ONE Friday Fights 6 में एनाहाचि की दमदार वापसी, कोंगथोरानी ने जीता टाईब्रेकर मुकाबला

Ilias Ennahachi celebrates his win over Aliasghar Ghosratisaraskan

24 फरवरी को हुए ONE Friday Fights 6 में लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम एक और एक्शन से भरपूर रात का गवाह बना।

इवेंट में मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA की मिलाकर कुल 11 बाउट्स हुईं, जिसमें फाइटर्स की जबरदस्त वापसी से लेकर जोरदार नॉकआउट्स और 3 राउंड तक चले कांटे के मुकाबले तक सबकुछ देखने को मिला।

यहां हम आपके लिए थाईलैंड के बैंकॉक के प्रसिद्ध स्टेडियम में हुए सभी मुकाबलों की झलकियां लेकर आए हैं।

कोंगथोरानी ने गिंगसंगलैक को लेफ्ट हुक से दिया जोर का झटका

कोंगथोरानी सोर सोमाई ने गिंगसंगलैक टोर लकसोंग के साथ शुक्रवार को इवेंट को हेडलाइन करने वाले अपने रबर मैच (टाईब्रेकर) में शानदार वापसी करते हुए उसे यादगार बना दिया।

दोनों ही थाई प्रतिद्वंदी 1-1 के स्कोर के साथ इस बाउट में उतरे, लेकिन गिंगसंगलैक की दमदार बॉक्सिंग और लो किक्स ने पहले राउंड में विरोधी के हमलों से उनको दूर रखा।

Tor Laksong टीम के एथलीट ने दूसरे राउंड में प्रतिद्वंदी पर लगातार अपनी स्ट्राइकिंग जारी रखी और पंचों की झड़ी लगाते हुए उन्हें मैट पर गिरा दिया। वहीं, गिंगसंगलैक जब तूफान की रफ्तार से उन्हें फिनिश करने आगे बढ़े तो कोंगथोरानी ने उन्हें जोरदार लेफ्ट हुक जड़ दिया, जिससे 1:02 मिनट पर उनके प्रतिद्वंदी मैट पर गिर पड़े।

Sor Sommai प्रतिनिधि ने दूसरे राउंड में वापसी करते हुए नॉकआउट जीत दर्ज कर अपना रिकॉर्ड 61-14-1 पर पहुंच गया है।

पेटमनी के खिलाफ मजबूत गेम के साथ उतरे खुनहर्नलैक

रात की आखिरी बाउट से पहले खुनहर्नलैक सिंघा माविन ने पेटमनी सोर जरुवन के खिलाफ एक कांटे की फाइट में सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत हासिल की।

141-पाउंड के कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में थाई सुपरस्टार के बेहतरीन फुटवर्क और करारे कॉम्बिनेशंस ने हमवतन प्रतिद्वंदी को पराजय का मुंह दिखाने पर मजबूर कर दिया।

हर बार जब-जब उनके प्रतिद्वंदी आगे बढ़े तो खुनहर्नलैक ने एक-दो कॉम्बिनेशंस और मौका देखकर कुछ सटीक अपरकट्स लगाए। हालांकि, पेटमनी अपनी मजबूत ठोड़ी की वजह से उन हमलों को झेल गए।

वहीं, जब दोनों डेब्यू करने वाले एथलीट्स क्लिंच के साथ मैच समाप्त करना चाह रहे थे, तब Singha Mawynn के प्रतिनिधि ने प्रतिद्वंदी के शरीर पर घुटनों और चेहरे पर दमदार कोहनी से प्रहार करके उन्हें बड़ा नुकसान पहुंचाया।

ऐसे में इस प्रभावशाली जीत के दम पर 24 साल के फाइटर ने अपना रिकॉर्ड 41-18-2 से बेहतर कर लिया।

कोको के खिलाफ खुनसुएकलैक विभाजित निर्णय से जीते

Khunsueklek Boomdeksean is declared winner at ONE Friday Fights 6

कभी इस तरफ तो कभी उस तरफ जाती 3 राउंड की एक रोमांचक मॉय थाई बाउट में खुनसुएकलैक बूमदेक्सेन ने विभाजित निर्णय के जरिए तीन में से दो जजों को दमदार प्रदर्शन से अपने पक्ष में कर लिया।

कोको सोर सोमाई के खिलाफ 17 साल के एथलीट को एक बेहद कठिन परीक्षा से गुज़रना पड़ा, लेकिन उन्होंने ONE में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के लिए इस परीक्षा को भी पास कर लिया।

