ONE: UNBREAKABLE II का प्रसारण कैसे देखें

Alain Ngalani ADUX8197

इस शुक्रवार, 29 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: UNBREAKABLE II का प्रसारण होगा, जिसमें कई बड़े-बड़े मार्शल आर्टिस्ट हिस्सा ले रहे हैं।

मेन इवेंट में हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर्स मॉरो “द हैमर” सेरिली और अब्दुलबसीर “दागेस्तान मशीन” वागाबोव आमने-सामने होंगे।

को-मेन इवेंट में फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स दाइची ताकेनाका और इवानिल्डो “मॉन्स्ट्रिनियो” डेल्फिनो के बीच तगड़ा मार्शल आर्ट्स एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी।

यहां जानिए आप अपने-अपने देश में ONE: UNBREAKABLE II का प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

Mauro Cerilli heads to the Circle

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: UNBREAKABLE II का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस शो को टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर या मोबाइल पर भी देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

शो को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को चीन के समयानुसार रात 8:30 बजे से BesTV, iQiYi या Kwai पर देख सकते हैं।

इसके अलावा शुक्रवार, 29 जनवरी को रात 9:45 बजे से शो का प्रसारण Great Sports पर देखा जा सकता है।

BTV शनिवार, 30 जनवरी को शाम 7:30 बजे शो को प्रसारित करेगा।

वहीं,  SZTV5 पर 6 और 7 फरवरी को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से Astro SuperSport 2 पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports या One Sports+ पर होगा।

इसके अलावा शनिवार, 30 जनवरी को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 10:40 बजे से Thairath TV32 इवेंट का प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: UNBREAKABLE II का पूरा बाउट कार्ड

  • मॉरो सेरिली vs. अब्दुलबसीर वागाबोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • दाइची ताकेनाका vs. इवानिल्डो डेल्फिनो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • चेन रुई vs. क्वोन वोन इल (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • मिहायलो केकोयविच vs. बेबुलट इसाएव (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – लाइट हेवीवेट)
  • सोवनाह्री एम vs. चोई जिओंग युन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैच वेट 62.5 किलोग्राम)
  • एलन गलानी vs. ओमार केन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE की टॉप फाइट हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88