ONE 173: Superbon Vs. Noiri का औपचारिक वे-इन और फेसऑफ लाइव कैसे देखें
ONE 173: Superbon vs. Noiri के स्टार्स फाइट नाइट से पहले आखिरी बार एक दूसरे का आमना-सामना करने के लिए तैयार हैं।
इस धमाकेदार इवेंट का औपचारिक वे-इन और फेसऑफ शनिवार, 15 नवंबर को लाइव प्रसारित किया जाएगा।
भारतीय फैंस दोपहर 1:30 बजे से इसका लाइव प्रसारण देख पाएंगे।
सभी की नजरें सुपरबोन और मासाकी नोइरी पर टिकी होंगी, जो कि ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट के लिए मेन इवेंट में भिड़ेंगे।
इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के जरिए दो लाजवाब स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे। एक तरफ सुपरबोन को अपनी सटीक टाइमिंग और संतुलन के लिए जाना जाता है, तो वहीं नोइरी के पास खतरनाक ताकत है।
इवेंट में शामिल बाकी सभी मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स औपचारिक वे-इन का हिस्सा बनते दिखेंगे, जिसमें चार अन्य वर्ल्ड टाइटल मैच भी शामिल हैं।
फैंस को युया वाकामत्सु और जोशुआ पैचीओ ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल फाइट से पहले आंख से आंख मिलाते दिखेंगे। वहीं रोडटंग जित्मुआंगनोन और नोंग-ओ हामा का फेसऑफ वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।
इसके अलावा भी वे-इन में नडाका और नमसुरिन चोर केटविना होंगे, जो पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ेंगे। वहीं क्रिश्चियन ली और अलिबेग रसुलोव भी अपनी प्रतिद्वंदिता को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आमने-सामने आएंगे।
इसके अतिरिक्त किकबॉक्सिंग, मॉय थाई, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग के बड़े सुपरस्टार्स यहां नजर आएंगे, जिसमें स्टैम्प फेयरटेक्स, “द किकिंग मशीन” सुपरलैक, युकी योज़ा, नबील अनाने आदि नाम शामिल हैं।
ONE 173: Superbon vs. Noiri का पूरा बाउट कार्ड
- सुपरबोन (c) vs. मासाकी नोइरी (ic) (ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
- युया वाकामत्सु (c) vs. जोशुआ पैचीओ (ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल)
- नडाका vs. नमसुरिन चोर केटविना (ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
- रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. नोंग-ओ हामा (ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
- क्रिश्चियन ली (c) vs. अलिबेग रसुलोव (ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल)
- टकेरु सेगावा vs. डेनिस पुरिच (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
- मरात ग्रिगोरियन vs. रूकिया एनपो (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
- सुपरलैक vs. युकी योज़ा (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
- नबील अनाने vs. हिरोमी वजीमा (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
- स्टैम्प फेयरटेक्स vs. काना मोरिमोटो (किकबॉक्सिंग – एटमवेट)
- टाय रुओटोलो vs. शोज़ो इसोजीमा (MMA – लाइटवेट)
- जियानकार्लो बोडोनी vs. रफाएल लोवाटो जूनियर (सबमिशन ग्रैपलिंग – मिडलवेट)
- जेक पीकॉक vs. सुआकिम सोर जोर टोंगप्राजनि (मॉय थाई – बेंटमवेट)
- शामिल एर्दोगन vs. रयुगो टाकेऊची (MMA – हेवीवेट)
- शिन्या एओकी vs. हिरोयुकी टेटसुका (MMA – लाइटवेट)
- इत्सुकी हिराटा vs. चिहीरो सवाडा (MMA – एटमवेट)
- वेई रुई Rui vs. हिरोकी अकिमोटो (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)