा। मुझे लगता है कि मैं उनकी स्मूथनेस (सहजता) को रोक दूंगा और उन पर कुछ ऐसे कॉम्बिनेशन से प्रहार करूंगा, जो उन्हें बेहद चोट पहुंचाने वाले हैं।

“ये एक स्टॉपेज होगा। मुझे लगता है कि फाइट को दूसरे या तीसरे राउंड में रोक दिया जाएगा। मैं उन्हें फिनिश कर दूंगा।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.