अलेक्सिस निकोलस साबित करना चाहते हैं कि रेगिअन इरसल के खिलाफ आई उनकी जीत तुक्का नहीं थी – ‘अगली फाइट में नॉकआउट करूंगा’

Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 21 32

अपराजित फ्रेंच सनसनी अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस किसी भी संदेह को दूर करने के लिए उत्सुक हैं कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लाइटवेट किकबॉक्सर हैं।

26 वर्षीय स्टार ONE Fight Night 25 के मेन इवेंट में रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल के खिलाफ होने वाले मैच के लिए तैयारी के आखिरी चरण में हैं, जहां उन्हें अपने ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को पहली बार डिफेंड करना है।

पांच राउंड का ये मुकाबला 5 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होगा, जिसमें उनके पास इरसल के खिलाफ लगातार दूसरी जीत हासिल करने का मौका रहेगा।

अप्रैल महीने में हुए ONE Fight Night 21 में निकोलस ने दुनिया को चौंकाते हुए सुरीनामी सुपरस्टार को एक कड़े मैच में निर्णय से मात दी थी। ऐसा करते हुए उन्होंने इरसल की सालों से चले आ रहे जीत के सिलसिले का अंत किया और लाइटवेट किकबॉक्सिंग खिताब जीता।

करियर की दिशा बदल देने वाले प्रदर्शन को याद करते हुए निकोलस ने लक्ष्य बनाया है कि वो रीमैच में और शानदार तरीके से जीत हासिल करेंगे।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“मुझे बहुत अच्छा लगा, 12 सालों की मेहनत रंग लाई। इसमें बहुत समय लगा। लेकिन मैंने दुनिया को दिखाया कि मैं कौन हूं। लेकिन मैं खुश नहीं था क्योंकि मैं नॉकआउट से जीतना चाहता था। ये अच्छी जीत थी, लेकिन मैं इससे ज्यादा चाहता हूं।”

नए चैंपियन ने माना कि उनकी ONE में दो फाइट्स और दो निर्णय से आई जीत के बाद कुछ फैंस उनके स्टाइल से निराश हो सकते हैं।

निकोलस का कहना है कि इरसल जैसे महान वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ नॉकआउट ढूंढना बहुत मुश्किल काम है। लेकिन “बारबोज़ा” आश्वस्त हैं कि ONE Fight Night 25 में वो खुद को एक सच्चा नॉकआउट आर्टिस्ट स्थापित कर देंगे:

“इरसल काफी मजबूत हैं। मुझे अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना होगा। लेकिन मैं अगली फाइट में दिखाऊंगा कि मैं एक ताकतवर फाइटर हूं और मैं कुछ भी कर सकता हूं। काफी सारे पंच और शानदार फुटवर्क। मैं अगली फाइट में नॉकआउट जरूर स्कोर करूंगा।”

पहली फाइट को लेकर शायद ही कुछ फैंस और जानकारों ने निकोलस की जीत की भविष्यवाणी की होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इरसल दो खेलों के ONE वर्ल्ड चैंपियन, पिछली 22 फाइट्स से अपराजित और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्टार्स में से एक हैं।

15 मिनट तक चले मैच में फ्रेंच स्टार ने अपनी सटीक काउंटर स्ट्राइकिंग, बेहतरीन फुटवर्क और ताकत दिखाकर चैंपियन को हैरानी में डाल दिया:

“इरसल मेरे लिए एक उदाहरण थे और अब मैं फाइट में जाने को लेकर आत्मविश्वास से भरा हुआ हूं। मैं जानता हूं कि मैं कौन हूं। मैं जानता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं। उन्होंने मेरी ताकत को महसूस किया, मैं कितना तेज हूं और कैसे पंच लगाता हूं।

“और मैं एक शानदार रीमैच चाहता हूं। ये एक जबरदस्त युद्ध होगा और हर कोई मेरे बारे में जान पाएगा। मैं जानता हूं कि काफी सारे लोग सोच रहे होंगे कि इरसल की जीत होगी। बहुत सारे लोगों को लगता है कि मैं किस्मत वाला रहा, लेकिन उसमें मेरी रणनीति काम आई थी।”

इरसल को रीमैच देकर खुश हैं निकोलस

अलेक्सिस निकोलस द्वारा रेगिअन इरसल को रीमैच देने में कोई परेशानी नहीं है।

उनका मानना है कि पहले मुकाबले का नतीजा करीबी रहा था और दूसरी फाइट मिलना बिल्कुल सही है:

“वो फाइट बहुत करीबी थी तो मैं समझ सकता हूं कि ONE Championship क्यों रीमैच चाहता है। ये रीमैच जरूरी है क्योंकि पहली फाइट बहुत करीबी थी तो मैं इसके लिए तैयार हूं।”

एक तरफ बहुत सारे फाइटर्स किसी भी कीमत पर बेल्ट को अपने पास रखने के लिए बेताब होते हैं, लेकिन निकोलस के साथ ऐसा नहीं है।

हालांकि वो अपराजित हैं और अभी किकबॉक्सिंग जगत के शीर्ष पर हैं, लेकिन वो सब कुछ दांव पर लगाने और खुद को दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक बनाने के लिए उत्सुक हैं।

वो अपनी तैयारियों को लेकर आश्वस्त हैं और ONE Fight Night 25 में जीत की उम्मीद कर रहे हैं:

“मैं कभी नहीं हारा हूं। लेकिन अगर मैं हार भी जाता हूं तो भी ये मायने नहीं रखता। अगर मैं हारता हूं तो ये जीवन है। मैं एक जबरदस्त मैच के लिए जाऊंगा और इसलिए मुझे रीमैच से फर्क नहीं पड़ता। मुझे फाइट करनी है और ये होकर रहेगी।

“अगर मैं जीता तो अच्छा है। अगर हारा तो स्कोर 1-1 होगा और फिर हमें रीमैच करना पड़ेगा। लेकिन मैं इस फाइट को जीतूंगा क्योंकि मुझे खुद पर भरोसा है। मैं जानता हूं कि मेरा गेम प्लान अलग होगा। इरसल अपनी सबसे अच्छी शेप में होंगे। लेकिन मेरे लिए वैसा ही है और ये शानदार फाइट होगी।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)