एलेक्स सिल्वा से मुकाबले को लेकर एड्रियन मैथिस बोले – ‘अनुभव पर मेरी ताकत भारी पड़ेगी’

Adrian Mattheis DC 9458

एड्रियन मैथिस के करियर के लिए ONE: LIGHTS OUT एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडोनेशिया के ये स्टार संगठन के सबसे आइकॉनिक एथलीट्स में से एक का सामना करने जा रहा है।

“पापुआ बैडबॉय” का सामना पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स सिल्वा से शुक्रवार, 11 मार्च को मेन कार्ड पर होने जा रहा है। ये एक ऐसा मुकाबला होगा, जिससे साफ हो जाएगा कि उन्होंने अपने प्रोफेशनल MMA करियर में कितना सफर तय कर लिया है।

जब मैथिस अपने लोकल सर्किट पर मुकाबला कर रहे थे, तब उन्होंने “लिटल रॉक” को ग्लोबल स्टेज पर मुकाबला करते देखा था।

वो इस ब्राजीलियाई एथलीट की शानदार BJJ स्किल्स और दृढ़ संकल्प से काफी प्रेरित हुए थे और इन्हीं से उन्हें टॉप पर पहुंचने की प्रेरणा मिली थी।

मैथिस ने ONE Championship को बताया:

“पहले जब मैं यूनिवर्सिटी में था तो मैंने सिल्वा की एक फाइट ONE में देखी थी। उसके बाद मैंने ये (अपना करियर MMA में) शुरू किया, लेकिन तब भी मेरा ONE में शामिल होना बाकी था। उस समय मैं स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबले कर रहा था। मैंने उन्हें तब देखा था, जब वहां एक स्थानीय आयोजन किया गया था। उस समय मैं कोच जूली (सिलावांटो) के साथ था और फिर वहां से मैंने ONE में शामिल होने का और उनसे मुकाबला करने का सपना बनाया। ये बात साल 2016 की होगी।”

साल 2016 के अगस्त तक मैथिस ने ONE Championship के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया था और उसके बाद से वो मुख्य एथलीट के रूप में शामिल रहे। इसमें 9 जीतों में 8 स्टॉपेज शामिल हैं जो कि स्ट्रॉवेट डिविजन का एक रिकॉर्ड है। 

अब 28 वर्षीय एथलीट का मुकाबला एक ऐसे विरोधी से होने जा रहा है, जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था। इसके साथ ही उनके पास #5 रैंक के कंटेंडर को हराकर नई ऊंचाइयों को हासिल करने का मौका भी है।

मैथिस ने कहा:

“मैं खुद को इस दिन के लिए तैयार करता रहा हूं कि जब मेरा मुकाबला मेरे आदर्श एथलीट से होगा और अब वो मौका आ गया है। वो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और वर्तमान समय तक के प्रोमोशन में मेरे सबसे पसंदीदा एथलीट हैं।

“मैंने हमेशा से ही सबसे अच्छी मानसिकता के साथ अपनी चीजें पूरी की हैं। सिल्वा और मैं दोनों ही बहुत अच्छी प्रैक्टिस कर रहे हैं और हम अपनी पूरी ताकत लगा देने वाले हैं, ताकि जब मुकाबले का समय आए और मौका मिले तो मैं सिल्वा को हरा सकूं।”

एलेक्स सिल्वा की उम्र का फायदा उठाने की योजना बना रहे हैं एड्रियन मैथिस

ONE: LIGHTS OUT में जब एड्रियन मैथिस का सामना एलेक्स सिल्वा से होगा तो ऐसा नहीं है कि वो इस मुकाबले में कमजोर पड़ जाएंगे।

उन्होंने 39 वर्षीय एथलीट को बहुत ही करीब से देखा है और उनका मानना है कि उम्र इस मुकाबले में बड़ा अंतर पैदा करने वाली है।

इंडोनेशियाई एथलीट ने कहा:

“मुझे लगता है कि सिल्वा को पराजित करने का बस एक ही तरीका है और वो ये कि मैं पूरी ताकत के साथ उनके खिलाफ फाइट करूं। मैं उनके सभी पुराने मैचों का देखकर समझ चुका हूं और इस बारे में काफी सोच-विचार कर चुका हूं। अगर वो मुझे पहले राउंड में नीचे ले जाने में असफल रहते हैं तो मैं दूसरे और तीसरे राउंड उन्हें इसका जोरदार जवाब दूंगा। मेरी उम्र के हिसाब से वो बहुत अधिक अनुभवी हैं। हालांकि, मैं जवान हूं और मैं इस ताकत के मुकाबले में उन पर पूरी तरह से हावी हो जाऊंगा।”

मैथिस इस बात से भली-भांति वाकिफ हैं कि सिल्वा के पास ग्राउंड की बेजोड़ स्किल्स सेट हैं। यही वजह है कि पूर्व BJJ वर्ल्ड चैंपियन ने ONE के स्ट्रॉवेट MMA डिविजन के इतिहास में सबसे ज्यादा सबमिशन (6) से जीत हासिल की हैं।

हालांकि, सिल्वा के रेसलिंग और ग्राउंड के खतरे से खुद को बचाने के लिए “पापुआ बैडबॉय” ने पैरों का इस्तेमाल करने वाले कई सारे पैंतरों को अपने फाइटिंग स्टाइल में जोड़ना जारी रखा है।

इस ट्रेनिंग कैंप में इंडोनेशियाई एथलीट ने अपने पंचिंग के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए बेहतरीन बॉक्सर जेम्स मोकोगिंटा के साथ काम किया है। अब उन्हें भरोसा है कि वो स्ट्रॉवेट डिविजन में एंट्री करके ऊपर जाने के लिए इस बाउट को जीतने का रास्ता खोज निकालेंगे।

मैथिस ने कहा: 

“मैं आपको अपना गेम प्लान नहीं बता सकता हूं, लेकिन मैं आपको अपना लक्ष्य जरूर बता सकता हूं, जो बिल्कुल स्पष्ट है। मैं उनके साथ मुकाबला करना चाहता हूं। मैं खड़े रहकर ही फाइट और अपने प्रहार करने की कोशिश करता रहूंगा। मैं उनसे दूरी बनाए रखना चाहता हूं इसलिए फाइट को खड़े रहकर ही लड़ते रहना चाहूंगा, ताकि वो मुझे ग्राउंड पर लेकर ना जा सकें।

“मैं फाइट के दौरान उनके जबड़े पर एक अपरकट का इस्तेमाल करना चाहता हूं। मेरे प्रहारों में हुक्स और अपरकट्स शामिल हैं। इसके साथ ढेर सारे बॉडी शॉट्स भी हैं। सिल्वा को नजदीक आकर फाइट करना पसंद है और एक बार वो जैसे ही नजदीक आएंगे, मैं बॉडी शॉट या नी से उन पर टूट पड़ूंगा।”

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata