24 सितंबर को ONE: REVOLUTION का प्रसारण कैसे देखें

210924 web 1800x1200px

ONE Championship एक बार फिर धमाकेदार एक्शन के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION का प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव होगा और कार्ड में शामिल 11 बाउट्स में कई उभरते हुए स्टार्स भी मौजूद हैं।

मेन इवेंट में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को ओक रे यूं के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

कार्ड में 2 अन्य वर्ल्ड टाइटल फाइट्स भी शामिल हैं। ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन कैपिटन को मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट चैलेंज करेंगे और ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ का टाइटल योसूके “द निंजा” सारूटा के खिलाफ ट्रायलॉजी वर्ल्ड टाइटल बाउट में दांव पर लगा होगा।

यहां जानिए आप अपने देश में किस तरह ONE: REVOLUTION को देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE: REVOLUTION का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जो सिंगापुर के समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

वहीं लीड कार्ड ONE के फेसबुक पेज पर प्रसारित किया जाएगा।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, अर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, यूक्रेन और उज़्बेकिस्तान में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

लीड कार्ड से शो की शुरुआत शुक्रवार, 24 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर होगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो की शुरुआत शुक्रवार, 24 सितंबर को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार Bleacher Report, B/R ऐप या B/R के यूट्यूब चैनल पर सुबह 6:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 3:30 बजे होगी।

ONE: REVOLUTION का प्रसारण समाप्त होने के बाद शो को B/R Live के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

 चीन

लीड कार्ड के साथ शो का प्रसारण चीनी समयानुसार iQiYi पर शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

BTV और Great Sports शुक्रवार, 24 सितंबर को रात 8:30 बजे शो के मेन कार्ड को लाइव प्रसारित करेंगे।

शुक्रवार, 24 सितंबर को रात 10:30 बजे से QHTV पर शो का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

साथ ही SZTV पर शनिवार, 2 अक्टूबर और रविवार, 3 अक्टूबर को रात 10:45-11:45 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

इंडोनेशिया

इवेंट को शुक्रवार, 24 सितंबर को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 5:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 1 अक्टूबर को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 7:30 बजे से शुरू होगा।

कोरिया

इवेंट के लीड कार्ड का लाइव प्रसारण शुक्रवार, 24 सितंबर को कोरियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे IB Sports पर शुरू होगा।

म्यांमार

मेन कार्ड शुक्रवार, 24 सितंबर को म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो को आप शुक्रवार, 24 सितंबर को फिलीपींस के समयानुसार One Sports और One Sports+ पर शाम 6:30 बजे से देख सकते हैं।

थाईलैंड

ONE: REVOLUTION के लीड कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 24 सितंबर को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 5:30 बजे से होगा।

Thairath शो के लीड कार्ड को Thairath TV के फेसबुक, Thairath Sports फेसबुक और Thairath यूट्यूब पेज पर शाम 5:30 बजे से प्रसारित करेगा।

Thairath TV32 शुक्रवार, 24 सितंबर को रात 9:30 बजे सीधे शो का प्रसारण शुरु कर देगा।

वियतनाम

शो के लीड कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 24 सितंबर को VieON पर शाम 5:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं मेन कार्ड शुक्रवार, 24 सितंबर को शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

ONE: REVOLUTION को शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 5:30 बजे से देखा जा सकता है।

Joshua Pacio defends the ONE Strawweight World Title against Yosuke Saruta at ONE: REVOLUTION

ONE: REVOLUTION का मेन कार्ड

  • (c) क्रिश्चियन ली vs. ओक रे यूं (ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) कैपिटन vs. मेहदी ज़टूट (ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) जोशुआ पैचीओ vs. योसूके सारूटा (ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • मार्टिन गुयेन vs. किम जे वूंग (फेदरवेट – मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स)
  • अमीर अलीअकबरी vs. एनातोली मालिकिन (हेवीवेट – मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स)
  • विक्टोरिया ली vs. विक्टोरिया सूज़ा (एटमवेट – मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स)

ONE: REVOLUTION का लीड कार्ड

  • लिटो आदिवांग vs. हशीगटु (स्ट्रॉवेट – मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स)
  • पेचडम vs. टाईकी नाइटो (फ्लाइवेट – मॉय थाई)
  • मार्कस अल्मेडा vs. एंडरसन सिल्वा (हेवीवेट – मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स)
  • पेटटानोंग पेटफर्गस vs. झांग चेंगलोंग (बेंटमवेट – किकबॉक्सिंग)
  • जेम्स यांग vs. रोल रोसौरो (फेदरवेट – मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स)

ये भी पढ़ें: ONE: REVOLUTION के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88