जीत के साथ खुनसुएकलैक ने 72-20-5 से अपना ओवरऑल रिकॉर्ड सुधार लिया, जबकि कोको का अपने ONE डेब्यू के बाद रिकॉर्ड 80-19-2 का हो गया है।

पेटसेनकोम करीबी मुकाबले में योडप्रबसुक से जीते

Petsaenkom Yaicheyseafood is declared winner at ONE Friday Fights 6

पेटसेनकोम याइचेसीफूड और योडप्रबसुक सोर निंथाई के बीच 133-पाउंड की कैचवेट मॉय थाई बाउट दमदार स्टाइल की एक दिलचस्प भिड़ंत थी, जो तीनों राउंड में बेहद करीबी रही।

पेटसेनकोम ने क्लिंच के साथ अपनी जीत की राह बनानी शुरू की, जहां हर बार उन्होंने मौका मिलने पर प्रतिद्वंदी पर अपने मजबूत घुटनों से हमले किए। योडप्रबसुक ने अपने दाएं हाथों से लंबे विरोधी पर हमले कर खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ये स्ट्राइक्स बाउट पर अपना नियंत्रण बनाने के लिए काफी नहीं थीं।

पूरे 9 मिनट तक चली बाउट में Yaicheyseafood के प्रतिनिधि की ताकतवर क्लिंचिंग स्किल्स जीत की प्रमुख वजह बनीं और उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय के जरिए अपने रिकॉर्ड को 61-14 तक पहुंचा दिया।

जोहान ने महज 16 सेकंड में पाडेत्सुक को ढेर किया

बस 16 सेकंड में नॉकआउट। विश्वास करना मुश्किल है ना?

लेकिन ये हकीकत है क्योंकि 16 साल के जोहान “जोजो” गज़ाली ने डेब्यू मैच को जीतने में बस इतना ही वक्त लगाया। उन्होंने शोर मचाते दर्शकों के सामने फ्लाइवेट मॉय थाई बाउट में अपने प्रतिद्वंदी पाडेत्सुक फेयरटेक्स को नॉकआउट कर दिया।

मैच शुरू होते ही मलेशियाई-अमेरिकी फाइटर ने थाई प्रतिद्वंदी को लेफ्ट हुक-राइट ओवरहैंड कॉम्बो से चित कर दिया। उनका दूसरा पंच सीधे जबड़े पर जा लगा और Fairtex जिम के प्रतिनिधि कैनवास पर ढेर हो गए। साथ ही उनके मॉय थाई और किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड को 20-6 से बेहतर करते हुए ONE में उनके दमदार डेब्यू की इबारत लिख दी।

योडोई पर चोकडी की सर्वसम्मत विजय

ONE Championship में डेब्यू करते हुए चोकडी मैक्सजंडी ने योडोई केउसमरिट के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत दर्ज करके दिखा दिया कि वो यहां पर टिके रहने के हकदार हैं।

चोकडी ने पहले राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को चौंकाते हुए दर्शकों का भरपूर समर्थन हासिल किया। फिर भी योडोई ने इससे उबरते हुए यहीं से वापसी की और बाउट को और रोमांचक बना दिया।

प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले फाइटर दूसरे राउंड में योडोई के सामने थोड़ा बहुत लड़खड़ाए, लेकिन जल्द ही उन्होंने रफ्तार पकड़ी और एक बेहतरीन जीत हासिल की। इसने उनका रिकॉर्ड 51-15-5 से बेहतर हुआ।

पूर्व फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग किंग एनाहाचि की बेंटमवेट डेब्यू में बड़ी जीत

पिछले साल एक डिविजन ऊपर आने के लिए अपना ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल छोड़ने के बाद इलियास एनाहाचि ने आखिरकार ये दिखा ही दिया कि वो बेंटमवेट रैंक्स में भी उतने ही खतरनाक फाइटर हैं।

नए-नवेले प्रोमोशनल फाइटर अलीअसगर घोड़रातिसरासकन ने पहले राउंड में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया, लेकिन एनाहाचि की ताकत दूसरे राउंड में बेहद अलग तरह की नज़र आई।

डच-मोरक्कन स्ट्राइकर ने ज्यादा से ज्यादा लेफ्ट हुक लगाए, जो जाकर सीधे प्रतिद्वंदी के जबड़े पर लगे और इसके साथ उन्हें नॉकआउट फिनिश मिला। इस जीत से उनका ओवरऑल रिकॉर्ड 38-3 का हो गया।

शुमारोव ने पहले राउंड में ही मारवन हूली को नॉकआउट किया

बोगडन शुमारोव ने ONE डेब्यू में अपनी छाप छोड़ने की योजना बनाई थी और लाइटवेट किकबॉक्सिंग मैच में वैसा ही दमदार प्रदर्शन करके उन्होंने दिखाया भी।

पहले राउंड में बुल्गेरियाई फाइटर ने मारवन हूली को 8-काउंट के लिए मैट पर गिरा दिया। इसके बाद वो लंबे ट्यूनीशियाई एथलीट को कॉर्नर पर ले गए, जहां ताबड़तोड़ राइड हैड की बदौलत 1:15 मिनट पर नॉकआउट के जरिए मैच खत्म कर दिया।

उन्होंने इस जीत के साथ अपना रिकॉर्ड 16-2-1 कर लिया।

निर्णय के जरिए स्टीवर्ट-अंग ने केंटिनडिग-स्टैग को पछाड़ा

ऑस्ट्रेलियाई ब्रोगन स्टीवर्ट-अंग ने ब्रिटिश एथलीट रिकार्डो केंटिनडिग-स्टैग के खिलाफ बेंटमवेट MMA फाइट में थोड़ा समय जरूर लगाया, लेकिन जब उन्होंने अपनी ताकत दिखानी शुरू की तो एक अलग ही नज़ारा सामने आया।

केंटिनडिग-स्टैग ने ऑस्ट्रेलियाई फाइटर को पहले राउंड में कई पंच लगाए, लेकिन स्टीवर्ट-अंग ने दूसरे और तीसरे राउंड में अपनी रेसलिंग से करारे जवाब देकर भारी-भरकम ग्राउंड-एंड पाउंड अटैक किए और सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत हासिल कर ली।

इस जीत के साथ 33 साल के एथलीट ONE में अपराजित रहे और खुद को बेंटमवेट डिविजन में एक मजबूत कंटेंडर के रूप में सामने लाए।

हरक्यूलिस के दमदार प्रदर्शन ने किया प्रभावित

https://www.instagram.com/p/CpC_s8VDZlN/

हरक्यूलिस वोर चक्रवत और शिंगो शिबाता ने अपने बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में बराबरी से एक-दूसरे पर हमले किए, लेकिन 20 साल के थाई स्टार ने आखिरकार 9 मिनट तक चली जंग के बाद सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत दर्ज कर ली।

पूर्व लुम्पिनी स्टेडियम और राजदमनेर्न स्टेडियम मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने अपने कई तरह के पैंतरों को मिक्स करके पेश किया, जिसमें प्रतिद्वंदी के चेहरे पर दमदार 2-पंच कॉम्बिनेशंस, शरीर के बीचों-बीच हिस्से पर हमले और जोरदार बाईं लेफ्ट हेड किक्स थीं, जिसने शिबाता के पसीने ही छुड़ा दिए।

शिबाता की ओर से अच्छी बात ये थी कि वो रेंज के अंदर और बाहर उछलते रहे और मौका मिलने पर खुद कई हमले करते रहे। फिर भी वो जीत के लिए पर्याप्त नहीं थे।

इस पहली जीत के साथ हरक्यूलिस ने अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 51-18-2 तक पहुंचा दिया है और ONE में अपनी दमदार शुरुआत की।

हैनसेन ने इवेंट की शुरुआत ही फिनिश के साथ की

ऑस्ट्रेलियाई सेलेस्ट हैनसेन ने ONE Friday Fights 6 की धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने 118-पाउंड की कैचवेट मॉय थाई फाइट में अपनी थाई प्रतिद्वंदी को तकनीकी नॉकआउट के जरिए फिनिश कर दिया।

बाउट के शुरू होते ही दोनों फाइटर्स ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा वैसे-वैसे हैनसेन ज्यादा आक्रामक होती गईं और सटीक हमले करने लगीं।

तीसरे राउंड तक 29 साल की फाइटर के अपरकट्स कलाकेड पर बहुत भारी पड़ने लगे, जिन्हें सहने के बाद रेफरी को 2:36 मिनट पर मैच को रोकना पड़ा।

वो अपने करियर में 36-14-1 के रिकॉर्ड तक पहुंच गईं।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400