ONE Friday Fights 109 में जापानी स्टार काइटो ओनो की टक्कर ईरानी सनसनी मोहम्मद सियासरानी से होगी

Liu Mengyang Mohammad Siasarani ONE Friday Fights 105 18 scaled

ONE Friday Fights 109 में जापानी फैन फेवरेट काइटो ओनो और ईरानी सनसनी मोहम्मद सियासरानी के बीच जोरदार फेदरवेट किकबॉक्सिंग फाइट होगी।

23 मार्च को एशिया प्राइमटाइम पर होने वाले इवेंट में काइटो अपना बहुप्रतीक्षित प्रमोशनल डेब्यू थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में सियासरानी के खिलाफ करेंगे।

काइटो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में एक धमाकेदार प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे। उनके नाम 58 करियर जीत हैं, जिसमें 26 हाइलाइट रील नॉकआउट भी शामिल हैं।

वो प्रमोशन में बहुत तगड़े अनुभव के साथ कदम रखने जा रहे हैं। पूर्व Shoot Boxing और Rise चैंपियन ने खुद को जापान के सबसे शानदार स्ट्राइकर्स में से एक साबित किया है।

सियासरानी की बात करें तो वो सकारात्मक लय के साथ इस फाइट में उतरेंगे। अपने सबसे हालिया मुकाबले में उन्होंने ONE Friday Fights 105 में चीनी स्टार लिउ मेंगयैंग को विभाजित निर्णय से हराया था।

Team Mehdi Zatout के स्टार ने अलग-अलग स्ट्राइकिंग शैलियों में सफलता हासिल की है। उन्होंने ONE के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई मैचों में जीत हासिल की है और उनका सबसे शानदार प्रदर्शन महान मॉय थाई स्ट्राइकर सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ जीत में आया था।

अपनी शानदार क्षमता और निडर रवैये के लिए जाने जाने वाले 22 वर्षीय सियासरानी ने अपने स्टाइल से खुद को लुम्पिनी स्टेडियम में मुकाबला करने वाले पसंदीदा फाइटर्स में से एक बनाया है।

स्टाइल के नजरिए से बात करें तो काइटो तकनीक और अनुभव पर निर्भर रहते हैं, वहीं सियासरानी आक्रामकता और युवा जोश के दम पर आगे बढ़ते हैं।

इससे भी कहीं बढ़कर दोनों स्ट्राइकर्स कुछ न कुछ साबित करने उतरेंगे। जापानी सुपरस्टार अपने ONE डेब्यू में जीत हासिल कर डिविजन को चेतावनी देना चाहेंगे। वहीं सियासरानी अपने जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

ऐसे में फैंस को 23 मई के दिन एक धमाकेदार और दिलचस्प फाइट देखने को मिलेगी।

किकबॉक्सिंग में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled