रेगिअन इरसल पर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में पूरी तरह हावी होना चाहते हैं दिमित्री मेन्शिकोव – ‘मुझे उनमें कुछ खास नजर नहीं आता’

DmitryMenshikov 1200X800

दिमित्री मेन्शिकोव चाहे ONE Championship में नए हों, लेकिन उन्होंने इस लम्हे का हिस्सा बनने के लिए अपने करियर में बहुत मेहनत की है।

25 वर्षीय एथलीट शनिवार, 10 जून को होने वाले ONE Fight Night 11 में 2-स्पोर्ट किंग रेगिअन इरसल को ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे।

हालांकि इरसल इस समय 21 मैचों की शानदार विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, लेकिन मेन्शिकोव को भी जबरदस्त लय हासिल है।

अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे मेन्शिकोव लगातार 11 मैच जीत चुके हैं और इसी लय के कारण उन्होंने बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम के लिए चैंपियन के खिलाफ मैच को स्वीकार किया था।

रूसी एथलीट ने ONEFC.com से कहा:

“ONE Championship दुनिया का सबसे अच्छा मार्शल आर्ट्स संगठन है, जहां दुनिया के कई बेस्ट फाइटर्स मौजूद हैं। मुझे लगता है कि सभी यहां आने का सपना देखते हैं और मेरा भी सपना है कि यहां आकर वर्ल्ड चैंपियन बनूं।

“मुझे डेब्यू मैच में चैंपियनशिप मैच ऑफर किया गया, जिसे मैंने तुरंत स्वीकार कर लिया। इस समय मेरा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और साबित करना चाहता हूं कि मैं नंबर-1 फाइटर हूं।”

हालांकि अन्य लोग इरसल के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की चुनौती को कठिन मान सकते हैं, लेकिन मेन्शिकोव को इससे कोई घबराहट नहीं हो रही।

उन्होंने अपने करियर में टॉप प्रोमोशंस में काम करते हुए नामी एथलीट्स को हराया है। वो डिफेंडिंग चैंपियन का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें इरसल में कोई खास बात नजर नहीं आती।

Empire Club और Kuzbass Muay Thai जिम के प्रतिनिधि ने कहा:

“मैं इरसल को दुनिया के बेस्ट फाइटर्स में से एक मानता हूं। मेरी नजर में वो ONE जैसे बड़े प्रोमोशन में किकबॉक्सिंग और मॉय थाई बेल्ट जीतकर खुद को बेस्ट साबित भी कर चुके हैं। वो मूल रूप से एक किकबॉक्सर हैं, फिर भी उन्होंने मॉय थाई में भी महारत हासिल की।

“मैंने अपने करियर में कई टॉप लेवल और ताकतवर फाइटर्स का सामना किया है। मैं नहीं मानता कि इरसल उनसे बेहतर या ताकतवर हैं। वो अन्य फाइटर्स में से ही एक हैं और मुझे उनमें कोई खास बात नजर नहीं आती।”

ONE के स्ट्राइकिंग डिविजंस पर राज करना चाहते हैं दिमित्री मेन्शिकोव

दिमित्री मेन्शिकोव का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 27-2 का है, जिनमें 19 नॉकआउट जीत शामिल हैं। वो इस रिकॉर्ड के जरिए एक निडर और आक्रामक फाइटर की छवि बना चुके हैं।

वो अब रेगिअन इरसल के लाइटवेट डिविजन में वर्चस्व को खत्म करते हुए ONE Championship में भी सफलता के दौर को जारी रखना चाहते हैं।

आत्मविश्वास से भरे मेन्शिकोव मानते हैं कि वो अपने गेम पर सही तरीके से अमल कर पाए तो वो “द इम्मोर्टल” को जल्द से जल्द फिनिश या 5 राउंड तक उन्हें डोमिनेट करने की कोशिश करेंगे।

मेन्शिकोव ने कहा:

“मैं जानता हूं कि अपने गेम पर अमल करते हुए कैसे उनपर बढ़त बनानी है। मैं उन्हें अपने अनुसार फाइट करने पर मजबूर करते हुए दिखाऊंगा कि रिंग का बॉस कैसे बना जाता है।

“मैं नॉकआउट या स्कोरकार्ड्स से मैच के परिणाम की भविष्यवाणी नहीं कर सकता। मेरे पास नॉकआउट पावर है और जानता हूं कि उनपर पंचों को कैसे लैंड करना है। मगर मैंने उनके खिलाफ 5 राउंड तक चलने वाले मैच के लिए भी खुद को तैयार किया है।

“मैं हर स्थिति में जीतने वाला हूं और उनकी विनिंग स्ट्रीक का अंत कर ही दम लूंगा।”

मेन्शिकोव अगर “द इम्मोर्टल” को ONE में हराने वाले पहले एथलीट बन पाए तो ये उनके लिए बहुत बड़ी जीत होगी, लेकिन वो केवल चैंपियन बनने से संतुष्ट नहीं होंगे।

वो ONE में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं और ऐसा करने के लिए वो केवल इरसल का ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल ही नहीं बल्कि अन्य डिविजंस की चैंपियनशिप बेल्ट भी जीतना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं मॉय थाई और किकबॉक्सिंग बेल्ट को भी जीतना चाहता हूं। मैं उन्हें चैंपियनशिप की गद्दी से उतार कर बेल्ट अपने नाम करना चाहता हूं। ये जीत ना केवल मेरे लिए बल्कि परिवार और मेरे शहर के लिए भी बहुत खास होगी।

“मुझे केवल वर्ल्ड चैंपियन बनकर संतुष्टि नहीं मिलेगी क्योंकि मुझे बेल्ट्स को डिफेंड भी करना होगा। मैं ज्यादा कड़ी ट्रेनिंग करते हुए दूसरे डिविजंस में भी चैंपियन बनना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.