ONE: UNBREAKABLE III का प्रसारण कैसे देखें

Tial Thang IMGL8168

UNBREAKABLE इवेंट सीरीज के पहले 2 शोज़ के धमाकेदार एक्शन के बाद ONE Championship अब इस सीरीज के समापन को तैयार है।

शुक्रवार, 5 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: UNBREAKABLE III का प्रसारण किया जाएगा।

बाउट कार्ड में 6 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले शामिल हैं, शो को पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स और यूक्रेनियाई सबमिशन स्पेशलिस्ट एल्योना रसोहायना का एटमवेट मैच हेडलाइन करेगा।

वहीं को-मेन इवेंट में #2 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर शोको साटो की भिड़ंत ब्राजीलियाई सुपरस्टार फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे से होगी।

यहां जानिए आप अपने-अपने देश में ONE: UNBREAKABLE III का प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

Stamp Fairtex lands a cross on Bi Nguyen

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: UNBREAKABLE III का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस शो को टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर या मोबाइल पर भी देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

शो को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को चीन के समयानुसार रात 8:30 बजे से BesTV, Great Sports या iQiYi पर देख सकते हैं।

इसके अलावा रविवार, 7 फरवरी को शाम 7:30 बजे BTV शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वहीं,  SZTV5 पर 13 और 14 फरवरी को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से Astro SuperSport 2 पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports या One Sports+ पर होगा।

इसके अलावा शनिवार, 6 फरवरी को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 10:40 बजे से Thairath TV32 इवेंट का प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

Japan's Shoko Sato locks in the rear-naked choke on Kwon Won Il

ONE: UNBREAKABLE III का पूरा बाउट कार्ड

  • स्टैम्प फेयरटेक्स vs. एल्योना रसोहायना (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • शोको साटो vs. फैब्रिसियो एंड्राडे (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • रयूटो सवाडा vs. रॉबिन कैटलन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • मेहदी बार्घी vs. कांग जी वॉन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • राहुल राजू vs. अहमद मुजतबा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • टियाल थैंग vs. पॉल लुमिहि (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सेरिली vs वागाबोव

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled