ONE 171: Qatar के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में जोनाथन हैगर्टी ने वेई रुई को हराने का प्लान बनाया

Jonathan Haggerty Superlek Kiatmoo9 ONE 168 59

जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी अपनी पिछली हार की कड़वी यादों को भुलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि क्यों उनकी गिनती सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में होती है।

गुरुवार, 20 फरवरी को ब्रिटिश स्टार लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में होने वाले ONE 171: Qatar में अपने ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को सम्मानित चीनी फाइटर “डीमन ब्लेड” वेई रुई के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

हैगर्टी पिछले साल मार्च में ONE के कतर में हुए डेब्यू इवेंट के लिए मौजूद थे और उस इवेंट को देखकर उन्हें उम्मीद थी कि वो एक दिन इस एरीना में जरूर प्रदर्शन करेंगे।

उसके बाद “द जनरल” को थाई मेगास्टार “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट से हार मिली और उन्हें अपना बेंटमवेट मॉय थाई ताज गंवाना पड़ा।

अब हैगर्टी की कतर में फाइट करने की इच्छा पूरी हो गई है और उन्होंने इस बारे में onefc.com को बताया:

“मैं मार्च में हुए ONE 166 के लिए गया और वहां मैंने मिस्टर चाट्री (सिटयोटोंग) को कहा था कि मुझे अगले शो का हिस्सा बनकर खुशी होगी। अब हम यहां आ गए हैं और यहां जीत हासिल करने का समय आ गया है।”

एक ONE वर्ल्ड चैंपियन के रूप में 27 वर्षीय सुपरस्टार जानते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में कोई भी फाइट आसान नहीं है।

उन्होंने अपने विरोधी वेई की तारीफ करने में ज्यादा वक्त नहीं लिया, जो कि 21 मैचों से अपराजित हैं और उन्होंने अपने ONE डेब्यू मैच में पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो को हराया था।

लेकिन हैगर्टी को विश्वास है कि वो कतर से चैंपियन के रूप में ही निकलेंगे:

“मेरा सामना सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड सुपरलैक के बाद एक वर्ल्ड क्लास वेई रुई से हो रहा है।

“उन्होंने हिरोकी अकिमोटो को मात दी, जो कि बहुत शानदार है। तो हम उन्हें हल्के में नहीं ले सकते। लेकिन हमारा मानना है कि हम उन्हें बुरी तरह हरा सकते हैं।”

आखिरी बार जब “द जनरल” ने किकबॉक्सिंग ग्लव्स पहने थे तो उन्होंने ब्राजीलियाई फिनिशर फैब्रिसियो एंड्राडे को शानदार मैच में मात देकर वेकेंट (रिक्त) बेंटमवेट किकबॉक्सिंग खिताब जीता था।

उस फाइट में हैगर्टी ने पहले राउंड में अपने विरोधी को पढ़ा और फिर दूसरे राउंड में नॉकआउट हासिल किया। अब “डीमन ब्लेड” के खिलाफ वो इसी तरह के प्रदर्शन की अपेक्षा लेकर बैठे हैं:

“मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि एक धमाकेदार प्रदर्शन कर सकता हूं। मैं इस मैच में एंड्राडे वाले मैच की राह पकड़ना चाहता हूं तो मैं दूसरे राउंड में स्टॉपेज के बारे में सोच रहा हूं। मैं सभी को दिखाने आ रहा हूं कि मैं अब भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ हूं।”

हैगर्टी ने संभावित MMA डेब्यू पर चर्चा की

दो खेलों के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को कभी ना हार मानने वाले जज्बे और फिनिशिंग की घातक क्षमता के लिए जाना जाता है और हैगर्टी ने खुद को कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे चर्चित एथलीट्स में से एक बनाया है।

इससे पहले ब्रिटिश स्टार ने MMA में अपने हाथ आजमाने और तीन खेलों में सफलता पाने के बारे में बात कही थी। हालांकि, उनकी प्राथमिकता स्ट्राइकिंग आर्ट्स में खुद को प्रभावशाली बनाने पर है:

“पिछले साल मैं MMA आजमाने के बारे में सोच रहा था। लेकिन मॉय थाई बेल्ट हारने की वजह से इसमें मदद नहीं मिली। अभी मेरी प्राथमिकता मॉय थाई बेल्ट दोबारा हासिल करना है।”

अभी भी हैगर्टी ने MMA में आने की बातों को सिरे से खारिज नहीं किया है।

लेकिन उससे पहले उन्हें ONE 171: Qatar में वेई रुई को मात देनी होगी और वो इस पर विचार कर सकते हैं:

“अगर ONE मुझे MMA फाइट देता है तो मैं खुशी-खुशी उसे स्वीकार कर लूंगा। ये मुझे उत्साहित करेगा। लेकिन अभी के लिए मुझे अपनी किकबॉक्सिंग बेल्ट डिफेंड करनी है।”

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34