पहली हार से सबक लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं रीनियर डी रिडर – ‘आगे बढ़ना ही सबसे सही फैसला होगा’

Reinier de Ridder Anatoly Malykhin ONE on Prime Video 5

रीनियर डी रिडर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

ONE Fight Night 5 में एनातोली मालिकिन के खिलाफ ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को हारने और अपने करियर की पहली हार झेलने के 2 हफ्तों बाद “द डच नाइट” ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।

ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट अभी भी डी रिडर के पास है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें उनकी नीदरलैंड्स में वापसी, परिवार के साथ समय बिताने और Combat Brothers Gym में BJJ की ट्रेनिंग को दिखाया गया है।

उन्होंने मालिकिन के खिलाफ नॉकआउट से हार का जिक्र करते हुए कैप्शन में लिखा:

“मैं यहां अपनी बात कह रहा हूं। ये मैच मेरी उम्मीद के अनुसार आगे नहीं बढ़ सका।

“मैं जब भी केज में आता हूं, हार का खतरा हमेशा बना रहता है और मुझे इस खतरे को स्वीकार करना होगा, खासतौर पर इसलिए क्योंकि मैं अपने जीवन के साथ कुछ खास करना चाहता हूं। मुझे अपने परिवार का ख्याल रखने के लिए फाइटिंग की जरूरत नहीं है, फिर भी मैं लड़ता हूं और मुझे बेकार हालत में देखना उनके लिए मुश्किल होता होगा। मैं उनके समर्थन का हमेशा आभारी रहूंगा और अब घर आकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।”

इसी महीने ONE Fight Night 5 में डी रिडर का सामना अपराजित वर्ल्ड चैंपियंस की भिड़ंत में मालिकिन से हुआ।

इस मैच में रूसी पावरहाउस ने डच एथलीट के टेकडाउन के प्रयासों को विफल करते हुए अपने दमदार पंचों की मदद से उन्हें पहले राउंड में नॉकआउट किया।

“द डच नाइट” अब 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन नहीं हैं, लेकिन वो अब भी मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन होने और अपने 16-1 के रिकॉर्ड पर गर्व महसूस करते हैं। वो हार से गम में डूबने के बजाय इससे सबक लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

डी रिडर ने कहा:

“इस हार से मुझे ज्यादा निराशा तब होती, जब मैं इससे सबक नहीं लेता। शायद मुझे खुद में सुधार के लिए इस हार की जरूरत थी। मैं उस फाइट और उसमें की गई गलतियों को परख रहा हूं और इन्हीं गलतियों में सुधार करते हुए अपने स्किल सेट को बेहतर बनाऊंगा। इस हार को भुलाना और कड़ी ट्रेनिंग जारी रखते हुए आगे बढ़ना ही सबसे सही फैसला होगा।”

डी रिडर के अगले विरोधी कौन हो सकते हैं?

इस बात की संभावनाएं कम हैं कि डी रिडर को तुरंत ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल रीमैच दिया जाए, लेकिन ऐसे कई फाइटर्स हैं जिनके खिलाफ उनका मुकाबला धमाकेदार रह सकता है।

32 वर्षीय डच एथलीट ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करने सर्कल में उतर सकते हैं और इसके लिए उन्हें शामिल अब्दुलेव चैलेंज कर सकते हैं, जिनसे उनका मैच अक्टूबर में होने वाला था।

उनका सामना BJJ स्टार टाय रुओटोलो से भी हो सकता है, जिन्होंने ONE Fight Night 5 में पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात गफूरोव को हराने के बाद डी रिडर को सबमिशन ग्रैपलिंग मैच के लिए ललकारा था।

रुओटोलो ने मिच चिल्सन को दिए पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में कहा था:

“डी रिडर कहते हैं कि वो दुनिया के किसी भी फाइटर को सबमिशन से हरा सकते हैं इसलिए मैं उनकी स्किल्स को परखना चाहूंगा। मैं जानता हूं कि वो लंबे हैं, लेकिन मैं उन्हें सबमिशन से हरा सकता हूं।”

दूसरी ओर “द डच नाइट” ने भी इस चुनौती को स्वीकार कर लिया है।

वो जब मॉल ऑफ एशिया एरीना में मालिकिन के खिलाफ फाइट की तैयारी कर रहे थे, तब उन्होंने रुओटोलो की चुनौती का जवाब दिया था।

उन्होंने कहा:

“टाय, मुझे तुम्हारी चुनौती स्वीकार है। मैं पहले रूसी एथलीट से निपट लूं, उसके बाद मैं आपको सबमिशन से हराऊंगा।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35