टकेरु ने रोडटंग के साथ सुपर-फाइट से पहले सुपरलैक के खिलाफ मिली हार पर विस्तार से चर्चा की

Superlek Kiatmoo9 Takeru Segawa ONE 165 3 scaled

टकेरु “द नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा अपनी सबसे कड़वी हार को रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ होने वाली सुपर-फाइट के लिए तैयारी में काम ला रहे हैं।

ये दोनों सुपरस्टार्स रविवार, 23 मार्च को जापान के साइटामा सुपर एरीना में होने वाले ONE 172 के मेन इवेंट के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में भिड़ेंगे।

इस फाइट को बनने में एक साल भी अधिक समय लगा है।

टकेरु जनवरी 2024 में हुए ONE 165 में थाई मेगास्टार के खिलाफ डेब्यू करने वाले थे, लेकिन रोडटंग को चोट की वजह से अपना नाम वापस लेना पड़ा। ऐसे में मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 मैच के लिए आगे आए।

उस मुकाबले में टकेरु ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने पूरे पांच राउंड तक दृढ़ता और मजबूती दिखाई। लेकिन अंत में उन्हें यादगार मैच में निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

जापानी हीरो ने onefc.com को उस मैच से मिले सबक के बारे में बताया:

“मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मैं सुपरलैक के खिलाफ मिली हार के बाद मर सा गया हूं। वो बहुत पीड़ादायक था, लेकिन मुझे उसने दबाव मुक्त भी कर दिया।

“एक तरह से मुझे लगा कि अब मैं फाइट्स को ज्यादा सहज तरीके से आगे बढ़ा सकता हूं।”

सुपरलैक के खिलाफ हुई फाइट ने टकेरु को शारीरिक और मानसिक तौर पर चोट पहुंचाई।

दर्जनों लेग किक्स के वार के चलते “द नेचुरल बोर्न क्रशर” कई महीनों तक चल नहीं पाए और करीब आधा साल ट्रेनिंग से दूर रहे।

उन्होंने बताया:

“चल नहीं पाने की वजह से शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशानी होती है। मैं इससे बाहर निकल पाया क्योंकि मेरे अंदर दोबारा जीतने की लालसा थी।

“इस भूख ने मुझे ट्रेनिंग में लौटने में मदद की। मैं बहुत प्रतियोगी इंसान हूं और खुद को ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रख सकता था। मैंने एक दिन खुद को एक पैर पर खड़े होकर ग्लव्स से मारते पाया। जब मैं किक नहीं कर पा रहा था तो पंचों पर काम कर रहा था।”

उन्होंने पिछले साल सितंबर में लंबी प्रक्रिया से गुजरने के बाद वापसी की और एक्शन में लौटकर म्यांमार के स्टार थांट ज़िन को शानदार तरीके से नॉकआउट किया।

सुपरलैक के खिलाफ आई हार उनके दिमाग में ताजा थी। 33 वर्षीय एथलीट ने माना कि फाइट के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं कर सकते थे:

“जैसे ही मैं ट्रेनिंग में लौटा, अपनी अगली फाइट के लिए तैयारी के आखिरी दौर में था। हार के बाद किसी भी चीज में आनंद ढूंढना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि हार का दर्द और अपमान कई महीनों तक बना रहता है।

“मैं जब भी हारा, हमेशा रिंग में वापस लौटने और हार का बदला लेने के लिए उतावला था।”

टकेरु ने ONE 172 के लिए अपनी ट्रेनिंग में किए बदलाव पर बात की

तीन डिविजन के K-1 चैंपियन को लंबे समय से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है, लेकिन टकेरु सेगावा अब भी फाइटिंग से जुड़े पाठ सीख रहे हैं।

खास बात ये है कि सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ आई हार के बाद उनकी ट्रेनिंग और तैयारी में बदलाव आया है:

“उस फाइट से सबसे अहम बदलाव ये आया है कि मैंने अपने शरीर के हिसाब से फाइट को लेकर रवैया अपनाने पर ध्यान दिया है। मैं ये कहूंगा कि पिछली फाइट के बाद से मैं अपने शरीर का ध्यान तीन-चार गुना ज्यादा दे रहा हूं।”

यकीनन, थांट ज़िन के खिलाफ हुई फाइट में टकेरु बहुत ही शानदार नजर आए थे।

अब वो ONE 172 में रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच के लिए तैयारी कर रहे हैं और वो 23 मार्च को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं:

“मैंने अपनी हर फाइट के लिए खुद को अपनी लिमिट तक पुश किया है। लेकिन इस उम्र में मुझे नहीं लगता है कि ये मेरे लिए सही रवैया है।

“सुपरलैक के खिलाफ हुई फाइट के बाद मैंने पाया कि खुद को आखिर तक पुश करना शायद सही नहीं है। इस वजह से सुपरलैक के खिलाफ फाइट ने मुझे खुद को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)