अर्जन भुल्लर ONE 166 में अमीर अलीअकबरी को हराने के लिए बेताब – ‘जीत के साथ मेरा ही हाथ उठेगा’

Arjan Bhullar Brandon Vera ONE DANGAL 1920X1280 52 768x512

अर्जन “सिंह” भुल्लर दुनिया को ये दिखाने के लिए उत्सुक हैं कि विफलता के बाद भी दोबारा सफलता के शिखर पर पहुंचा जा सकता है।

पूर्व ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन को पिछले साल जून में एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन के खिलाफ अपनी बेल्ट गंवानी पड़ी थी, लेकिन अब वो शुक्रवार, 1 मार्च को होने वाले ONE 166: Qatar में ईरानी फैन फेवरेट फाइटर अमीर अलीअकबरी के खिलाफ वापसी करने जा रहे हैं।

ये भुल्लर के लिए बहुत बड़ा अवसर है क्योंकि वो लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में होने वाले ऐतिहासिक इवेंट में डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक का सामना करेंगे।

“सिंह” ने इस मैच के लिए अपनी मानसिकता के बारे में onefc.com को बताया: 

“जीत और हार लगी रहती है। ये खेल है। मैं उस दिन मालिकिन से हार गया, लेकिन हम हमेशा हारे हुए नहीं हो सकते और ना ही आप हमेशा जीते हुए हो सकते हैं। हर बार स्वंय को साबित करना होता है।

“यकीनन, वो काफी निराशाजनक था। मैं एक प्रतियोगी हूं और जीतना चाहता हूं। लेकिन आप सबक सीखते हैं और जीवन आगे बढ़ता है। सबसे अच्छी चीज यही है कि आप जाइए और फाइट जीतिए। ये उन सभी भावनाओं में मदद करता है और यही प्लान भी है।”

भुल्लर और अलीअकबरी के बीच प्रतिद्वंदिता लंबे समय पहले शुरु हो गई थी।

अलीअकबरी ने कनाडाई-भारतीय सुपरस्टार को तब चुनौती दी थी, जब वो हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन थे। अब उन दोनों का सामना एक ऐसे मैच में होगा, जिससे उन्हें चैंपियन मालिकिन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल हो सकता है।

ईरानी सुपरस्टार शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने लगातार तीन जीत नॉकआउट से हासिल की हैं और इसलिए भुल्लर का मानना है कि ये मुकाबले का सबसे सही समय है।

वैंकूवर में रहने वाले 37 वर्षीय स्टार अपने प्रतिद्वंदी को गंभीरता से ले रहे हैं और वो इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले की राह देख रहे हैं:

“सभी का सम्मान किया जाना चाहिए। ये सबक मैंने जीवन में कई बार सीखा है चाहे रेसलिंग हो या फिर MMA तो मैं अलीअकबरी का सम्मान करता हूं।

“मुझे पता था कि कभी न कभी मेरा उनसे सामना होकर रहेगा। हेवीवेट डिविजन कुछ इसी तरह का है। हमारी एक ही तरह के प्रतिद्वंदियों से फाइट हुई हैं तो ये अच्छा है। ये समझ में भी आता है।

“जहां तक उनके हाइप की बात है तो उनका सामना मेरे जैसे (फाइटर) से नहीं हुआ है। इस बात का पता 1 मार्च को चल जाएगा। ये बात मुझे बहुत उत्साहित कर रही है।”

अलीअकबरी के सर्वश्रेष्ठ रूप से भिड़ना चाहते हैं भुल्लर: ‘कोई बहाना न बचे’

अर्जन भुल्लर और अमीर अलीअकबरी दोनों ने रेसलिंग में सफलता हासिल करने के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया में कदम रखा, लेकिन “सिंह” को नहीं लगता कि उनके प्रतिद्वंदी के पास MMA के बेहतरीन फाइटर्स को हराने की ऑलराउंड स्किल्स हैं।

भुल्लर जानते हैं कि अगर UWW ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन मैच को ग्राउंड पर ले गए तो खतरा हो सकते हैं। और अगर ऐसा नहीं होता तो वो अलीअकबरी के लिए मुसीबत बन जाएंगे।

“सिंह” ने समझाया: 

“उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है कि वो (फाइटर्स) नीचे गिराने में कामयाब रहे हैं और जब वो टॉप पर होते हैं तो बेहद खतरनाक रहते हैं। उन्होंने उन्हें वहां रहते हुए खूब क्षति भी पहुंचाई है। इस तरह से उन्होंने अपनी फाइट्स जीती हैं।

“जिस तरीके से वो हारे हैं, वही उनकी कमजोरी है। वो थक जाते हैं। वो बहुत भावुक हो जाते हैं। ये कुछ चीजें हैं, जिन पर हमारा ध्यान है।

“मेरी भविष्यवाणी है कि मेरा हाथ उठेगा (जीत के लिए)। चाहे वो स्टैंडिंग में आए और मैं उनकी ठोड़ी पर वार करूं या फिर उनके थकने के बाद ग्राउंड पर आए। देखते हैं, लेकिन जीत के साथ मेरा ही हाथ उठेगा।”

अलीअकबरी जिनका सामना करना चाहते हैं, वो उनको खुली चुनौती देने से नहीं पीछे हटते, लेकिन भुल्लर को किसी भी प्रकार की दुश्मनी में दिलचस्पी नहीं हैं।

इससे कहीं बढ़कर “सिंह” जानते हैं कि इस अहम मुकाबले के लिए तेहरान निवासी फाइटर जमकर पसीना बहा रहे होंगे और वो एक बेहतरीन मैच चाहते हैं।

भुल्लर ने कहा: 

“अलीअकबरी बहुत कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि युद्ध आ रहा है। खतरा आ रहा है। मुझे उनको चेतावनी देने की जरूरत नहीं।

“अमीर के लिए मेरा संदेश इतना ही है कि बस तैयार रहना। मैं आपसे केज से बीचों-बीच मिलूंगा। कोशिश करना है कि आपकी तैयारी भरपूर हो क्योंकि मैं आपके सर्वश्रेष्ठ रूप से भिड़ना चाहता हूं, जिससे कि हराने के बाद कोई बहाना न बचे।”

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs