ONE Fight Night 15 में सबमिशन से खिताब जीतकर बहुत खुश हैं थान ली – ‘मुझे खुद पर गर्व है’

Thanh Le Ilya Freymanov ONE Fight Night 15 39 scaled

शनिवार, 7 अक्टूबर को थान ली ने शानदार अंदाज में ONE अंतरिम फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

100 फीसदी फिनिशिंग रेट वाले वियतनामी-अमेरिकी नॉकआउट आर्टिस्ट ने ONE Fight Night 15 के मेन इवेंट में इल्या फ्रेमानोव को हील हुक लगाकर मात्र 62 सेकंड में ढेर कर दिया।

ली जीत के बाद बहुत ही ज्यादा खुश और उत्साहित नजर आए।

अब उस जोशीले लम्हे के बाद उनका पूरा ध्यान टांग काई पर लग गया है, जिनके खिलाफ उनका भविष्य में अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।

38 वर्षीय स्टार ने बैंकॉक में जीत के बाद onefc.com को बताया:

“सच कहूं (फाइट के बाद बहुत सारी चीजों ने मुझमें जोश भर दिया था)। मैं फाइट से पहले थोड़ा सा घबराया हुआ था। मेरे दिमाग में कुछ बातें चल रही थीं।

“छोटे कैंप के बाद एक नए प्रतिद्वंदी का सामना करना अच्छा अनुभव रहा। इल्या बहुत खतरनाक हैं। लेकिन ऐसे चैलेंज का सामना करना काफी अच्छा रहा।

“बिजनेस के नजरिए से बात करें तो अंतरिम बेल्ट जीतकर खुशी हुई। आप लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं। ये सिर्फ गोल्ड बेल्ट जीतने के लिए नहीं है। मुझे टांग काई से अपनी बेल्ट वापस लेनी है। मुझे इस चैलेंज का पहले सामना करना था, जिस तरह से मैंने ये किया, मुझे खुद पर गर्व है।”

ली ने बेहतरीन हील हुक लगाकर अपने करियर की मात्र दूसरी सबमिशन जीत हासिल की थी। 12 नॉकआउट्स, जिसमें से पांच लगातार ONE में आए थे, के साथ उन्होंने खुद को एक खतरनाक स्ट्राइकर के रूप में स्थापित कर लिया था।

अमेरिकी एथलीट ने पिछले साल BJJ ब्लैक बेल्ट हासिल की, लेकिन उन्होंने 2014 से किसी प्रतिद्वंदी को सबमिशन से नहीं हराया था। इस बात को ध्यान में रखते हुए वो मैट पर अपनी काबिलियत दिखाकर खुश हैं और साथ ही 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस पाकर भी खुश हैं।

ली ने बताया:

“मेरे पास काफी सारे कोच हैं, लेकिन 50/50 Gym और मेरे दोस्त (BJJ दिग्गज) रायन हॉल की बात अलग है। मुझे लगता है कि अब मैं काफी बेहतर (ग्राउंड गेम में) होता चला गया हूं और ये सब सीखने के लिए उनसे बेहतर भला कौन हो सकता है?

“मुझे लोगों को हिट करना पसंद है। लेकिन किसी के जोड़ों को जकड़ने की बात ही अलग है। मेरी प्राथना इल्या के साथ हैं। उम्मीद करता हूं कि वो जल्दी ठीक होंगे और कुछ लोगों को नॉकआउट करेंगे। निजी तौर पर कहूं तो सबमिशन जीत से बहुत खुशी मिली है।”

थान ली: ‘मैं सभी विभागों में अच्छा होता जा रहा हूं’

अब ONE अंतरिम फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन थान ली ने आधिकारिक तौर पर चीनी स्टार टांग काई के खिलाफ यूनिफिकेशन मैच हासिल कर लिया है।

इन दोनों के बीच इसी साल मैच होना था, लेकिन चोट के चलते टांग को मुकाबले से बाहर होना पड़ा। अब ली अपने प्रतिद्वंदी का सामना करने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं परिवार के साथ समय बिताकर चीजों का मूल्यांकन करना चाहूंगा। हम टांग काई के खिलाफ मैच पर काम शुरु कर देंगे। मुझे अपनी वो बेल्ट हासिल करनी है।

“मैं वापसी कर बहुत खुश हूं। वो बहुत अच्छे हैं। फाइट इस बार काफी अलग होगी और समय आने पर आपको दिख जाएगा।”

फ्रेमानोव के खिलाफ पिछले हफ्ते हुए मैच की तरह ही ली अपने पिटारे में से नई चीजें निकालेंगे, जब उनका सामना दूसरी बार टांग से होगा।

हर फाइटर यही कहता है कि वो पहले के मुकाबले अब ज्यादा बेहतर हैं, लेकिन 40 की उम्र के करीब आ चुके ली का मानना है कि वो अब एक नए जानवर हैं।

ली ने मार्शल आर्ट्स में अपने विकास के बारे में कहा:

“इसमें कोई सवाल ही नहीं है कि अब मैं अपने करियर का सबसे बेहतरीन वर्ज़न हूं। मैं 38 साल का हूं और सर्वश्रेष्ठ महसूस कर रहा हूं। मैं बहुत ही तेज, स्वस्थ और मानसिक रूप में बहुत ताकतवर हूं।

“हर आदमी यही कहता है, जब वो अपने करियर के इस दौर में होते हैं, लेकिन मैं सच में हूं। आप चाहे यकीन करें या नहीं, लेकिन मैं हर विभाग में बेहतर होता जा रहा हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.