ONE: ONLY THE BRAVE के लीड कार्ड में कोंद्रातेव, वाडा और ओट्गोनजार्गल का शानदार प्रदर्शन

Ivan Kondratev Dovydas Rimkus ONLY THE BRAVE 1920X1280 5 768x512

शुक्रवार, 28 जनवरी को ONE: ONLY THE BRAVE के लीड कार्ड की शुरुआत धमाकेदार एक्शन के साथ हुई।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और किकबॉक्सिंग मैचों में बहुत जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जिनमें कुछ नए कंटेंडर्स उभरकर सामने आए और एक अनुभवी फाइटर ने साबित किया कि वो अभी भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

यहां जानिए ONE: ONLY THE BRAVE के लीड कार्ड में क्या-क्या हुआ।

कोंद्रातेव ने रिमकुस को नॉकआउट किया

https://www.instagram.com/p/CZRjC4mtSmH/

इवान कोंद्रातेव ने 71.65 किलोग्राम कैचवेट किकबॉक्सिंग बाउट में दोवीदास “रिमकेन्ज़ो” रिमकुस पर नॉकआउट से जीत हासिल की है। रूसी एथलीट ने पूरी फाइट के दौरान बढ़त बनाए रखी और अंतिम राउंड में अपने विरोधी को फिनिश कर ONE में अपनी पहली जीत अपने नाम की।

33 वर्षीय स्टार को अपने गार्ड को नीचे रखने वाले “रिमकेन्ज़ो” के फाइटिंग स्टाइल से कोई दिक्कत नहीं हुई इसलिए उन्होंने फ्रंट-फुट पर रहकर दमदार लेफ्ट हैंड और जैब लगाए। रिमकुस ने जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन कोई बढ़त हासिल करने में नाकाम रहे।

इस बीच कोंद्रातेव का लेफ्ट हुक 22 वर्षीय लिथुआनियाई एथलीट के जबड़े पर जाकर लैंड हुआ। इसी के साथ रिमकुस को अपने करियर की पहली हार झेलनी पड़ी। अपने ONE डेब्यू में #1 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ हार के बाद रूसी एथलीट ने दिखाया कि वो डिविजन के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक हैं।

वाडा ने वांग को डोमिनेट किया

Tatsumitsu Wada grapples Wang Shuo

जापानी फ्लाइवेट एथलीट तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा ने अपनी शानदार ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से “लिटल वर्लविंड” वांग शुओ को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर उनकी 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक का अंत कर दिया।

इस 61.5 किलोग्राम कैचवेट MMA बाउट में वाडा ने ग्राउंड गेम में फाइट अपने नियंत्रण में रखा और इस दौरान कई बार सबमिशन मूव लगाने की कोशिश भी की।

“लिटल वर्लविंड” अपने विरोधी को कुछ राइट हैंड्स लगाने में सफल रहे, लेकिन जापानी एथलीट को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उनका रिकॉर्ड अब 24-12-2 (1 नो कॉन्टेस्ट) का हो गया है।

ओट्गोनजार्गल की विनिंग स्ट्रीक 9 मैचों की हुई

Purev Otgonjargal wins over Micael De Jesus at ONE: ONLY THE BRAVE.

पुरेव “द पीपल्स किड” ओट्गोनजार्गल ने बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में ONE Warrior Series से आए मिकाइल डी हेसुस को हराकर अपने ONE Championship रिकॉर्ड को 2-0 कर लिया है। दोनों ओर से शानदार तरीके से अटैक हुआ, लेकिन अंत में मंगोलियाई फाइटर विजयी रहे।

ओट्गोनजार्गल ने पहले पंचों की मदद से बढ़त हासिल की और उसके बाद ग्रैपलिंग में भी अपने प्रतिद्वंदी पर भारी पड़े।

हालांकि डी हेसुस ने तीसरे राउंड में वापसी का प्रयास किया, लेकिन “द पीपल्स किड” का शानदार प्रदर्शन उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाने में सफल रहा और इस जीत के साथ उनकी विनिंग स्ट्रीक 9 मैचों की हो गई है।

ये भी पढ़ें: ONE: ONLY THE BRAVE – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)