नबील अनाने को अनडिस्प्यूटेड ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के रूप में प्रमोट किया गया

Nico Carrillo Nabil Anane ONE 170 136

नबील अनाने आधिकारिक तौर पर मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

27 जून को ONE Championship ने ऐलान किया कि युवा थाई-अल्जीरियाई सुपरस्टार को अंतरिम विजेता से डिविजन के अनिडस्प्यूटे चैंपियन के रूप में प्रमोट किया जाता है।

https://www.instagram.com/p/DLaIDePtMe4/?hl=en

मात्र 21 वर्ष की उम्र में ही अनाने ने खुद को महानतम एथलीट बनाने की दिशा में बढ़ा दिया है। उन्होंने 2023 में सबसे युवा WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के रूप में कदम रखा, लेकिन उनका डेब्यू हुआ पाउंड-फोर-पाउंड सुपरस्टार सुपरलैक कियामू9 के खिलाफ, जिसमें उन्हें हार मिली।

उसके बाद Team Mehdi Zatout के स्टार ने लगातार छह जीत अपने नाम कीं और उन्होंने अपनी नी स्ट्राइक्स, क्लिंच गेम और बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस के दम पर बड़े स्टार पर दबदबे वाली जीत दर्ज कीं।

अनाने ने इस साल जनवरी में हुए ONE 170 में स्कॉटिश स्टार निको कैरिलो को धमाकेदार तरीके से नॉकआउट करते हुए ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया।

उसके बाद मार्च में हुए ONE 172 में उनका सुपरलैक के साथ वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच जापान के साइटामा सुपर एरीना में बुक किया गया। अनाने ने थाई मेगास्टार को तीन राउंड तक परेशान करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम की।

सुपरलैक फाइट से पहले तय वजन हासिल करने में नाकाम कर रहे थे। इस वजह से उनसे डिविजन का खिताब छिन गया और फाइट को नॉन-टाइटल मैच में बदल दिया गया। अब अनाने को अनडिस्प्यूटेड बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के रूप में प्रमोट कर दिया गया है।

अनाने भविष्य में अब कई सारे बड़े मैचों में शिरकत करते हुए दिख सकते हैं। फिर चाहे #1 रैंक के कंटेंडर सुपरलैक के खिलाफ तीसरी फाइट हो, मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी के साथ टक्कर या डिविजन के दूसरे चैलेंजर्स के साथ मुकाबले।

न्यूज़ में और

Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 14 scaled
Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled