रिट्टेवाडा के साथ हिसाब बराबर करने को बेताब सैमापेच – ‘रीमैच जीतने के लिए कुछ भी करूंगा’

Saemapetch Rittewada 1920X1280 NEXTGENII 5 768x512

भले ही पिछले साल नवंबर में हुए अपने मुकाबले के दौरान उन्हें ज्यादातर वक्त तक फाइट में अपना नियंत्रण महसूस हुआ था, इसके बावजूद रिट्टेवाडा पेटयिंडी की जीत को थाई स्टार सैमापेच फेयरटेक्स ने तुक्का कहने से मना कर दिया है।

ये रीमैच 26 अगस्त को ONE 160: Ok vs. Lee II के मेन कार्ड पर होगा, जिसमें #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच को #2 रैंक के अपने हमवतन एथलीट को हराने का एक और मौका मिलेगा।

हालांकि, कट लगने के कारण डॉक्टर की ओर से रोके गए मुकाबले के बाद कुछ फैंस रिट्टेवाडा की जीत पर ये कहने लगे थे कि वो इसके हकदार नहीं थे और उनके प्रतिद्वंदी इसके ज्यादा उत्तरादायी थे।

Petchyindee के स्टार एथलीट की स्किल्स का सम्मान सैमापेच करते हैं और ये जानते हैं कि पिछले मुकाबले जैसे नतीजे से बचने के लिए उन्हें गेम प्लान के अनुसार ही बदलाव करना होगा।

27 साल के स्ट्राइक ने कहा:

“मैं ये कह सकता हूं कि वो लक नहीं था। जिस एल्बो से मुझे कट लगा, उसे शानदार टाइमिंग के साथ चलाया गया था इसलिए मैं प्रोफेशनल फाइटर्स की ओर से ये कह सकता हूं कि सर्कल में लक जैसा कुछ नहीं होता है। हम जो भी करते हैं, वो हमारी कड़ी मेहनत का नतीजा होता है।

“आने वाले मुकाबले में मैं काफी सावधानी से फाइट करूंगा। मैं उनकी एल्बो से खासतौर पर सावधान रहूंगा क्योंकि अगर मुझे कट लगा तो हार का खतरा पैदा हो सकता है।”

पहले राउंड में रिट्टेवाडा को गिराने और दो राउंड तक चले मुकाबले के दौरान हावी रहने वाले सैमापेच को इन चीजों के बाद भी भरोसा है कि वो दोबारा वही गलती नहीं दोहराएंगे।

उन्हें पता है कि कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की धारदार एल्बो से बचने के लिए उन्हें हर बार जगह बदलनी होगी। इसके अलावा उन्हें जीत के लिए बाकी चीजें अपने पक्ष में होने की उम्मीदें हैं।

Fairtex टीम के प्रतिनिधि ने कहा:

“पिछले मुकाबले से मैंने कई सारे सबक लिए हैं। अब मैं अंदाजा लगा सकता हूं कि वो कौन सा स्टाइल इस्तेमाल करने वाले हैं। उनका मूवमेंट, उनका डिफेंस और मुझ पर पलटवार करने के लिए वो क्या करेंगे, मैं उन्हें अब अच्छी तरह से समझ गया हूं।

“बाकी अगर उनके दूसरे दांव पेच की बात करें तो उनसे मुझे परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।”

रिट्टेवाडा में कई सारी खामियां देखते हैं सैमापेच

सैमापेच फेयरटेक्स के रिट्टेवाडा पेटयिंडी के खिलाफ हुए मुकाबले से मिले अनुभव ने उन्हें आने वाली फाइट में प्रतिद्वंदी कैसे मुकाबला कर सकते हैं, इस बात की काफी सारी जानकारी दे दी है।

Fairtex जिम के एथलीट को काफी सारी ऐसी चीजों की उम्मीद आने वाले मुकाबले से है, जब ONE 160 में उनका रीमैच होगा। ऐसे में जब वो वार करते हैं तो उन्हें फायदा उठाने के लिए काफी सारी खामियां दिखाई देती हैं।

सैमापेच ने ONE Championship को बताया:

“उनमें कई ऐसी खामियां हैं, जिस पर मेरी नजरें हैं। उनकी स्ट्राइक्स धीमी है। कम से कम मुझसे तो धीमी ही हैं। इसके अलावा उनको अपने लंबे हाथ-पैर से बचाव करना थोड़ी मुश्किल बना देता है। मुझे भरोसा है कि मैं उनसे तेज हूं। ऐसे में अगर मैं पहले उन पर हमला करूं तो मुझे उसका फायदा मिलेगा।

“अब मुझे 90 प्रतिशत भरोसा है कि मैं इस रीमैच को जीत जाऊंगा। मैं पहले ही उनके स्टाइल और बाकी चीजें जान चुका हूं और मुझे भरोसा है कि मैं उन्हें संभाल सकता हूं। हालांकि, अभी 10 प्रतिशत ऐसी चीजें हैं, जो मुझे नहीं पता हैं। इसमें कि वो किस चीज की ट्रेनिंग ले रहे हैं और उनका गेम प्लान क्या है इसलिए मुझे सर्कल में अपने गेम प्लान को उन्हीं के मुताबिक तालमेल बैठाना होगा।”

अपना पहला मुकाबला हारने के बाद भी सैमापेच ने बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में #1 रैंक बरकरार रखी है, जबकि प्रोमोशन में शामिल हुए नए एथलीट रिट्टेवाडा दूसरे पायदान पर हैं।

इससे खेल में कुछ बहस छिड़ी हुई है, लेकिन सैमापेच इस बार अपने साथी थाई एथलीट पर जोरदार जीत हासिल करने के साथ कोई संदेह छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

इस प्रक्रिया में वो खुद को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए अगले चैलेंजर के रूप में स्थापित करना चाहता है। फिलहाल टाइटल मुकाबला 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में उत्तरी अमेरिका प्राइमटाइम के दौरान मौजूदा किंग नोंग-ओ गैयानघादाओ और ब्रिटिश सुपरस्टार लियाम हैरिसन के बीच होगा।

Fairtex के स्टार ने बताया:

“भले ही मुझे निर्णय से या नॉकआउट करना पड़े, लेकिन मैं इस रीमैच को जीतने के लिए कुछ भी करूंगा। मैं खुद को #1 रैंक के कंटेंडर के पायदान पर बनाए रखने के लिए, जो कुछ भी संभव होगा वो करूंगा। अगर मुझे कोई मौका मिलता है तो मैं निश्चित रूप से उन्हें नॉकआउट कर दूंगा।

“उन्हें हराने के लिए मेरे पास पक्के तौर पर तरीका मौजूद है, लेकिन उसके बारे में मैं अभी आपको नहीं बता सकता हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4