किमिहीरो एटो ने दर्ज की पहले राउंड में सबमिशन जीत

Kimihiro Eto submits Amir Khan ONE KING OF THE JUNGLE

किमिहीरो एटो ने सिंगापुर के नॉकआउट आर्टिस्ट अमीर खान को महज 99 सेकेंड में पराजित कर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार, 28 फरवरी को ONE: KING OF THE JUNGLE में लाइटवेट डिविजन की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट के पहले राउंड में एटो ने स्थानीय हीरो को रीयर-नेकेड चोक के जरिए पराजित किया।

OWS winner Kimihiro Eto 🇯🇵 submits Amir Khan 🇸🇬

OWS winner Kimihiro Eto 🇯🇵 submits Amir Khan 🇸🇬 via rear-naked choke just 99 seconds into the first round! ⏱📺: How to watch 👉 http://bit.ly/KOTJWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 28, 2020

खान पहले राउंड में अपने कॉर्नर से निकलकर आने के बाद जापानी एथलीट का सामना करने के लिए तैयार थे लेकिन ONE Warrior Series कॉन्ट्रैक्ट विनर ने तुरंत दूरी को खत्म करते हुए क्लिंच किया और 25 वर्षीय एथलीट को फेंस की ओर ले गए।

ये उनकी एक रणनीति थी क्योंकि उन्होंने कहा था कि वो अपने पूर्व ट्रेनिंग पार्टनर की नॉकआउट पावर को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे और उनकी इस रणनीति ने पूरी तरह काम भी किया।

Kimihiro Eto submits Amir Khan ONE KING OF THE JUNGLE

एक बार सर्कल में किनारे ले जाकर एटो ने खान को कैनवस पर गिरा दिया। इसके बाद फुल माउंट के लिए उन पर कूद गए। सिंगापुर के मॉय थाई चैंपियन ने जैसे ही दूर हटने की कोशिश की तो टोक्यो के एथलीट ने प्रतिद्वंदी की पीठ पर अपना कब्जा जमा लिया और शुरुआती दौर के 1:39 मिनट में मैच खत्म करने के लिए रीयर-नेकेड चोक की मदद से अपने विरोधी को फंसा लिया।

ये जीत उनके करियर की सातवीं सबमिशन जीत है। इसके साथ ही उन्होंने अपने रिकॉर्ड को 17-5-2 से बेहतर कर लिया है।

ये भी पढ़ें: 5 राउंड तक चले धमाकेदार मुकाबले में स्टैम्प को हराकर चैंपियन बनीं टॉड

हमारे सर्वे में हिस्सा लेकर VVIP अनुभव जीतें!

न्यूज़ में और

Jaradchai Maxjandee punches Othman Rhouni at ONE Friday Fights 161
Joshua Pacio celebrates his ONE World Title victory over Mansur Malachiev at The Inner Circle 21
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Photo collage of Lito Adiwang and Antonio Cesar
Joshua Pacio uppercuts Mansur Malachiev at ONE Fight Night 15
George Jarvis walks away after knocking out Rungrawee Sitsongpeenong
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)