ONE: REIGN OF DYNASTIES II का प्रसारण कैसे देखें

Kickboxing fighters Zhang Chenglong and Hiroki Akimoto main event ONE: REIGN OF DYNASTIES II

ONE Championship का अगला इवेंट इस शुक्रवार, 16 अक्टूबर को आएगा।

प्रोमोशन द्वारा सिंगापुर से प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: REIGN OF DYNASTIES II का प्रसारण किया जाएगा।

मेन इवेंट में ONE Super Series किकबॉक्सिंग मैच देखने को मिलेगा, जहां #3-रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग का सामना पूर्व फ्लाइवेट एथलीट हिरोकी अकिमोटो से होगा।

को-मेन इवेंट मुकाबले में मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की टक्कर मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन से होगी। ONE Super Series मॉय थाई फेदरवेट मैच में “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू और सागेटडाओ “डेडली स्टार” पेपायाथाई आमने-सामने होंगे।

शो में कुल मिलाकर छह मैच देखने को मिलेंगे।

Japanese Muay Thai fighter Hiroki Akimoto throws a kick to Kenny Tse's gut

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: REIGN OF DYNASTIES II को 150 से भी ज्यादा देशो में प्रसारित किया जाएगा। फैंस टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर और फोन पर शो का मजा ले सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएगी।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ़ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

इवेंट को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को रात 8:30 बजे से Great Sports, Kwai, BTV और BesTV पर देख सकते हैं।

इसके अलावा BTV शनिवार, 17 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

वहीं,  SZTV5 पर 23 और 24 अक्टूबर को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

कोरिया

शो को कोरियाई समयानुसार रात 9:30 बजे से IB Sports पर देखा जा सकेगा।

इसके अलावा JTBC Golf & Sports पर 18 अक्टूबर को 3 बजे से 5 बजे तक शो आएगा।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से RTM Sports, RTM TV2 या Astro SuperSport पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports+ पर होगा।

वहीं, One Sports पर उसी रात 9 बजे से भी शो का प्रसारण देखा जा सकता है।

इसके अलावा शनिवार, 17 अक्टूबर को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा Channel 5 पर उसी रात 10 बजे से शो को देखा जा सकता है।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 10:40 बजे से Thairath TV32 इवेंट का दोबारा प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

"Muay Thai Boy" Zhang Chenglong throws a jab

ONE: REIGN OF DYNASTIES II का पूरा कार्ड

  • हिरोकी अकिमोटो vs. झांग चेंगलोंग (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • सागेटडाओ पेपायाथाई vs. झांग चुन्यू (ONE Super Series मॉय थाई – फेदरवेट)
  • किआनू सूबा vs. टांग काई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • अज्वान शे विल vs. वांग वेनफेंग (ONE Super Series मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • रयूटो सवाडा vs. मियाओ ली ताओ (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • मोहम्मद बिन महमूद vs. हान ज़ी हाओ (ONE Super Series मॉय थाई – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES की टॉप हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito