रैम्बोलैक ने ONE Fight Night 39 के मेन इवेंट में अब्दुल्ला दयाकाएव को फिनिश करने का लक्ष्य बनाया – ‘बत्ती गुल कर दूंगा’

Rambolek Chor Ajalaboon Parham Gheirati ONE Fight Night 29 34 scaled

रैम्बोलैक चोर अजालाबून शनिवार, 24 जनवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 39 के बेंटमवेट मॉय थाई मेन इवेंट में अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव के खिलाफ अधूरा काम पूरा करने के लिए तैयार हैं।

इन दो स्ट्राइकर्स की टक्कर पिछले साल नवंबर में होनी थी, लेकिन दयाकाएव को चोट के चलते अपना नाम मैच से वापस लेना पड़ा। अब इनकी भिड़ंत दोबारा तय की गई है।

थाई सनसनी पिछले चार मुकाबलों को जीतने के बाद इस मैच के लिए रिंग में कदम रखेंगे।

Superbon Training Camp में अपनी स्किल्स को धार देने के बाद 22 वर्षीय स्टार ने अपनी ताकत के साथ शानदार टाइमिंग, डिफेंस और अपने हथियारों को बेहतर कर लिया है।

लेकिन उनके सामने चुनौती बनकर खड़े स्टार के बारे में रैम्बोलैक ने कहा:

“दयाकाएव एक बहुत प्रतिभाशाली फाइटर हैं। काफी समय से चर्चा रही है कि मेरी और उनकी फाइट होनी चाहिए। हम पिछली बार फाइट नहीं कर पाए तो इस बार फैसला हो जाएगा कि कौन बेहतर है।

“मैंने उनकी हर फाइट देखी है। मैंने उनकी कमजोरियों को पढ़ने का प्रयास किया है। मैंने फाइट्स इसलिए भी देखी कि मैं उनके खिलाफ रणनीति तैयार कर सकूं।”

इस मेन इवेंट मैच में काफी कुछ दांव पर लगा होगा और रैम्बोलैक इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ हैं।

दयाकाएव की बात करें तो वो डिविजन के सबसे खतरनाक फिनिशर्स में से एक बनकर उभरे हैं और नवंबर 2023 में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में कदम रखने के बाद से उन्होंने 75 प्रतिशत फिनिशिंग रेट कायम किया है।

दयाकाएव की ताकत को ध्यान में रखते हुए रैम्बोलैक ने कहा:

“दयाकाएव के फाइटिंग स्टाइल में सिर्फ पंच हैं। उनकी ताकत उनकी दमदार स्ट्राइक्स और पंचों में है। मॉय थाई में विविधता मेरी बढ़त है। मेरी स्पीड भी उनके मुकाबले अच्छी है।

“जब विरोधी स्ट्राइक करते हुए मिस कर देते हैं तो मैं पलटवार करता हूं। उनके पास पंच हैं और मैं सब कुछ से लैस हूं।”

वहीं रैम्बोलैंक की बात करें तो उन्होंने अपने पिछले दोनों मैचों में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत हासिल की है।

अब उनका सामना एक दमदार नॉकआउट आर्टिस्ट से हो रहा है और रैम्बोलैक ने उनके निकनेम को टारगेट करते हुए उन्हें ललकारा:

“वो ‘स्मैश बॉय’ कुछ भी नहीं कर पाएंगे क्योंकि मैं उन्हें पहले ही तहस-नहस कर दूंगा। हमारी फाइट में मैं उनकी बत्ती गुल कर दूंगा।”

रैम्बोलैक की नजरें दयाकाएव को हराने के बाद वर्ल्ड टाइटल पर टिकीं

रैम्बोलैक चोर अजालाबून जानते हैं कि ONE Fight Night 39 में बात सिर्फ जीत की नहीं है।

थाई स्टार अपने लक्ष्य को लेकर काफी समय से बहुत स्पष्ट रहे हैं, लेकिन वो जानते हैं कि गोल्ड की तरफ बढ़ने के लिए हर कदम के लिए कुछ हासिल करना होगा।

22 वर्षीय स्टार ने कहा:

“मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य चैंपियन बनना है। अभी के लिए मुझे इस फाइट पर ध्यान लगाना है। अगर मैं इस फाइट को जीता तो शायद चैंपियनशिप मैच मिल सकता है।

“अगर मुझे अगली फाइट में जीत मिली तो नबील के साथ फाइट करने का मौका मिल सकता है।”

ONE Fight Night 39 के मेन इवेंट में जीत की वजह से रैम्बोलैक डिविजन के सबसे बड़े दावेदारों में से एक बन जाएंगे। इस डिविजन पर फिलहाल ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने का कब्जा है।

लेकिन रैम्बोलैक ने बताया कि उन्हें अपने सामने खड़ी चुनौती से पार पाना होगा।

उन्होंने अंत में कहा:

“मैं अपने फैंस को कहूंगा कि गले को मजबूत करके आएं क्योंकि वे लोग खूब चीयर करेंगे।

“और मैं अपना सब कुछ झोंक दूंगा। मुझे विश्वास है कि मैं अपने फैंस और थाई लोगों के लिए जीत दर्ज कर सकता हूं।”

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21