नोंग-ओ की हैरिसन पर जीत की उम्मीद कर रहे हैं रोडटंग – ‘ज्यादा सटीक और ज्यादा अनुभवी’

Nong O Gaiyanghado Felipe Lobo ONE X 1920X1280 52

रोडटंग जित्मुआंगनोन मानते हैं कि ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में नोंग-ओ गैयानघादाओ अपने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को रिटेन कर इतिहास के सबसे महान स्ट्राइकर के रूप में अपनी विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

दोनों वर्ल्ड चैंपियंस इस कार्ड में फाइट करेंगे, जो अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को प्रसारित होगा, जहां रोडटंग ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल में सवास माइकल से भिड़ेंगे।

उसके तुरंत बाद को-मेन इवेंट में नोंग-ओ को लियाम हैरिसन के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट का बचाव करना होगा।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि हैरिसन एक खतरनाक चैलेंजर हैं, लेकिन “द आयरन मैन” मानते हैं कि उनके हमवतन एथलीट खतरनाक स्ट्राइक्स के प्रभाव को झेलने के बाद भी फाइट का कंट्रोल अपने पास रखने में सफल रहेंगे।

रोडटंग ने कहा:

“लियाम के सभी शॉट्स दमदार और खतरनाक हैं, लेकिन नोंग-ओ सटीकता से स्ट्राइक्स लगाते हैं और उन्हें मॉय थाई में ज्यादा अनुभव भी है। मैच जितना लंबा चलेगा, नोंग-ओ की तकनीक लियाम को उतना ही डोमिनेट करती जाएगी, लेकिन ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि पहली गलती कौन करता है।”

नोंग-ओ और “हिटमैन” के पंचों में जबरदस्त ताकत है, जिसकी मदद से वो अपने विरोधियों को नॉकआउट करते आए हैं।

मगर रोडटंग का मानना है कि अगर हैरिसन अच्छे ढंग से अपने गेम प्लान पर अमल नहीं कर पाए तो इस मुकाबले में डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन की बहुमुखी प्रतिभाएं उन्हें जीत दिलाएंगी।

फ्लाइवेट स्टार ने कहा:

“लियाम को बहुत अच्छे से अपने गेम प्लान को अमल में लाना होगा क्योंकि नोंग-ओ ना केवल तकनीकी तौर पर बेहतरीन फाइटर हैं बल्कि आक्रामक फाइटिंग भी कर सकते हैं। मैं इस फाइट में नोंग-ओ को जीतते देख रहा हूं।”

नोंग-ओ को ONE Championship का बेस्ट स्ट्राइकर मानते हैं रोडटंग

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन, नोंग-ओ के नक्शेकदम पर चलकर ONE के सुपरस्टार एथलीट बन चुके हैं।

25 वर्षीय थाई स्टार अभी भी नोंग-ओ को अपना आदर्श मानते हैं क्योंकि 35 साल की उम्र में भी नोंग-ओ ONE के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर बने हुए हैं।

दोनों इस समय ONE के मॉय थाई डिविजंस में अपराजित रहे हैं। “द आयरन मैन” का मानना है कि शारीरिक और मानसिक क्षमता नोंग-ओ को अन्य फाइटर्स से अलग बनाती हैं।

रोडटंग ने कहा:

“मैं नोंग-ओ गैयानघादाओ को ONE Championship का बेस्ट स्ट्राइकर मानता हूं। उनकी स्ट्राइक्स में ताकत है, सटीक और चतुराई भरे अटैक करते हैं। वो मॉय थाई के लैजेंड हैं, प्रतिबद्ध हैं और कभी हार नहीं मानते। उन्हें अपनी बढ़ती उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता, वो केवल फाइट के अंतिम राउंड तक फाइट करने में विश्वास रखते हैं और यही दृढ़ता उन्हें अंदर से मजबूत बनाती है।”

न्यूज़ में और

Jihin Radzuan Chihiro Sawada ONE Fight Night 20 6 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja