जोशुआ पैचीओ को हराकर नए ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बने जैरेड ब्रूक्स

Jarred Brooks embraces the title after win over Joshua Pacio

कई महीनों तक जोशुआ पैचीओ पर तंज कसने के बाद आखिरकार जैरेड ब्रूक्स नए ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

मॉल ऑफ एशिया एरीना में हुए ONE 164 के मेन इवेंट में अमेरिकी सनसनी ने फिलीपीनो हीरो को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर बेल्ट अपने नाम की।

“द मंकी गॉड” शुरुआत में फाइट को ग्राउंड पर लेकर गए, जहां उन्होंने करीब 4 मिनट तक फिलीपीनो सुपरस्टार पर खतरनाक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया।

दूसरे और तीसरे राउंड में पैचीओ का शानदार टेकडाउन डिफेंस देखने को मिला। उन्होंने अपने अंडरहुक्स के जरिए अमेरिकी एथलीट के रेसलिंग अटैक को विफल किया।

मगर स्टैंड-अप गेम में ब्रूक्स ने भी दमदार पंच लगाए, वहीं Team Lakay के स्टार काउंटर अटैक के मौके ढूंढते दिखाई दिए।

चौथे राउंड में 29 वर्षीय स्टार ने पैचीओ को दोबारा टेकडाउन किया और राउंड के अंत तक रीयर-नेकेड चोक के जरिए मैच को फिनिश करने की कोशिश करते रहे।

“द मंकी गॉड” ने अंतिम राउंड में एक और टेकडाउन स्कोर किया और अनुशासित रहते हुए एक वर्ल्ड चैंपियन जैसा परफॉर्मेंस दिया।

अंत में तीनों जजों ने ब्रूक्स के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया।

मैच के बाद जब बेल्ट ब्रूक्स के कंधे पर रखी गई तो वो बहुत भावुक नजर आए। उन्होंने फिलीपीनो क्राउड का धन्यवाद किया, पैचीओ के प्रति सम्मान दिखाया और इस बेल्ट को अपने पिता को समर्पित किया।

ONE में अमेरिकी स्टार अभी अपराजित हैं और उनका करियर रिकॉर्ड 20-2 का हो गया है और अब 2023 में अपने टाइटल को डिफेंड करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Jarred Brooks celebrates his win at ONE 164

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.