स्मिला संडेल ने ऐतिहासिक खिताबी जीत पर कहा – ‘इसकी तुलना जीवन में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती’

Smilla Sundell Jackie Buntan ONE156 1920X1280 111 768x512

शुक्रवार को स्मिला संडेल ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स में तब दर्ज करा दिया, जब वो ONE इतिहास की सबसे युवा चैंपियन बन गईं।

ONE 156: Eersel vs. Sadikovic के को-मेन इवेंट में पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए हुए धमाकेदार मुकाबले में स्वीडन की स्ट्राइकर ने जैकी बुंटान को सर्वसम्मत निर्णय के जरिए हरा दिया।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में पांच राउंड तक चले मुकाबले में उनके जबरदस्त फॉरवर्ड प्रेशर ने “द हरिकेन” को ये सफलता दिलाई, लेकिन अभी तक Fairtex टीम की शानदार एथलीट को अपनी इस उपलब्धि पर विश्वास नहीं हो रहा है।

अपनी जीत के बाद बात करते हुए उन्होंने कहा:

“वो बहुत शानदार था (जब उन्होंने मुझे विजेता घोषित किया)। मुझे तो विश्वास ही नहीं हुआ। मुझे तो अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है। मैं अभी तक हैरान हूं।”

“मुझे नहीं लगता है कि मैं अपने जीवन में इसकी तुलना किसी और चीज से कर सकती हूं। मुझे इस बेल्ट से प्यार है। ये बहुत अच्छी है। ये थोड़ी भारी है पर बहुत खूबसूरत है।”

पटाया में बसने के बाद से संडेल शुक्रवार के मुकाबले के लिए थाई सुपरस्टार स्टैम्प फेयरटेक्स और रोडटंग जित्मुआंगनोन के साथ ट्रेनिंग कर रही थीं।

उनकी सलाह को मानते हुए स्वीडिश एथलीट ने जिस तरह के जोशीले मॉय थाई खेल का प्रदर्शन किया, उससे दुनिया भर में देखने वाले फैंस उनसे प्रभावित हो गए।

अब जब उन्होंने विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन पर कब्जा जमा लिया है तो संडेल का मानना है कि अगर उन्हें खिताब को लंबे समय तक अपने पास रखना है तो कुछ चीजों में बदलाव करना होगा।

उन्होंने कहा:

“(जब मुकाबले वाले दिन स्टैम्प ने मुझे कॉल किया) उन्होंने कहा, ‘इस बेल्ट को घर ले आओ और अपनी सीखी हुई चीजों के साथ मुकाबला करो।’

“मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं, लेकिन काफी कुछ सुधारा जाना बाकी है। मुझे लगता है कि मेरा जैब अच्छा था। (राउंड्स के बीच में) मैं खुद से कहती जा रही थी कि अगले राउंड में और बेहतर करूंगी क्योंकि मैंने शुरुआत धीमी की थी। मुझे लग रहा था कि मैंने वॉर्मअप अच्छा नहीं किया था, लेकिन तीसरे राउंड में मुझे लगता है कि मैंने वापसी की थी।”

स्मिला संडेल से अगला मुकाबला किसका होगा?

केवल कुछ ही महीनों में स्मिला संडेल ने ONE Championship में शामिल नई एथलीट से वर्ल्ड चैंपियन तक का सफर तय कर लिया है।

फरवरी में अपने डेब्यू के अलावा अब दो दमदार जीत के साथ “द हरिकेन” फिर से सर्कल में वापसी करना चाहती हैं और विमेंस मॉय थाई डिविजन में अपना दबदबा जारी रखना चाहती हैं।

हाल ही में डिविजन की क्वीन का ताज हासिल करने वाली एथलीट अपने सामने आने वाली हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। साथ ही उनकी नजरें ONE के किकबॉक्सिंग डिविजन में आगे बढ़ने पर भी लगी हैं।

संडेल ने कहा:

“मैंने देखा कि इमान बारलौ ने अपने पिछले मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में मुझे लगता है कि उनके साथ मुकाबला दिलचस्प रहेगा, लेकिन मैं किसी से भी मुकाबले के लिए तैयार हूं।

“ये तो पक्की बात है कि मैं किकबॉक्सिंग में मुकाबला करने के लिए भी तैयार हूं। ऐसा क्यों न करूं? क्योंकि मुझे लगता है कि एक और वर्ल्ड टाइटल जीतना बहुत शानदार रहेगा।”

इससे ये तो साफ है कि “द हरिकेन” के पास संगठन में बड़ी योजनाएं हैं, लेकिन इससे पहले थोड़ा जश्न जरूरी है।

शुक्रवार को ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस हासिल करने के बाद स्विडिश युवा एथलीट जिम जाने से पहले अपने कुछ पसंदीदा फूड का मजा लेना पसंद करना चाहेंगी।

संडेल ने बताया:

“मैं (बोनस पाकर) बहुत खुश हुई थी। समझ में नहीं आ रहा था कि क्या कहूं। मैं बहुत आभारी हूं। आपका धन्यवाद, मिस्टर चाट्री।

“इस को जश्न मनाने मैं मैकडॉनाल्ड जा रही हूं, ताकि वहां चिकेन नगेट्स का मजा ले सकूं। मैं अपनी बहन के लिए कुछ सीरियल, लकी चार्म, खरीदूंगी क्योंकि ये हमें स्वीडन में देखने को नहीं मिलते हैं।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.