24 फरवरी को फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस को चुनौती देंगे डिमिट्रियस जॉनसन

Demetrious Johnson and Adriano Moraes to fight on 24 February

दुनिया के 2 सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के बीच मुकाबले की तारीख सामने आ चुकी है।

24 फरवरी 2021 को ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन और #1 रैंक के कंटेंडर डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

https://www.facebook.com/173291132694150/videos/1323341751350509

जॉनसन को इतिहास के सबसे महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक माना जाता है।

अमेरिकी स्टार ने 12 बार के फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन के रूप में ONE Championship में एंट्री ली थी।

अभी तक जॉनसन अपने सभी प्रतिद्वंदियों को हराकर उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं।

साल 2019 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में उन्होंने #4 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु, उसके बाद DEEP फ्लाइवेट चैंपियन तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा और अंत में #2 रैंक के कंटेंडर डैनी “द किंग” किंगड को हराकर ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन बने।

american flyweight mixed martial arts icon Demetrious Johnson

उस जीत के बाद जॉनसन ने ना केवल सिल्वर बेल्ट अपने नाम की बल्कि ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ टाइटल शॉट भी हासिल किया, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन बनना उनके लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि डिविजन के चैंपियन उनके अभी तक के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी होंगे।

मोरेस बिना कोई संदेह ONE Championship के इतिहास के सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट एथलीट्स में से एक हैं।

ब्राजीलियाई स्टार को अपने करियर में अभी तक हार नहीं मिली है। इसके अलावा वो अपने करियर में किंगड, #3 रैंक के कंटेंडर काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव और पूर्व चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो को भी हरा चुके हैं।

मोरेस के नाम ONE के इतिहास में फ्लाइवेट डिविजन में सबसे ज्यादा जीत (9) दर्ज करने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा फ्लाइवेट डिविजन में सबसे ज्यादा सबमिशन जीत (6) और सबसे ज्यादा ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल मैचों में जीत (6) का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

Adriano Moraes Macau Fight 3 42 21.jpg

इस जबरदस्त फ्लाइवेट बाउट के बारे में और भी जानकारी प्राप्त करने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG की टॉप हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata