रेगिअन इरसल का जोश वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के बाद सातवें आसमान पर – ‘मैं निर्विवादित रूप से दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर हूं’

Regian Eersel Dmitry Menshikov ONE Fight Night 11 64

रेगिअन इरसल ने पिछले शनिवार, 10 जून को ONE Fight Night 11 में दिमित्री मेन्शिकोव को पहले ही राउंड में नॉकआउट करके दो खेलों के बादशाह के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

सूरीनामी स्टार को लगातार 22वीं जीत दर्ज करने और थाईलैंड के बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपना ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करने के लिए महज 46 सेकंड ही लगे।

इरसल चैंपियनशिप के 5 राउंड तक चलने वाले मैच में अपनी अविश्वसनीय गति के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन बिजली की रफ्तार वाली इस जीत में उन्हें इसकी ज़रूरत भी नहीं पड़ी।

हालांकि, उनके अंदर का फाइटर अपनी स्किल्स दिखाने के लिए और अधिक समय चाहता था। फिर भी फिनिश को लेकर उनके मन में कोई शिकायत नहीं होगी। खासकर कि तब, जब उनका प्रदर्शन उन्हें 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस दिला रहा हो।

“द इम्मोर्टल” ने बतायाः

“मुझे मैच के इतनी जल्दी खत्म होने की उम्मीद नहीं थी। मुझे नॉकआउट की उम्मीद थी, लेकिन इतनी तेज़ी से नहीं।

“मैं 5 राउंड तक चलने वाले मुकाबले के लिए तैयार था और अपनी स्किल्स दर्शकों को दिखाना चाहता था। खासकर, अपनी एल्बोज़ का कमाल। फिर भी मैंने उन्हें पहले राउंड में ढेर कर दिया।

“हां, मैं थोड़ा निराश हूं, लेकिन दूसरी तरफ बहुत खुश भी हूं क्योंकि ये बहुत तेज़ नॉकआउट था।”

अविश्वसनीय जीत की लय के साथ टॉप पर रहने वाले इरसल अब किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में 8 वर्ल्ड टाइटल बाउट जीतने के साथ ONE Championship में 10-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं, जिसमें 6 बार उन्होंने सफलतापूर्वक अपने खिताब को डिफेंड किया।

लंबे वक्त तक “द इम्मोर्टल” को नहीं लगा कि उन्हें वो सम्मान मिला, जिसके वो हकदार थे। लेकिन अब उन्होंने खुद को ऐसी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है, जहां कोई भी उनके रुतबे को नकार नहीं सकता।

फिर भी, वो अभी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं और तब तक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हैं, जब तक कि वो व्यापक रूप से ऑल-टाइम ग्रेट फाइटर नहीं बन जाते।

Sityodtong Amsterdam टीम के प्रतिनिधि ने कहाः

“मैं दुनिया का निर्विवादित रूप से सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर हूं।

“अपनी विरासत को और आगे ले जाने के मेरे पास दो बड़े कारण हैं। पहला, मैं चाहता हूं कि लोग मेरा नाम याद रखें और ये निश्चित हो कि मेरे वेट क्लास में मेरा नाम इतिहास के पन्नों पर सबसे महान फाइटर के रूप में दर्ज हो।

“दूसरा ये कि मैं एक पिता हूं। मेरी दो बेटियां हैं और मैं उनके लिए एक बहुत अच्छी मिसाल पेश करना चाहता हूं।”

इरसल अपने किकबॉक्सिंग और मॉय थाई खिताब के लिए किसी भी चैलेंजर से भिड़ने को तैयार

ONE लाइटवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल ऐसे फाइटर हैं, जिनके खिताब को हासिल करने की हर कोई तमन्ना रखता है।

वो पहले से ही बहुत सारे चुनौती देने वाले एथलीट्स का सामना कर चुके हैं, लेकिन वो जानते हैं कि उनका टाइटल पाने के लिए हमेशा ही फाइटर्स की कतार लगी रहेगी।

फिर भी स्वभाव से शांत रहने वाले स्ट्राइकर इस बात से बिल्कुल चिंतित नहीं हैं। वो ऐसा होना स्वीकारते हैं और मानते हैं कि जब चमकने का मौका आता है तो उनका प्रदर्शन अपने आप बेहतर हो जाता है।

“द इम्मोर्टल” ने कहाः

“अपने लिए मैं चाहता हूं कि कोई प्रतिद्वंदी के तौर पर मुझ पर निशाना साधे क्योंकि मुझे आगे किसी तरह का दबाव नज़र नहीं आ रहा। मुझे लगता है कि बहुत से लोग सोचते होंगे कि मैं दबाव में हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। प्रतिद्वंदियों की मुझ पर नज़र बताती है कि मैं बहुत केंद्रित हूं। यही चीज़ मुझे और भी तेज-तर्रार बनाती है क्योंकि मैं जानता हूं कि हर कोई फाइटर मेरी बेल्ट पाना चाहता है।

“मैं ऐसा नहीं सोचता कि मेरे पास बेल्ट है और मुझे उसको डिफेंड करना होगा। मेरे इरादे बिल्कुल साफ हैं। मेरा आखिरी लक्ष्य प्रतिद्वंदी के खिलाफ जीत हासिल करना है। इस वजह से बेल्ट तो एक किनारे आ जाती है। इसको लेकर मेरा यही विचार है।”

अपने वर्चस्व की दौड़ में इरसल टॉप कंटेंडर्स के बीच से होते हुए यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने दोनों लाइटवेट स्ट्राइकिंग डिविजन में हर किसी को पराजित करते हुए अपना प्रभाव स्पष्ट रूप से जमाया है।

हालांकि, ONE Championship में एक से बढ़कर एक प्रतिभाओं के आने से वो अच्छी तरह जानते हैं कि अगली बार उनके सामने एक बेहतरीन प्रतिद्वंदी ही खड़ा होगा।

पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर आरियन सादिकोविच ONE में इरसल का मुकाबला करने वाले अगले प्रतिद्वंदी हो सकते हैं। दरअसल, पिछले शनिवार को नीकी होल्ज़कन पर बड़ी जीत के बाद वो टाइटल फाइट की दौड़ में वापस आ सकते हैं। हालांकि, वर्तमान किंग मैचमेकर्स द्वारा सामने रखी जाने वाली किसी भी चुनौती का खुशी-खुशी सामना करने को तैयार होंगे।

इरसल ने आगे कहाः

“मेरे पास ऐसे प्रतिद्वंदी नहीं, जिनसे मैं मुकाबला करना चाहता हूं। मैं एक फाइटर हूं। अगर ONE Championship मेरे सामने किसी विरोधी को लाता हैं तो मैं ज़रूर मुकाबला करूंगा। मैं इसके लिए हर किसी का स्वागत करता हूं।

“मैंने सादिकोविच की थोड़ी बहुत फाइट देखी है। वो बेहतर ढंग से नीकी पर दबाव बना रहे थे। मुझे लगता है कि शायद उन्हें एक या दो बार फाइट करने की जरूरत है। पहले लगातार दो जीत हासिल करें, तब वो मुझसे मुकाबला कर सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34