नबील अनाने ने ONE 172 के वर्ल्ड टाइटल मैच में सुपरलैक से बदला लेने का लक्ष्य बनाया – ‘अब मैं पूरी तरह से अलग हूं’

Nico Carrillo Nabil Anane ONE 170 136

ONE अंतरिम मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने को पूरा भरोसा है कि वो ONE Championship में उन्हें हराने वाले इकलौते फाइटर से हिसाब बराबर कर लेंगे।

23 मार्च को होने वाले ONE 172: Takeru vs. Rodtang में उनका सामना जापान के साइटामा सुपर एरीना में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 से वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में होगा।

इन दोनों का सामना 2023 में हुआ था। तब अनाने सबसे युवा WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन थे और उन्होंने बड़ी उम्मीदों के साथ अपना ONE डेब्यू किया था।

लेकिन सुपरलैक ने उनके दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में सफल डेब्यू के सपने पर पानी फेर दिया। उन्होंने थाई-अल्जीरियाई स्टार को नॉकआउट करने में दो मिनट का समय लिया।

तब से अनाने ने लगातार छह जीत हासिल कीं और उन्होंने हाल ही में स्कॉटिश स्ट्राइकर निको कैरिलो को मात देकर अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई खिताब जीता और “द किकिंग मशीन” के साथ रीमैच प्राप्त किया।

अनाने ने onefc.com को बताया है कि सुपरलैक के साथ हुए पहले मैच के बाद से काफी कुछ बदल गया है:

“दो साल पहले मुझे छोटे ग्लव्स (4 औंस) के बारे में कुछ नहीं पता था। मुझे इसका कोई अनुभव नहीं था। अब मैं पूरी तरह से अलग हूं। वो एक बड़ी सीख थी और मैंने उस फाइट से काफी कुछ सीखा। मुझे भरोसा है कि इस बार पहले की तरह नहीं होगा।”

यकीनन, Team Mehdi Zatout के स्टार की ताकत, स्पीड और फाइट आईक्यू में कुछ सालों में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

अब पीछे मुड़कर देखने पर वो सुपरलैक के खिलाफ मिली हार के शुक्रगुजार हैं:

“मैं हर दिन सीख रहा हूं और पिछली बार जो हुआ, उसे दोबारा नहीं होने दूंगा। वो मुश्किल समय था, लेकिन तब मैं बच्चा था और काफी सुधार हुआ है। मगर मुझे वो सीख नहीं मिली होती तो मैं आज यहां नहीं होता। मैं उससे सीखा और आगे बढ़ा।”

अनाने इस बेहद अहम फाइट का दबाव अपने ऊपर नहीं आने दे रहे हैं।

26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट, अधिक पैसे या फिर ONE 172 में जीत के बाद मिलने वाली शोहरत के बदले वो सुपरलैक को किस तरह से हराया जाए, इस बारे में सोच रहे हैं।

उन्होंने बताया:

“मैं जीत के लिए देख रहा हूं। मैं सिर्फ सुपरलैक को हराना चाहता हूं। मैं बेल्ट के बारे में नहीं सोचता। मुझे सिर्फ जीतना है। मैं इस फाइट में यही चाहता हूं।”

अनाने ने अपनी सफलता के लिए टीम को क्रेडिट दिया

नबील अनाने जानते हैं कि अगर उन्हें 23 मार्च को सुपरलैक कियातमू9 पर जीत हासिल करनी है तो ट्रेनिंग और तैयारी परफेक्ट होनी चाहिए।

क्योंकि थाई मेगास्टार दो खेलों और दो डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन हैं और उन्हें दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर के रूप में माना जाता है।

अनाने ने कहा:

“जब आप रिंग में जाते हैं तो वहां सिर्फ आप और आपका प्रतिद्वंदी होता है। लेकिन उससे पहले आपको अपनी टीम के साथ काम करना होता है।

“जब आप जिम या पर घर पर होते हैं, तब आप अकेले नहीं हैं। आपके साथ लोग होते हैं। वो आपको हर दिन आगे पुश करते हैं।”

युवा सनसनी के लिए ये टीम सिर्फ ट्रेनिंग पार्टनर और पैड पकड़ने वाले तक ही सीमित नहीं है।

उन्हें हेड कोच मेहदी ज़टूट और जिम के अन्य लोगों के साथ काम करने का मौका मिलता है, लेकिन वो अपने माता-पिता के साथ के भी शुक्रगुजार हैं।

अनाने ने खुद को मिलने वाले साथ के बारे में बताया:

“मेरे पिता मुझे हमेशा ट्रेनिंग करते देखते हैं। क्रिस फोस्टर मेरे लिए पैड्स पकड़ते हैं। मेहदी भी मेरे लिए पैड्स पकड़ते हैं। मेरी मां मेरी लिए रोज़ खाना बनाती हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.