पेचडम के खिलाफ कड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं मोमोटारो

Momotaro defeats Singtongnoi Por Telakun at ONE IMMORTAL TRIUMPH

मॉय थाई आइकन के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद “मोमोटारो” को भरोसा है कि वो ONE Super Series में किसी को भी पराजित कर सकते हैं, जिसमें एक पूर्व वर्ल्ड चैंपियन भी शामिल हैं।

जापान के सुपरस्टार को 41 सेकेंड में मार्शल आर्ट्स लैजेंड सिंगटोंगनोई पोर टेलकुन को नॉकआउट कर शिकस्त देने की वजह से अब एक बड़ा मैच मिला है। अब उनका मुकाबला थाई एंटरटेनर पेचडम पेटयिंडी एकेडमी “द बेबी शार्क” से ONE: FIRE AND FURY में होने वाला है।

“मोमोटारो” ONE Championship बेल्ट को अपने कंधे पर डालने का सपना देख रहे हैं। अगर WBC मॉय थाई इंटरनेशनल चैंपियन शुक्रवार, 31 जनवरी को फिलीपींस के मनीला में बैंकॉक के नॉकआउट एथलीट को हरा देते हैं तो वो गोल्ड हासिल करने की कतार में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।

टोक्यों के 29 साल के एथलीट ने पिछले साल सर्कल में अपनी पहली प्रभावशाली जीत केनी “द पिटबुल” त्से के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से हासिल की थी। उसके बाद सितंबर में उन्होंने ONE Super Series के इतिहास का सबसे तेज फिनिश हासिल किया।

ONE: IMMORTAL TRIUMPH में उन्होंने अपने दमदार आक्रमण से हर किसी को हैरत में डालते हुए मैच को साल 2019 के सबसे सनसनीखेज फिनिश के साथ खत्म किया था। वो खुद भी अपने प्रदर्शन से चकित थे। “मोमोटारो” ने प्रतिद्वंदी को जबरदस्त पंचों, नी और एल्बोज की मदद से रिंग में पस्त कर दिया था, जिसके बाद वो रेफरी की गिनती का भी जवाब नहीं दे पाए थे।

वो कहते हैं, “मैं पहले दौर में नॉकआउट जीत हासिल करने के लिए सच में खुद से बहुत हैरान था लेकिन बहुत खुश भी था।”

“मेरे आसपास मौजूद हर व्यक्ति हैरान था। मुझे पहले नहीं लगा था कि मैं इस तरह से जीत पाऊंगा।”

इस तरह के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ये तय हो गया था कि “मोमोटारो” का अगला प्रतिद्वंदी कोई मजबूत एथलीट ही होगा। ऐसे में अब “आठ अंगों की कला” के स्किल टेस्ट के लिए उनका मुकाबला पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के साथ होगा।



वो कहते हैं, “मुझे पता था कि भले ही मैं सिंगटोंगनोई के खिलाफ जीत गया हूं लेकिन अगले मैच में मेरा कोई बहुत मजबूत प्रतिद्वंदी ही होने वाला है। इस बार ये मौका मुझे पेचडम पेटयिंडी से भिड़ने के रूप में मिला है।”

“मुझे पता था कि एक ना एक वक्त मैं उनका सामना करूंगा इसलिए अब मैं उत्साहित महसूस कर रहा हूं और इसकी राह देख रहा हूं।”

पेचडम ने चैंपियनशिप जीतने से पहले ग्लोबल स्टेज पर अपने पहले तीन मुकाबलों में हाइलाइट-रील नॉकआउट की तिकड़ी के साथ सुपरस्टारडम हासिल किया था।

“मोमोटारो” का मानना है कि वो शायद थाई स्टार को अपने बेहतरीन शॉट्स से भी ना रोक पाएं इसलिए उन्होंने प्रतिद्वंदी के अनुसार ही अपनी तैयारी की है।

वो कहते हैं, “उनके बाएं हाथ से मजबूत हमले होते हैं। बायां हाथ, मिडिल किक और क्रॉस के उनके पास दमदार शॉट्स हैं। यही नहीं, उनका दिल भी बहुत मजबूत है।”

“मैं कोच के साथ पैड्स पर लेफ्ट-साइड अटैक की तैयारी कर हूं, ताकि मैं अपनी मसल्स को मजबूत कर सकूं। मुझे लगता है कि वो मेरे खिलाफ हार्ड लेफ्ट किक का इस्तेमाल करने सर्कल में उतरेंगे।”

Kohei Momotaro Kodera knees Singtongnoi Por Telakun at ONE IMMORTAL TRIUMPH

हालांकि, वो पेचडम की ताकत का लोहा मानते हैं। उन्हें उनके स्टारडम के दबाब के आगे प्रदर्शन करने में भी कोई परेशानी नहीं है। वो मानते हैं कि फिलीपींस के मनीला में होने वाली महत्वपूर्ण बाउट में उन्हें जीत के लिए हाथ ऊपर करने का मौका मिल सकता है।

असाका के रहने वाले एथलीट को उम्मीद है कि वो अपने फुटवर्क, किकिंग क्षमता और दमदार हाथों से विरोधी के लिए दिक्कत पैदा कर सकते हैं। खासकर कि अपने चार औंस के मार्शल आर्ट्स दस्तानों के साथ।

वो बताते हैं, “खुली उंगलियों वाले दस्ताने के साथ मैं खाली जगहों की तलाश करूंगा। मुझे लगता है कि उन दस्तानों के साथ पंच एक्सचेंज में ये मौका मिल सकता है।”

“किक मेरी विशेषता है इसलिए मैं क्राउड को उत्साहित करने के लिए कई तरह के कौशल दिखाना चाहता हूं। अगर मैं थाई स्टार को हरा देता हूं तो इससे सब हैरान होंगे इसलिए मैं ट्रेनिंग के दौरान खुद को बहुत प्रेरित कर रहा हूं, ताकि वहां मैं अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे सकूं।”

पेचडम तेजी से मैच की शुरुआत करते हैं इसलिए मॉल ऑफ एशिया एरीना में प्रशंसकों को “मोमोटारो” का वही जोश देखने को मिल सकता है, जिस तरह से उन्होंने अपने आखिरी मैच में आक्रमण किया था। वो इसे दोहराने की पूरी कोशिश करेंगे।

अगर बैंकॉक के एथलीट सिंगटोंगनोई की तरह दबाव में आकर नहीं झुकते हैं तो वो एक यादगार मैच की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि ONE Super Series के दो सबसे बेहतरीन एथलीट मेन कार्ड पर बराबरी से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

Momotaro punches Kenny Tse at ONE: REIGN OF VALOR

वो वादा करते हुए कहते हैं, “मैं लगातार हमले करने की फिराक में रहूंगा। मुझे नहीं लगता कि वो भी आक्रमण के लिए समय लेने वाले एथलीटों में से हैं। इस वजह से मैं पहले राउंड से ही दबाव बनाना शुरू कर दूंगा।”

“मैं अपने हर मैच को साल के आखिरी मैच की तरह लेता हूं। मैं इस मौके को जाने नहीं दूंगा। मैं सच में इस तरह के बेहतरीन एथलीट का सामना करने के लिए खुश हूं। मैं इस मौके का फायदा उठाना चाहता हूं और एक बार फिर से खुद को साबित करना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE: FIRE AND FURY के स्टार्स के टॉप-5 नॉकआउट

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)