योडलैकपेट ओर. पिटीसेक ONE Friday Fights 2 में फाइट करने को बेताब – ‘मैं ज्यादा ताकत के साथ पंच लगा पाऊंगा’

Yodlekpet Or. Pitisak

लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE Championship के पहले इवेंट को देखने के बाद 4 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन योडलैकपेट ओर. पिटीसेक शुक्रवार, 27 जनवरी को फाइट करने के लिए बेताब हैं।

“द डेस्ट्रॉयर” ONE Friday Fights 2 को हेडलाइन करेंगे, जहां उनका सामना रोमानियाई-स्पेनिश फाइटर सिल्वियू वितेज़ से 140-पाउंड कैचवेट बाउट में होगा।

https://www.instagram.com/p/Cnyd57gSRUe/?hl=en

थाई स्टार मानते हैं कि उनपर उम्मीदों का भार होगा।

अगर फैंस पिछले शुक्रवार जैसा एक्शन देखना चाहते हैं तो उन्हें योडलैकपेट को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए। वो जब बैंकॉक में स्थित वर्ल्ड-फेमस स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे तो ग्लोबल फैनबेस का भरपूर मनोरंजन करने की कोशिश करेंगे।

28 वर्षीय स्टार ने कहा:

“पिछले हफ्ते ONE Friday Fights को देखने के बाद मेरे अंदर फाइट करने का जुनून पैदा हुआ है। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं पिछले हफ्ते सेकसन और मुआंगथाई पीके.साइन्चाई जैसा प्रदर्शन करते हुए बोनस भी जीत पाऊंगा।

“मैं पूरी तरह तैयार हूं, कई महीनों से कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूं। ये मेरा ONE डेब्यू होगा इसलिए मैं इसे यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं वादा करता हूं कि मैं चाट्री सिटयोटोंग और फैंस का दिल जरूर जीतूंगा।”

योडलैक का ये चाहे डेब्यू मैच हो, लेकिन वो टॉप लेवल के कॉम्पिटिशन से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वो 4 बार मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने के दौरान बैंकॉक स्टेडियम सर्किट में कई बेस्ट एथलीट्स का सामना कर चुके हैं और अब ग्लोबल फैंस को अपने दिलचस्प स्टाइल से वाकिफ करवाना चाहते हैं।

जिन लोगों ने योडलैकपेट को फाइट करते देखा है, वो जानते हैं कि उन्हें क्या उम्मीद रखनी चाहिए। वहीं जब लोग अपनी आंखों के सामने उन्हें फाइट करते देखेंगे तो जरूर उनका स्टाइल उनके फैनबेस को बढ़ा देगा।

उन्होंने कहा:

“मैंने अपने करियर में थाईलैंड के कई टॉप मॉय थाई फाइटर्स का सामना किया है। इनमें सांगमनी पीके.साइन्चाई, सेकसन ओर. क्वानमुआंग और रोडटंग जित्मुआंगनोन भी शामिल हैं। मैं ONE Friday Fights इवेंट का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं।

“मैं ONE Championship को लंबे समय से फॉलो कर रहा हूं और अब मुझे खुशी है कि लोग मुझे फाइट करते देखना चाहते हैं। ये फाइट्स धमाकेदार होती हैं, जिनका पूरी दुनिया में प्रसारण किया जाता है इसलिए इससे फैंस की संख्या भी बढ़ेगी।”

योडलैकपेट ओर. पिटीसेक का मानना है कि उनके स्टाइल को झेल नहीं पाएंगे सिल्वियू वितेज़

जब उनका निकनेम “द डेस्ट्रॉयर” हो तो इस बात का अंदाजा लगाना कोई मुश्किल बात नहीं कि योडलैक ओर. पिटीसेक किस चीज़ में महारत रखते हैं। उनका दबाव बनाने का तरीका भी ONE Championship में बड़े आकर्षण का केंद्र बना होगा।

वो पहली बार 4-औंस के ग्लव्स पहन कर फाइट करेंगे। थाई स्टार मानते हैं कि वो अपने घरेलू फैंस के सामने फाइट करेंगे और सिल्वियू वितेज़ के लिए उनके मूव्स को झेल पाना आसान नहीं होगा।

योडलैकपेट ने कहा:

“ये पहला मौका होगा जब मैं 4-औंस के ग्लव्स पहन कर फाइट करूंगा, लेकिन मैंने इन्हें पहन कर ट्रेनिंग जरूर की। ये ग्लव्स मेरे स्टाइल से मेल खाते हैं। मैं ज्यादा ताकत के साथ पंच लगा पाऊंगा, जिससे अपने विरोधी को जल्दी फिनिश करने में मदद मिलेगी। ये ग्लव्स मेरे लिए अच्छे हैं।”

वो रोमानियाई स्ट्राइकर को कम आंकने की भूल नहीं करना चाहते। योडलैकपेट अपने अगले विरोधी का सम्मान करते हैं, लेकिन शायद ही ऐसा कोई अनुभव होगा जो उन्होंने बेस्ट मॉय थाई एथलीट्स के खिलाफ फाइट करते हुए ना हासिल किया हो।

अगर वितेज़ अटैक के बदले अटैक करेंगे तो “द डेस्ट्रॉयर” को कोई दिक्कत नहीं होगी।

उन्होंने कहा:

“मैंने अपने अगले विरोधी सिल्वियू वितेज़ की वीडियोज़ को देखकर उनके गेम को परखा है। उनके पंच, लेग किक्स और रिवर्स एल्बोज़ बहुत खतरनाक हैं। मैं उन्हें कम नहीं आंक सकता, लेकिन मैं दबाव बनाने में उनसे बेहतर हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)