किम जे वूंग से रीमैच चाहते हैं मार्टिन गुयेन, दर्द देने वाली चोटों से उबरकर शानदार महसूस कर रहे हैं

Martin Nguyen Kirill Gorobets LIGHTS OUT 1920X1280 2 768x512

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #3 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन वर्ल्ड टाइटल मुकाबले की दौड़ में वापसी करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। साथ ही वो अपनी अगली बाउट के लिए सबसे बेहतर मैच की चाह भी रख रहे हैं।

कड़ी मेहनत के बाद वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार ने मार्च में हुए ONE: LIGHTS OUT में प्रोमोशन में डेब्यू कर रहे किरिल गोरोबेट्स के खिलाफ तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए जीत दर्ज की थी।

गुयेन अपनी पुरानी लय में नजर आए, जिसने पिछली दो झकझोर देने वाली पराजयों के बाद उन्हें फिर से दमदार प्रदर्शन कर वापसी करने का मौका दिया।

अब वो और भी बड़ा बयान देने और #2 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर “द फ़ाइटिंग गॉड” किम जे वूंग के खिलाफ फिर से बाउट हासिल कर अपनी पिछली हार का बदला चुकाने की उम्मीद कर रहे हैं।

“द सीटू-एशियन” ने ONE Championship को बताया:

“मेरे लिए किम जे वूंग के खिलाफ रीमैच सही रहेगा क्योंकि उन्हें अब तक कोई प्रतिद्वंदी नहीं मिल पाया है। या अगर कोई टॉप-5 से बाहर हुआ है तो उनके खिलाफ मैं तैयार रहूंगा।”

गुयेन और किम ने पहली बार सितंबर 2021 में ONE: REVOLUTION में एक-दूसरे का सामना किया था।

थान ली के खिलाफ अपने फेदरवेट खिताब को गंवाने के बाद “द सीटू-एशियन” फिर से वापसी करने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन मैच के दौरान उनसे एक बड़ी गलती हो गई और वो “द फाइटिंग गॉड” की जद में आते हुए उनके द्वारा लगाए जा रहे राइट हैंड की चपेट में आ गए, जिसकी वजह से उन्हें पहले ही राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए पराजय का मुंह देखना पड़ा।

आखिरकार फिर से ट्रैक पर वापसी करते हुए गुयेन का मानना है कि वो जब दूसरी बार किम का सामना करेंगे तो चीजें पहले से काफी अलग होंगी।

वो खुद को एक बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट मानने लगे हैं, जिन्होंने अपने अधिक धैर्य रखने वाले, संयमित और परिस्थितियों के मुताबिक अनुकूल बनने वाले स्टाइल को फिर से गढ़ दिया है। अब चाहे इसका मतलब उनकी फेमस स्ट्राइकिंग स्किल्स का इस्तेमाल करना हो या फिर अपने ग्रैपलिंग के हुनर को ज्यादा से ज्यादा दिखाना हो।

33 साल के फाइटर ने कहा:

“मुकाबला जिस तरफ जाता है, मैं उसके मुताबिक फाइट करता हूं। मैं गेम प्लान के साथ सर्कल में नहीं जाता हूं। मैं वहां जाऊंगा और जहां भी फाइट होगी, मैं वहां जाकर डटकर सामना करूंगा। अगर मुकाबला ग्राउंड पर आकर होता है तो उसे ग्राउंड पर ही आकर करूंगा। अगर मेरे सामने खुद को पेश करने का मौका है तो मैं इसे जाने नहीं दूंगा।

“मुझे पता है कि किस तरह मुकाबला करना है। ये मेरे प्रतिद्वंदी द्वारा हर अटैक के लिए तैयार रहने जैसी ही बात है। ये सिर्फ एक पॉइंट पर ही होने की बात है, चाहे फिर वो जमीन पर हो या पैरों पर खड़े रहकर। वहां जाने के बाद तो सब ठीक ही हो जाएगा।”

पूरी ताकत के साथ मार्टिन गुयेन अपना बेस्ट देने के लिए पूरी तरह तैयार

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उनके सामने कौन खड़ा है। मार्टिन गुयेन अपना सबकुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं।

अपने मुकाबलों के बीच में समय निकालकर सामान्य से अधिक समय के साथ अनुभवी स्टार अपनी हेल्थ और फिटनेस को बेहतर बनाने में सक्षम हो गए हैं।

असलियत में सिडनी के मूल निवासी का मानना है कि वो सबसे बेहतर स्थिति में हैं और ONE Championship सर्कल के अंदर वापस आने का ज्यादा लंबा इंतजार नहीं कर सकते हैं।

पूर्व लाइटवेट और फेदरवेट किंग ने कहा:

“मुझे अच्छा लग रहा है। मैं उन सभी दर्द पहुंचाने वाली चोटों का ध्यान रख रहा हूं, जिनका मैं कुछ साल में ध्यान नहीं रख सका क्योंकि सारी चीजें बहुत व्यस्तता से भरी हुई रही थीं। इस वजह से अब और मेरी आखिरी फाइट के बीच में एक छोटा सा ब्रेक लिया गया है। मुझे असलियत में इंटेंस रिहैब और पूरी बॉडी को चैक करने का मौका मिल गया है।”

ये साफ हो गया है कि गुयेन #2 रैंक के कंटेंडर किम जे वूंग के साथ एक रीमैच का लक्ष्य बनाकर चल रहे हैं, लेकिन इससे बड़ी बात ये है कि वो दर्शकों को एक यादगार शो देने की अपेक्षा भी कर रहे हैं।

फिलहाल के लिए वो अपने अगले प्रतिद्वंदी का इंतजार कर रहे हैं और वो मैच तय होने के बाद पूरी तरह से आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

“द सीटू-एशियन” ने आगे कहा:

“जब मुझे ये फाइट कॉन्ट्रैक्ट मिलता है तो मैं समय पर पुरानी लय में वापस जाने के लिए तैयार हो जाता हूं। कुल मिलाकर, मैं खुद को मजबूत, तेज और बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं फिर से परफॉर्म करने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)