जोशुआ पैचीओ ने वर्ल्ड टाइटल रीमैच में जैरेड ब्रूक्स पर हावी होने का वादा किया – ‘मैं तैयार हूं’

Joshua Pacio Mansur Malachiev ONE Fight Night 15 5 scaled

ONE 166: Qatar में जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ने जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स के खिलाफ होने वाले अपने रीमैच में सुधार करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है।

जब ये दोनों शुक्रवार, 1 मार्च को लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में फिर से भिड़ेंगे तो फिलीपीनो फैन फेवरेट फाइटर ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को एक बार फिर हासिल करने की कोशिश करेंगे, जो दिसंबर 2022 में वो ब्रूक्स से हार गए थे।

उस हार के बाद पैचीओ को जो अफसोस हुआ, उसने उन्हें बेहतर बनने के लिए प्रेरित किया है और वो इस बार अमेरिकी स्टार के खिलाफ वही गलतियां नहीं दोहराएंगे।

कतर में अपनी वापसी से पहले पैचीओ ने onefc.com से बात की:

“मैं एक ऐसी फाइट में हार गया, जहां मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया। वो निराशा लंबे समय तक मेरे भीतर रही।

“अब मैं उस निराशा को इस मुकाबले के लिए अपने ईंधन में बदल रहा हूं। मैं जानता हूं कि पहली फाइट में मैंने क्या गलतियां कीं और अब मैं रीमैच मैच में उन्हें सुधारने का लक्ष्य रखूंगा।” 

वो ब्रूक्स से अपनी बेल्ट वापस हासिल करना चाहते हैं, लेकिन लेकिन ये सिर्फ वो हार नहीं थी जो दुखदायी थी। सबसे बढ़कर अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन के बिना प्रतिस्पर्धा किए हारना था।

“द पैशन” ने अपने प्रतिद्वंदी के आक्रमण से इतनी सावधानी बरती कि वो उन स्किल्स को उजागर नहीं कर पाए, जो उन्हें पहले टॉप पर ले गई थीं। हालांकि, इस बार वो ऐसा ही करने का वादा कर रहे हैं।

अब Lions Nations MMA के प्रतिनिधि ब्रूक्स की प्रसिद्ध ग्रैपलिंग क्षमता के बारे में सोचने के बजाय अपने स्वयं के गेम प्लान को लागू करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

पैचीओ ने बताया:

“ये मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स है। या तो आप पर अटैक किया जाएगा या आपको टेकडाउन किया जाएगा। इस कैंप ने मुझे उचित मानसिकता रखना सिखाया है। अगर मैं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक हूं तो मुझे इसी तरह लड़ना चाहिए।

“यही इस ट्रेनिंग कैंप का लक्ष्य है, बिना किसी हिचकिचाहट के लड़ना। इस रीमैच में मुझे वैसे ही लड़ना होगा जैसे मैं वास्तव में लड़ता हूं।

“मैं दो (संभावित परिणाम) देखता हूं: या तो मैं नॉकआउट से जीतूंगा या फिर जजों के निर्णय से। जैरेड ब्रूक्स कोई आम एथलीट नहीं हैं। वो हमला कर सकते हैं और रेसलिंग भी। लेकिन फाइट चाहे किसी भी दिशा में जाए, मैं तैयार हूं।” 

जोशुआ पैचीओ ONE 166 की तैयारी के लिए पहले से कहीं अधिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं

दिसंबर 2022 में जैरेड ब्रूक्स से अपना ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल हारने के बाद से जोशुआ पैचीओ के मार्शल आर्ट्स करियर में बहुत कुछ हुआ है।

2023 की शुरुआत में “द पैशन” ने एडुअर्ड फोलायंग और केविन बेलिंगोन जैसे Team Lakay के पूर्व सीनियर्स की तरह Lions Nation MMA जिम को जॉइन किया। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर में #5 रैंक के कंटेंडर मंसूर मलाचिएव के खिलाफ जीत दर्ज कर जीत की लय वापस पाई।

नई गतिशीलता और एक रेसलर पर आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत के साथ पैचीओ का मानना ​​है कि वो ONE 166 में ब्रूक्स के साथ हिसाब बराबर करने के लिए बिल्कुल सही स्थिति में हैं:

“जब आप इस तरह के बड़े मुकाबले के लिए तैयारी कर रहे होते हैं तो आपको शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से 100 प्रतिशत तैयार रहना चाहिए।

“सबसे पहले एक एथलीट के रूप में आपको सहज महसूस करना होगा। जब आप अपने वातावरण में आश्वस्त और खुश होते हैं तो ये एक एथलीट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को उजागर करता है। और अगर सच कहूं तो मैं अभी यही महसूस कर रहा हूं। इन सबका श्रेय मैं यहां Lions Nation MMA से मिल रहे सपोर्ट को देना चाहूंगा।” 

इस नई टीम ने अपने MMA एथलीट्स के ऑलराउंड विकास में बहुत काम किया है और अपने करियर की सबसे कठिन फाइट से पहले पैचीओ को इसका लाभ दिख रहा है।

उनके तकनीकी कौशल से लेकर उनकी कंडीशनिंग और खानपान तक, सब कुछ वहीं है जहां “द पैशन” खुद को चाहते हैं क्योंकि वो फिलीपींस में गोल्डन बेल्ट को वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे।

पैचीओ ने Lions Nation MMA में अपने कोचों और ट्रेनिंग पार्टनर्स के बारे में खुलकर बात की:

“मैं भाग्यशाली हूं क्योंकि मेरे पास फाइट के लिए ताकत और कंडीशनिंग और यहां तक ​​कि पोषण तक उचित तैयारी है।

“इस ट्रेनिंग कैंप के लिए हमें अपनी प्रगति पर नजर रखने के लिए आवश्यक सभी सहायता मिली हैं। हमारे पास एक ताकत और कंडीशनिंग कोच, कुया विंस (लोमन) हैं, जिन्होंने वास्तव में मेरी विस्फोटकता और गति को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है।

“ग्रैपलिंग के पहलू में निश्चित रूप से, प्रोफेसर जिब्रान लैंगबायन मदद के लिए यहां हैं। साथ ही, वो अपने छोटे भाई गॉडविन को भी अपने साथ लाए हैं। गॉडविन फिलीपींस में सर्वश्रेष्ठ जिउ-जित्सु खिलाड़ियों में से एक हैं और नेशनल सैम्बो टीम का हिस्सा हैं।

“मैच के नजरिए से देखें तो हमने फाइट में होने वाली सभी संभावनाओं का वास्तविक अनुभव प्राप्त करने के लिए बहुत सारे सिमुलेशन किए हैं।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35