क्वोन वोन इल को आर्टेम बेलाख के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में एक और नॉकआउट की उम्मीद – ‘मैं दूसरे राउंड में फिनिश कर दूंगा’

Kwon Won Il Mark Abelardo ONE163 1920X1280 55

ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर वापसी करते हुए “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल इस शनिवार, 10 जून को हमेशा की तरह रोमांचक मुकाबले की योजना बना रहे हैं।

दक्षिण कोरियाई फाइटर ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov की एक महत्वपूर्ण बेंटमवेट MMA भिड़ंत में आर्टेम बेलाख का सामना करेंगे। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में रोस्टर के सबसे रोमांचक नॉकआउट एथलीट्स में से एक के रूप में उन्होंने एक और बेहतरीन फिनिश हासिल करने का लक्ष्य बनाया है।

आर्टेम बेलाख ने पिछले साल अक्टूबर में पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लिएंड्रो ईसा को पराजित करके साबित कर दिया था कि वो टॉप लेवल के फाइटर हैं। इस कारण क्वोन को ये अच्छी तरह से पता है कि उनकी अगली परीक्षा बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाली है।

फिर भी आक्रामक रुख अपनाने वाले “प्रीटी बॉय” को लगता है कि जब वो थाईलैंड के बैंकॉक में मुकाबला करेंगे तो अपने रूसी प्रतिद्वंदी से एक कदम आगे ही होंगे।

उन्होंने कहाः

“आर्टेम अच्छे फाइटर लगते हैं। मुझे लगता है कि विरोधी की मुख्य ताकत उनकी शारीरिक शक्ति है। फिर भी उनके पास गति की कमी है और मेरे पास स्किल्स की बड़ी रेंज मौजूद है।

“मैं अपनी ताकत बढ़ाने के लिए स्ट्राइकिंग स्किल्स को और ज्यादा बेहतर करने पर ध्यान दे रहा हूं। चूंकि, मेरे प्रतिद्वंदी रेसलिंग में बेहतर और ताकतवर हैं इसलिए मैंने रेसलिंग तकनीकों से बचाव की भी ट्रेनिंग ली है।”

बेलाख की पहली जीत ने ही उन्हें बेंटमवेट MMA रैंकिंग्स में पांचवें पायदान पर पहुंचा दिया, लेकिन #4 रैंक के क्वोन वोन इल ने अपने आखिरी 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और वो टॉप एथलीट्स के खिलाफ बाउट का मौका पाने की तलाश में हैं।

उस वक्त लगातार जीत की राह पर चलते हुए उनकी एकमात्र हार वर्तमान ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ आई थी। ऐसे में “प्रीटी बॉय” को लगता है कि एक और शानदार नॉकआउट डिविजन किंग के साथ रीमैच हासिल करने के लिए काफी होगा।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए क्वोन ने बेलाख को जल्दी फिनिश करने के लिए कुछ खास तरह के पैंतरों के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया हैः

“ONE Championship में मेरी सभी जीत फिनिश के जरिए ही आई हैं। मैं एक और फिनिश हासिल करना चाहूंगा। मैं इस बार परफॉर्मेंस बोनस पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।

“अब बस मुकाबला देखिएगा। मैं प्रतिद्वंदी को दूसरे राउंड में फिनिश कर दूंगा। फिर मेरा अगला रीमैच फैब्रिसियो एंड्राडे से होगा।”

सियोल के MMA जिम में नई भूमिका निभा रहे क्वोन

क्वोन वोन इल के बीते कुछ महीने बेहद व्यस्त रहे हैं।

दक्षिण कोरियाई फाइटर ना केवल ONE Championship में अपनी अगली बाउट की तैयारी में लगे हैं बल्कि वो अपना खुद का जिम P-BOY MMA भी स्थापित कर रहे हैं।

पिछले साल दिसंबर में “प्रीटी बॉय” ने घोषणा की थी कि उनका ट्रेनिंग सेंटर शुरू होने वाला है। वो अब पूरी तरह बन चुका है और क्वोन सियोल में अपने जिम में नए मुख्य कोच के रूप में हर पल का आनंद ले रहे हैंः

“मैं हाल ही में अपने जिम में व्यस्त रहा हूं। मैंने कुछ दिनों पहले ही P-BOY MMA नाम से एक जिम खोला है।

“मैंने हमेशा एक बिज़नेसमैन बनने का सपना देखा था। जिम तो बस आगाज़ है। मैं हमेशा ही नई चुनौतियों का लुत्फ उठाता हूं।

“मेरे लिए जिम खोलना कोई मुश्किल काम नहीं रहा। अगर समस्याएं होतीं तो मैं बस उनमें हंसता और उन्हें दूर करने की कोशिश करता।”

जनवरी में उद्घाटन के बाद से क्वोन ने अपने जिम का प्रतिनिधित्व करने के लिए पहले से ही कुछ प्रतिभाशाली एथलीट्स एकत्रित करने शुरू कर दिए थे, लेकिन वो उन्हें लाने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहे हैं।

फिलहाल, अभी के लिए वो नए लोगों को मार्शल आर्ट्स में लाने और उन्हें ट्रेनिंग देने में ही संतुष्ट महसूस कर रहे हैं। ये सब वो एक सकारात्मक संस्कृति विकसित करने के लिए कर रहे हैं, जो उनकी विरासत को साथ लेकर चलेगी।

“प्रीटी बॉय” ने बतायाः

“मेरे पास पहले से ही अपनी टीम है, लेकिन मुझे किसी से कोई उम्मीद नहीं है। मैं बस यही चाहता हूं कि हर कोई खुश रहे और उन्हें ट्रेनिंग देने में मज़ा आए।

“मेरे जिम का उद्देश्य है ‘धीरे-धीरे लेकिन मजबूत’। P-BOY MMA एक ऐसा जिम है, जहां हर कोई बिना किसी तनाव के आ सकता है और इसका आनंद ले सकता है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4